Healthy liver tips: लिवर के स्वास्थ के लिए रोजाना करे ये काम
healthy liver tips:लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा तथा एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जिसका काम शरीर में भोजन को पचना है।स्वस्थ शरीर के लिए लिवर का स्वस्थ होना भी जरुरी है। लिवर न सिर्फ भोजन को पचाने का काम करता है बल्कि यह हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने का काम करता है।
लिवर वसा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मेटाबॉलाइज करने जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी लिवर करता हैं। लिवर का काम हार्मोन को विनियमित करना, ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करना है। हमारे शरीर में लिवर ही एक मात्र ऐसा अंग हैं जो खुद को साफ करने कि समता रखता हैं। लिवर के कारण ही हम स्वस्थ जीवन जी पाते है।
परन्तु आज- कल के मॉडर्न लाइफस्टाइल के चलते हम बहुत अधिक मात्रा में बाहर का खाना,पैकेट फ़ूड,प्रोसेस्ड फ़ूड, शराब ,धूम्रपान आदि करते हैं जिस की वजह से समय से पहले ही लोगो को बहुत अधिक मात्रा में लिवर से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लिवर से संबंधित परेशानिया अनुवांशिक कारणो से भी होती हैं। परन्तु हम कुछ बातो का ध्यान रख कर आप अपने लिवर को सुरक्षित रख सकते है। सही खानपान तथा नियमित व्यायाम करना हमारे लिवर के लिए बहुत जरुरी हैं। आज आप को विस्तार से बताते हैं कि आप अपने लिवर कि देखभाल कैसे कर सकते हैं।
1 फल और सब्जियों का सेवन : फल और सब्जियो को अधिक मात्रा में अपने भोजन में शामिल करना लिवर के स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी हैं। एक रिसर्च के अनुसार फल और सब्जियों में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों और खट्टे फलो में भरपूर मात्रा में फाइबर,मैग्नीशियम,पोटेसियम और कई प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं। जो लिवर को स्वस्थ रखते हैं और डिटॉक्स होने में मदद करते हैं।
2 प्रतिदिन योगासन करना :संतुलित खानपान के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए योगासन करना भी महत्वपूर्ण है। योगासन करने से हमारा शरीर और मस्तिष्क तो स्वस्थ रहता ही है इसके साथ ही योग के कुछ खास आसान हमारे लिवर के स्वास्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जैसे -धनुरासन,भुजंगासन,अधोमुखी श्नानासन आदि लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं अनुलोम-विलोम प्रणायाम करना भी लिवर के लिए फायदेमंद होता हैं।
3 पर्याप्त मात्रा में पानी पीना :मनुष्य का शरीर 75 प्रतिशत पानी से बना हैं इसलिए पानी कि कमी होने पर शरीर बुरी तरह से प्रभावित होता हैं।
डिहाइड्रेशन लिवर के स्वास्थ लिए अच्छा नहीं होता हैं। लीवर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है और पानी कि मात्रा कम होने पर लीवर की समस्या हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में शरीर में पानी होने से हमारे शरीर में रक्त के लिए लीवर से गुजरना आसान बनाता है और इस प्रकार, फिल्टरेशन होता है
4 तली भुनी चीजों से करे परहेज :तले हुए खाद्य पदार्थ, जैसे समोसे, बर्गर, फ्राइज, पकौड़े आदि में सैचुरेटेड फैट्स कि मात्रा बहुत अधिक होती हैं। जिस से हमारे लीवर को अपना काम करने में मुश्किल हो सकती है और समय के साथ, लीवर की सूजन और गंभीर बीमारी हो सकती है। बहुत अधिक तला हुआ या नमकीन भोजन कैलोरी की मात्रा को बढ़ा सकता है जिस से व्यक्ति में मोटापे की समस्या भी हो सकती है,जो फैटी लीवर का एक अहम कारण है, इसलिए संतुलित मात्रा में फल-सब्जिया,सूखे मेवे,अनाज इत्यादि को अपने भोजन में अवश्य शामिल करे।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024