India vs England Test, Day 3: भारत को 250 के पार पहुंचाने का लक्ष्य
भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की इंग्लैंड पर 175 रन की बढ़त हो चुकी है। रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं। जडेजा 155 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन और अक्षर 62 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से हार्टले और रूट को दो-दो विकेट मिले हैं। जैक लीच और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।
20वां अर्धशतक लगाया
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने 87 रन की पारी खेली है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया है। जडेजा अपने शतक से सिर्फ 13 रन दूर थे कि उन्हें जो रूट ने आउट कर दिया। जडेजा ने एकदम धैर्य से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने खराब गेंद पर बड़े शॉट लगाए और अच्छी गेंद का सम्मान किया। जडेजा ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 174 गेंद में 78 रन जोड़े। केएस भरत के साथ उन्होंने 141 गेंद में 68 रन की साझेदारी निभाई। केएल राहुल के साथ भी जडेजा मैदान पर टिके रहे और 74 गेंद का सामना करते हुए 65 रन जोड़े। उनकी इस शानदार पारी का ही नतीजा था कि भारतीय टीम 400 रन का आंकड़ा पार कर पाई।
इंग्लैंड के खिलाफ खूब चलता बल्ला
जडेजा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ खूब चलता है। उन्होंने अब तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 28 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 886 रन बनाए हैं। उनकी औसत इंग्लैंड के खिलाफ 34.07 की रही है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाए हैं। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाए हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (570) है।
41 टेस्ट मैच खेले हैं अब त
जडेजा का प्रदर्शन भारतीय सरजमीं पर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक यहां 41 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 55 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 1,679 रन बना चुके हैं। उनकी औसत भारतीय सरजमीं पर 40.95 की रही है। उन्होंने यहां 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175* रन रहा है। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान भारत में अपने 150 चौके भी पूरे कर लिए। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 2012 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था।
इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए 68 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 100 पारियों में 21 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 2,891 रन बनाए हैं। उनकी औसत 36.59 की रही है और उन्होंने 3 शतक के साथ 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। गेंदबाजी में यह खिलाड़ी 24.07 की औसत से 275 विकेट अपने नाम कर चुका है।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025