Smart City Mission: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 स्मार्ट शहरों में साईकिल ट्रैक और सीसीटीवी कैमरे तैयार। जानिए कितना हुआ काम
Smart City Mission: स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अभी तक 100 स्मार्ट शहरों में 600 किलोमीटर से अधिक साईकिल ट्रैक बनाये गए हैं। जबकि निगरानी के लिए 76,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरा इनस्टॉल किये जा चुके हैं। Smart City Mission के तहत हुए कार्यों के बारे में ये जानकारी मंत्रालय द्वारा गुरुवार को साझा की गयी।
बता दें कि Smart City Mission के अंतर्गत 6,855 ‘स्मार्ट क्लासरूम’ व 40 डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा चुकी हैं। इसके अलावा 89,000 किमी से अधिक भूमिगत बिजली केबल बिछाए गए हैं और 50 लाख से अधिक सोलर और एलईडी स्ट्रीटलाइट भी लगायी गयी है।
जून 2024 में पूरी होगी मिशन की समय सीमा
आप की जानकारी हेतु बता दें कि इस वर्ष जून में मिशन की समय सीमा समाप्त हो रही है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने परियोजना (Smart City Mission) से संबंधित जानकारी को जारी किया है। जिसके अनुसार 263 परियोजनायें निर्माणाधीन हैं जबकि 674 आर्थिक बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं में किये गए निवेश की कीमत 13,800 करोड़ रुपये से अधिक है।
क्या है Smart City Mission ?
स्मार्ट सिटी मिशन 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। इस परियोजना के अंतर्गत भारत के 100 शहरों को विकसित किया जाएगा। जिस का उद्देश्य “स्मार्ट समाधान” का उपयोग करके सभी नागरिकों को मूलभूत अवसंरचना, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। या दुसरे शब्दों में कहें कि ये परियोजनाएं, स्मार्ट शहरों को विकास केंद्रों के तौर पर स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गयी हैं। जिससे इन शहरों में निवेशक आकर्षित हों और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन केंद्रों और बाजार पुनर्विकास परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार पैदा हो सकें।
सड़क सुरक्षा में हुआ सुधार
स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो में मिशन डायरेक्टर कुणाल कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि टेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के इंटीग्रेशन और निगरानी प्रणालियों से सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है। और ये संभव हो पाया है 76,000 से अधिक सीसीटीवी निगरानी कैमरे लगवाने से। जोकि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए उठाया गया कदम है। इससे अपराध की निगरानी करने में सुविधा होती है।
जानिये कितना पूरा हुआ काम
मंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी के तहत 100 शहरों में लगभग 8,000 बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को, विशेष प्रयोजन वाली कंपनियां इन्हे विकसित कर रही हैं। बता दें कि इन परियोजनाओं का मूल्य 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की है। जिनमे से 1.32 लाख करोड़ रुपये मूल्य की 6,650 परियोजनाएं 15 जनवरी 2024 तक पूर्ण हो चुकी हैं।
मिशन के तहत 100 स्मार्ट शहरों में शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने हेतु 1,300 स्मार्ट गतिशीलता परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं और 383 परियोजनाएं लगभग पूरी होने वाली है। बताते चलें कि 40,000 करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश स्मार्ट गतिशीलता परियोजनाओं के विकास में किया गया है।
जानकारी दे दें कि 100 स्मार्ट शहरों में 308 ई-स्वास्थ्य केंद्र और क्लीनिक विकसित कर लिए गए हैं और 255 स्वास्थ्य एटीएम की भी स्थापना हो चुकी है।
2,500 किलोमीटर से ज्यादा स्मार्ट सड़कें विकसित
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अभी तक 2,500 किलोमीटर से ज्यादा स्मार्ट सड़कें विकसित कर दी गयी हैं। इनमे सुविधाजनक पहुंच, यूटिलिटी डक्ट और उचित साइनेज आदि का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है। इसके साथ ही 7,500 से ज्यादा नए बसें खरीदी गयी हैं। इनमे 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें हैं। स्मार्ट शहरों में 600 किमी से अधिक के साइकिल ट्रैक भी तैयार किये गए हैं।”
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लागू और मॉनिटर किया जाएगा। जिसका सीधा असर यातायात सञ्चालन, यातायात के समय पर दिख रहा है। इसके साथ ही यातायात उल्लंघनों पर नियंत्रण करने में सक्षम हो रहा है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024