Times 100 Influential People: वर्कफोर्स समस्या का मजबूत विकल्प बनकर उभरे हैं हम
Times 100 Influential People: भारत पर आज पूरी दुनिया की नजर है। आज दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का परचम फहरा रहे भारतीयों को हर कोई नोटिस ले रहा है और उन्हें प्रभावशाली मान रहा है। यह युवा भारत के चमकदार भविष्य की गारंटी है। टाइम पत्रिका की प्रभावशाली लोगों की सालाना सूची में शामिल होना इसलिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस सूची में शामिल होने के बाद आप न सिर्फ प्रत्यक्ष रूप से बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से भी अपने आसपास के लोगों के साथ साथ पूरी दुनिया के लोगों को प्रभावित करने की क्षमता पा लेते हैं।
भारत में हमेशा से कुछ एक योग्य प्रभावशाली लोग होते रहे हैं। जैसे एक दौर में दुनिया की सबसे प्रभावशाली शख्सियत महात्मा गांधी थे, तो अपने अपने समय पर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिल्म अभिनेत्री नरसिग दत्त, निर्माता निर्देशक राजकपूर, क्रिकेटर सुनील गावस्कर, बाद में सचिन तेंदुलकर और दर्जनों दूसरे लोग इस प्रभावशाली सूची का हिस्सा बनते रहे हैं।

दुनिया में बढ़ रहा रूतबा
अब के पहले इतने बड़े पैमाने पर एक साथ भारतीयों का नाम इस सूची शामिल नहीं होता रहा जैसा कि पिछले एक डेढ़ दशकों से हो रहा है। इससे साफ पता चलता है कि यह अलग अलग क्षेत्रों में कुछ गिने चुने भारतीयों की शानदार कामयाबी का नतीजा नहीं है बल्कि इसके पीछे भारत का दुनिया में बढ़ता रूतबा, भारतीय प्रोफेशनलों की मजबूत होती वैश्विक साख और दुनिया की गिरती जनसंख्या के बीच भविष्य में वर्कफोर्स समस्या का मजबूत विकल्प बनकर उभरे भारतीयों की ताकत है।
हर साल की तरह न्यूयार्क से प्रकाशित अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका टाइम ने इस साल भी ‘द हंड्रेड मोस्ट इन्फ्लूएंशियल पीपुल ऑफ द ईयर 2024 की सूची जारी कर दी है, इसमें दुनिया के प्रभावशाली आर्टिस्ट, आइकंस, लीडर्स, इनोवेट्र्स और पाइनियर्स को जगह मिली है।
Read more: Chocolate Industry: चॉकलेट उद्योग पर ग्लोबल वार्मिंग की मार

महत्वपूर्ण लोगों की लिस्ट में हैं कई
हाल के कई सालों की तरह इस साल भी प्रभावशाली लोगों की इस सूची में अच्छी खासी संख्या भारतीयों की है। इस बार दुनिया के 100 महत्वपूर्ण लोगों की लिस्ट में जिन भारतीयों ने अपनी जगह बनायी है, उनमें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, पूर्व ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, अभिनेता देव पटेल, अमेरिकी ऊर्जा विभाग के ऋण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक जिगर शाह, येल यूनिवर्सिटी में खगोल भौतिकी की प्रोफेसर और ‘मैपिंग द हेवेन्स: द रेडिकल साइंटिफिक आइडियाज दैट रिवील द कॉसमॉस’ की लेखिका प्रियंवदा नटराजन और भारतीय मूल की रेस्त्रां मालकिन असमा खान शामिल हैं। टाइम पत्रिका की सालाना प्रकाशित होने वाली इस सूची में अपनी जगह बनाना कोई छोटी बात नहीं होती।
इस सूची में होने का मतलब है कि प्रभाव के ग्लोब में आपकी एक सुनिश्चित जगह और पहचान है। यह सूची कई जटिल अवरोधों से गुजरकर बनती है। इसमें शामिल होने के लिए टाइम पत्रिका के 100 पूर्व छात्रों की राय और इसके अंतर्राष्ट्रीय लेखन स्टाफ से नामांकन मंगाए जाते हैं। इस तरह प्रभाव आंकलन की कई कसौटियों से गुजरकर किसी शख्स का टाइम मैगजीन के प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होना, अपने आपमें महत्वपूर्ण है। 1923 से प्रकाशित इस पत्रिका की अब तक की प्रभावशाली सूचियों में सैकड़ों भारतीय अपनी जगह बना चुके हैं। अमिताभ बच्चन, सोनिया गांधी, शाहरूख खान, इंदिरा नूई और राजामौली जैसी शख्सियतें इसकी सूची में कई बार जगह पाती रही हैं। एक बार इस सूची में किसी का नाम आ जाता है तो फिर वह पूरी दुनिया अपनी पहचान का मोहताज नहीं रहता।

