Weather Update Delhi: IGI पर जीरो विजिबिलिटी के साथ तापमान गिरा 3.8 डिग्री तक; सर्द सुबह के साथ ठिठुरी दिल्ली
Weather Update Delhi: देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठण्ड से सभी ठिठुर रहे हैं। वहीँ देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में आज यानी शुक्रवार को इस सीजन में अभी तक की सबसे सर्द सुबह दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में आज घने कोहरे की चादर भी छाई रही। बता दें कि सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 5-8°C और सामान्य तापमान 3.8°C रिकॉर्ड (Weather Update Delhi) किया गया है।
राजधानी में जीरो विजिबिलिटी
देशभर में बढ़ रही ठण्ड के साथ साथ घने कोहरे के चलते काफी समस्याओं का सामना कर पड़ रहा है। कोहरे से आम जीवन काफी अस्तव्यस्त हो रहा है। राजधानी के पालम एरिया में आज जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गयी है। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जीरो विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। साथ ही दिल्ली आने वाली 24 ट्रेने घने कोहरे के चलते तय समय से लेट हो चुकी हैं।
आइये अब जानते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में कितनी विजिबिलिटी दर्ज की गयी है –
देश के विभिन्न राज्य : शहरों में विजिबिलिटी
दिल्ली: पालम और सफदरजंग- 500
चंडीगढ़- 50
हरियाणा: अंबाला और हिसार- 200
पंजाब: अमृतसर-25, पटियाला- 500
उत्तर प्रदेश: लखनऊ और वाराणसी- 25, बरेली- 50, झांसी और सुल्तानपुर- 500
राजस्थान: गंगानगर- 200
बिहार: प्यूरिया- 50
पश्चिम मध्य प्रदेश: ग्वालियर-500
असम: तेजपुर- 50, गुवाहाटी-500
गांगेय पश्चिम बंगाल: मालदा- 500
More: Bihar News: जारी है ठंड का सितम, बिहार के मोतिहारी में मासूम ने गवाई जान
दिल्ली में सामान्य से दो डिग्री और गिरा तापमान
कोहरे और ठण्ड के चलते ठिठुरन बढ़ गयी है। लोगों को ठण्ड से बचने के लिए जगह जगह पर अलाव जलाकर आग सेकने की जरुरत पड़ रही है । एक दिन पहले भी शाम होते होते बर्फीली और ठंडी हवा से तापमान गिरता गया । शुक्रवार की सुबह दो डिग्री तक की गिरावट देखी गयी। साइबर सिटी गुरुग्राम में भी पारा 3.9 डिग्री तक गिर गया। इससे सबसे अधिक किसान चिंता में हैं। क्यूंकि तापमान गिरने से पाला जमने से सरसों और बागवानी की फसलों को नुकसान होगा।
AQI में अब भी सुधार नहीं
CPCB- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के आधार पर 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। आप की जानकारी के लिए बता दें कि ये बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। आइये जानते हैं कितना एक्यू आई किस श्रेणी में आता है। –
- शून्य और 50 के मध्य एक्यूआई – अच्छा
- 51 और 100 के मध्य – संतोषजनक
- 101 और 200 के मध्य – मध्यम
- 201 और 300 के मध्य – खराब
- 301 और 400 के मध्य – बहुत खराब
- 401 और 500 के मध्य – गंभीर
अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से कहा गया है कि अभी कुछ दिन तक ठण्ड में राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. मंजीत ने बताया कि अभी ठण्ड के और बढ़ने के आसार है क्यूंकि उत्तराखंड में वर्षा हो सकती है । ये वर्ष दो तीन दिन हो सकती है जिसके चलते बर्फीली हवाएं चलेंगी। और गिर सकता है।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024