Career Guidance: छात्रों के लिए Expert opinion, सलाह जो है आपके काम की
Career Guidance: प्रश्न – 12वीं की परीक्षा कॉमर्स से उत्तीर्ण की है। सरकारी जॉब में इससे कोई दिक्कत तो नहीं होगी। – अतुल
उत्तर – सर्टिफिकेट फट गये तो आपने अपने बोर्ड से दोबारा हासिल कर लिया होगा। यदि नहीं तो अपने शिक्षा बोर्ड के कार्यालय से इन्हें हासिल करने के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन वे आपको मिल जाएंगे। आपका सवाल कि कोई परेानी तो नहीं होगी। इससे आप निश्चिंत रहें। आपने मैथ से फिर इंटरमीडिएट पास किया है यह आपकी अतिरिक्त योग्यता है। सिविल सेवा की परीक्षा के लिए योग्यता कम से कम ग्रेजुएशन होनी चाहिए। ग्रेजुएशन की तैयारी करिए फिर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हों। यह परीक्षा काफी प्रतिस्पर्धी होती है इसलिए इसके सिलेबस देखकर कम से कम जनरल नालेज की तैयारी अभी से कर सकते हैं।
प्रश्न – एमए प्रथम वर्ष का छात्र हूं। मुझे अब व्यापार करना है। क्या मुझे लोन मिल सकता है। विनीत
उत्तर – पहले तो आप जिस शहर में रहते हैं वहां व्यापार करने की संभावना पर आपको गौर करना चाहिए। साथ ही यह तय करें कि आप किस तरह का व्यापार करना चाहते हैं। बैंक तरह के व्यवसाय के लिए लोन देते हैं। बस आपको बैंक को यह साबित करना होता है कि आप जिस प्रयोजन के लिए लोन ले रहे हैं उसमें आपकी क्षमता के हिसाब से कितनी संभावनाएं हैं। आपको लोन लेने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनानी होगी। इस रिपोर्ट में आपको यह बताना होगा कि आपके प्रोजेक्ट का खर्च क्या आएगा। आप जिस प्रयोजन के लिए लोन ले रहे हैं उसके लिए किस तरह के इंफास्ट्रक्चर की जरूर होगी।

आपके पास अपना स्थान व्यापार करने के लिए है या नहीं या फिर आप किराये के स्थान पर व्यापार करना चाहते हैं। आप कितनी पूंजी से व्यापार करना चाहते हैं। इन सारी बातों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर किसी बैंक से संपर्क करें। अगर बैंक आपकी रिपोर्ट से संतुष्ट हो जाता है तो आपको लोन मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं मौजूदा केंद्र सरकार ने मुद्रा बैंक की स्थापना इसी प्रयोजन से की है। इसमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने की व्यवस्था है। ऊपर दी गई जानकारी के साथ आप खुद को तैयार करें लेकिन पहले यह अवश्य तय कर लें कि आपके व्यापार का स्वरूप क्या होगा और आप क्या करना चाहते हैं और उसकी संभावना कितनी है।
प्रश्न – अगर मैं स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर करता हूं तो यह बताइए कि मास्टर स्तर पर किसमें स्पेशलाइजेशन करूं? क्या मुझे बीआर्क के बाद आगे पढ़ाई करनी चाहिए? – राजीव
उत्तर – पीजी स्तर पर आर्किटेक्चर ग्रेजुएट्स, सिविल इंजीनियरिंग और ग्रेजुएशन इन प्लानिंग करने वाले निम्न विषयों में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। जैसे— लैंडस्केप डिजाइन एंड आर्किटेक्चर, आर्किटेक्चरल कंजर्वेशन, इंटीरियर डिजाइन, इंडस्ट्रियल डिजाइन, अर्बन डिजाइन, बिल्डिंग इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, टाउन एंड अर्बन प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट प्लानिंग इत्यादि। भूगोल, सोशोलॉजी, इकोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स और ऑपरेशन रिसर्च में स्नातक करने वाले स्टूडेंट्स टाउन एंड अर्बन प्लानिंग का कोर्स कर सकते हैं। वैसे आप अपनी रुचि के अनुसार प्रोडक्ट डिजाइन या फर्नीचर डिजाइन में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं।
Read more: UPSSC PET Result 2023:यूपी पीइटी के रिजल्ट जल्द होंगे जारी,जाने आसानी से चेक करने का तरीका
प्रश्न – बायोलॉजी पढ़ने में मेरी काफी रुचि है, पर डॉंक्टर नहीं बनना चाहती। बायोलॉजी से दूसरे करिअर विकल्प हो सकते हैं? – हेमा