पृथ्वी गृह के प्रभावशाली अंबेस्डर
प्रभावशाली लोगों की यह सालाना सूची हर साल मैनहटन में आयोजित एक समारोह में जारी की जाती है। हालांकि इस सूची का दुनिया के किसी आधिकारिक संस्था, संगठन या समारोह से कोई रिश्ता नहीं है, फिर भी एक बार आपका नाम इस सूची में आ जाए तो फिर पूरी दुनिया आपके बारे में जानने को उत्सुक रहती है। ..और ये 100 लोग वास्तव में पृथ्वी गृह के प्रभावशाली अंबेस्डर माने जाते हैं।
माना जाता है कि इनके काम मानवता के हित में होंगे और भविश्य की पीढ़ियों के लिए शानदार और सकारात्मक राह दिखाएंगे। स्वास्थ्य, व्यवसाय, मनोरंजन, विज्ञान, राजनीति या कोई भी क्षेत्र जिससे लोग या लोगों का समूह प्रभावित होता हो, उन सब क्षेत्रों से इस सूची के लिए महत्वपूर्ण शख्सियतें चुनी जाती हैं। इसलिए इस सूची के लिए निश्चित विषय नहीं हैं, यह चयन ऐसे लोगों द्वारा किया जाता है, जिनका चयनित लोगों से कोई दूर दूर तक का रिश्ता न हो। मसलन ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन निर्माता निर्देशक व लेखक टॉम हार्पर ने इस सूची के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की सिफारिश करते हुए उन्हें दुनिया की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बताया है। साथ ही टॉम ने उन्हें कुशल व्यवसायी, ईमानदार और परोपकारी महिला माना है।
इसी तरह यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट ऐलेन ने अजय बंगा की इस पत्रिका की सूची के लिए सिफारिश करते हुए लिखा है कि वे एक बड़ी कंपनी का नेतृत्व करने के बाद विश्व बैंक में आये हैं और लाखों बैंक रहित लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा है। उन्होंने विश्व बैंक में गरीबी मुक्त दुनिया बनाने के लिए एक नया दृष्टिकोण रखा है और इसे पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस सूची का हिस्सा सत्या नडेला भी एक ऐसी भारतीय शख्सियत हैं, जिन्हें कम्यूनिकेशन के क्शेत्र में एआई क्रान्ति का जनक माना गया है।
Read more: Geographical Indication: भारत के 300 से ज्यादा कृषि उत्पादों को जीआई टैग

बड़े पर्दे पर अच्छाईयां बिखेरते हैं
टेक्नोलॉजिस्ट सत्या नडेला एआई को इंसानों को सशक्त बनाने के उपकरण के तौर पर देखते हैं, यह समूची मानवता के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान है। इसी सूची का हिस्सा साक्षी मलिक हाल के दिनों में अपने पहलवान होने की पारंपरिक पहचान के इतर प्रतिरोध के योद्धा के रूप में उभरकर सामने आयी हैं। उनके बारे में फिल्म निर्माता निशा पाहुजा ने लिखा है, ‘वह भारत के सबसे प्रसिद्ध पहलवानों में से एक थीं, लेकिन एक अन्याय से मुकाबला करते हुए उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया।’
मालूम हो कि साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के करीबी के डब्ल्यूएचआई अध्यक्ष बनने से खफा थीं और इसी वजह से उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाये थे। इस सूची का हिस्सा बने अभिनेता देव पटेल पहली बार लाइमलाइट में तब आये थे, जब स्लमडॉग मिलेनायर में उन्हें जमाल मलिक के रूप में दुनिया ने देखा था और उन्हें इसके लिए आस्कर पुरस्कार मिला था। उनके बारे में अभिनेता डेनियल कालूया ने लिखा है कि वे बड़े पर्दे पर अच्छाईयां बिखेरते हैं, जब वे स्क्रीन पर आते हैं तो मानवता चमकती है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025