Chandigarh Mayor Election: लोकसभा से पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव अहम क्यों
Chandigarh Mayor Election: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि चंडीगढ़ में इन दिनों शहरी निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी ज्यादा गर्म होगा पड़ा है। आज गुरुवार यानि 18 जनवरी को नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान होने थे लेकिन इसे आखरी समय पर स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस वजह से चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया।
जाने चुनाव स्थगित को लेकर क्या कहा राघव चड्ढा ने
आपको बता दें कि चंडीगढ़ के नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने साथ मिलकर उम्मीदवार उतारे हैं। नगर निगम के मेयर पद के उम्मीदवार आप से हैं तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार कांग्रेस से हैं। चुनाव स्थगित होने पर आप सांसद राघव चड्ढा ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ में शहरी निकाय के चुनाव का कार्यक्रम क्या था? यह चुनाव कैसे होना है? किस दल से कौन उम्मीदवार है? कांग्रेस-आप ने गठबंधन क्यों किया? इस चुनाव की कितनी अहमियत है? चुनाव स्थगित होने पर भाजपा और कांग्रेस का क्या कहना है? अब आगे क्या होगा?
चंडीगढ़ में शहरी निकाय के चुनाव का कार्यक्रम क्या था?
चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए गुरुवार यानि आज 18 जनवरी को चुनाव होने थे। सुबह 11 बजे से चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षदों को मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए वोट डालना था। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान होना था, लेकिन सुबह पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने की खबर आई। जिसके चलते अगली सूचना तक नगर निगम के मेयर चुनाव स्थगित कर दिया गया।
आज सुबह से ही पार्षदों को एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खराब स्वास्थ्य की बात लिखी थी। अनिल मसीह को पीठासीन प्राधिकारी के रूप में नामित किया गया था। जिसके बाद विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया। इससे पहले पदों के लिए संबंधित उम्मीदवारों ने 13 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किया था।
Read more: Jaishankar in Iran: जाने ईरान के राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री जयशंकर से क्या कहा
चुनाव स्थगित होने पर आप और कांग्रेस ने क्या कहा?
चुनाव स्थगित होने पर आप के सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि हम आज भी चुनाव प्रशासन से यही विनती करेंगे कि अगर एक पीठासीन अधिकारी बीमार हुआ है तो दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए। चुनाव आज निर्धारित थे… भाजपा पहले चुनाव सचिव को बीमार करती है फिर पीठासीन अधिकारी को बीमार करती है और फिर चुनाव रद्द करती है। इससे चीजे साफ होती है कि भाजपा INDIA गठबंधन से डर गई। इतना ही नहीं इसके साथ ही आप इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भी पहुंच गई है।
भाजपा ने चुनाव स्थगित होने पर क्या कहा?
आप के सदस्य राघव चड्ढा के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। भाजपा के दविंदर सिंह बबला ने कहा कि उन्हें भी सुबह ही पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है आगे वो कहते है उन्हें नहीं पता कि वह किस अस्पताल में भर्ती है, वह पता कर रहे हैं।
यह चुनाव कैसे होगा?
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024