उत्तर – बायोलॉजी बहुत वृहत है। इसमें माइक्रो बायोलॉजी, जेनेटिक्स, कृषि, वानिकी, फॉरेंसिक साइंस, बायो टेक्नोलॉजी और पर्यावरण विज्ञान भी समाहित है। मेडिकल के अलावा आप आयुर्वेद, वेटरनरी साइंस, होम्योपैथी, योग और नेचुरोपैथी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी की ओर भी रुख कर सकती हैं। वैसे आप बॉटनी या जूलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) भी कर सकती हैं या फिर माइक्रो बायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, जेनेटिक्स, बायो केमिस्ट्री, बायो टेक्नोलॉजी, बायो मेडिकल स्टडीज में बीएससी (ऑनर्स) में स्पेशलाइज्ड कोर्स कर सकती हैं।
वैसे आप बी।फार्मा, लाइफ साइंस या बायोलॉजिकल साइंस में बीएससी भी कर सकती हैं। स्नातक करने के बाद आप एग्रीकल्चर, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, बायो मेडिकल साइंसेज या लाइफ साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकती हैं। बॉटनी या जूलॉजी में एमएससी करने के बाद आप बी।एड। कर सकती हैं, लड़कियों के लिए तो टीचिंग का क्षेत्र भी अच्छा विकल्प है। आगे चल कर आप पीएचडी या रिसर्च फील्ड की ओर भी बढ़ सकती हैं। बायोलॉजी के स्टूडेंट्स इंडियन फॉरेस्ट सर्विस और अन्य केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
प्रश्न – मैं इंडियन कोस्ट गार्ड से जुड़ कर करिअर बनाना चाहती हूं। महिलाओं के लिए इसमें नौकरी की क्या-क्या संभावनाएं हैं। – पूजा
उत्तर – इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की सबसे युवा ब्रांच इंडियन कोस्ट गार्ड है। यह हमारी 7,615 किमी लंबी कोस्टलाइन की रक्षा करते हैं। साथ ही ये 2।2 मिलियन स्क्वायर मीटर में फैले एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन यानी ईईजेड समेत 1200 आईलैंड्स, 11 और 164 माइनर/ इंटरमीडिएट पोर्ट्स और 500 से भी अधिक मर्चोंटशिप्स पर भी नजर रखते हैं। जैसे-जैसे दुनिया के साथ हमारा व्यापार और आर्थिक लेन-देन बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे कोस्टलाइन और मैरीटाइम संपदा का महत्व भी बढ़ रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड की समुद्र में उपस्थिति हमारी संपदा की सुरक्षा का ध्यान रखती है।

Read more: HCS Exam 2024 : हरियाणा में खुले सरकारी नौकरी के द्वार, 174 पद रिक्त
इसके अलावा ये कस्टम अधिकारियों के साथ पाइरेसी रोकने और स्मगलिंग, अवैध शिकार, फ्रॉड और आतंकी कृत्यों पर रोक लगाने में तत्पर रहते हैं। साथ ही मछुआरों की मदद और ह्वेल के संरक्षण में भी इनकी अहम भूमिका होती है। कुछ काम यह इंडियन नेवी के साथ मिल कर भी करते हैं। भारत में आई सुनामी के दौरान इंडियन कोस्ट गार्ड ने लोगों को वहां से हटाने में एक प्रशंसनीय भूमिका निभाई थी। महिलाओं के लिए यहां असिस्टेंट कमांडेंट्स (जनरल ड्य़ूटी), असिस्टेंट कमांडेंट्स (पायलट/नेविगेटर) और असिस्टेंट कमाडेंट्स (तकनीकी शाखा) के तौर पर रिक्रूटमेंट के मौके होते हैं।
प्रश्न – केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के बाद भविष्य क्या हैं? – संगीता
उत्तर – देखिए आज के दिन हम बहुत सी ऐसी चीजें लेते हैं, जो केमिकल प्रोसेस के जरिए बनी होती हैं। दवाई हो या कॉस्मेटिक्स सभी केमिकल प्रक्रिया के जरिए ही अपना स्वरूप पाते हैं। साइंस की एक प्रमुख ब्रांच होने के चलते केमिस्ट्री एक तरफ भौतिकी तो दूसरी तरफ बायोलॉजी को लेते हुए सभी चीजों के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। वैसे केमिस्ट्री के जरिये जब आप तमाम प्रयोग कर कुछ नये तत्व बनाते हैं तो यह प्रक्रिया बहुत ही रोमांचकारी होती है। इस फील्ड में काम करने पर आपको पॉलिमर साइंस, फूड प्रोसेसिंग, इनवायर्नमेंट मॉनिटरिंग, बायो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में करिअर निर्माण का मौका मिलता है।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025