NEET Paper Leak: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
NEET Paper Leak: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और आरएसएस ने शिक्षा तंत्र में अपने लोगों का कब्जा करा दिया है। जिसकी वजह से लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक के मामलों की बात की जाए तो इनके केंद्र बिंदु भाजपा शासित राज्य ही हैं।
इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह कहा जाता है कि उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया। उन्होंने इजराइल और गाजा की लड़ाई रोक दी थी। लेकिन किसी ना किसी कारण से हिंदुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे है। उसे रोक नहीं पा रहे है या रोकना नहीं चाहते। इसकी वजह ये है कि सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं पर भाजपा और आरएसएस का कब्जा है। अब शिक्षा तंत्र में भी भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के लोगों का कब्जा हो गया है। जिसकी वजह से पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं।
Read more: Successful Train Trial Run: भारत से सीधे रेल मार्ग से जुड़ने को तैयार कश्मीर घाटी

सरकार की नीतियां को कटघरे में
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं भाजपा की साजिश हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश इसकी प्रयोगशाला है। एक समय मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था। अब पूरे देश में उस फार्मूले को लागू किया जा रहा है। राहुल गांधी ने पेपर लीक की घटनाओं को रोकने का रास्ता बताते हुए कहा कि देश में अभी बहुत सारे ईमानदार लोग हैं। ईमानदार लोगों को काम मिलेगा तो इस तरह की घटनाएं नही होंगी।
लेकिन विचारधारा के आधार पर काम दिया जाएगा तो यह सिलसिला खत्म नही होगा। लोकसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को पूर्ण बहुमत न मिलने की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन का तरीका लोगों को डरा कर रखना है। लेकिन अब देश में उनसे (पीएम मोदी) कोई नहीं डरता। पहले सीना 56 इंच का था, लेकिन अब 30-32 इंच हो गया है। सरकार के बीच अंदरूनी समस्याएं भी हैं। भाजपा और आरएसएस में भी समस्याएं हैं। उन्होने विपक्षी एकजुटता की बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की अवधारणा को विपक्ष ने ध्वस्त कर दिया है।’

महीनों मेहनत कर तैयारी करते हैं छात्र
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनसे मिलने वाले तमाम युवाओं की शिकायत बेरोजगारी को लेकर थी। इस दौरान छात्रों ने पेपर लीक के मामले भी उठाए थे। छात्र महीनों मेहनत कर के तैयारी करते हैं। जब वह परीक्षा देने जाते हैं तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। ऐसी स्थिति में छात्रों और उनके अभिभावकों की परेशानी को समझा जा सकता है कि उन पर क्या बीत रही होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान इस बात पर है कि किसी तरह लोकसभा अध्यक्ष पद उनकी पार्टी को मिल जाए। जिससे कि ये सरकार चल जाए। इसी कारण से उनका ध्यान पेपर लीक मामले की ओर नही है। वह पूरी तरह इसी कोशिश में जुटे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष का पद भाजपा को मिल सके।
Read more: Dussehri Mango: अब अमेरिकी बाजार धूम मचाएगा यूपी का दशहरी और चौसा

खर्च में 6 वर्षों में 175 प्रतिशत का उछाल
वहीं देश में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये कैसी परीक्षा पर चर्चा जब देश में हर रोज पर्चा लीक हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश की शिक्षा और भर्ती प्रणाली को तहस-नहस कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक आरटीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा के खर्च में 6 वर्षों में 175 प्रतिशत का उछाल आया है।
जो सरकार बिना धांधली के एक देशव्यापी परीक्षा नहीं करा सकती। उसके मुखिया द्वारा छात्रों को “परीक्षा” पर ज्ञान की वर्षा, बेईमानी है। खड़गे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नीट, यूजीसी-नेट, सीयूईटी में पेपर लीक, धांधली और घोर अनियमितताओं का अब पर्दाफ़ाश हो चुका है।बहुप्रचारित नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) पूर्णतः निष्क्रिय है। अगस्त 2020 में नरेंद्र मोदी ने बड़े जोर-शोर से NRA की घोषणा की थी। कहा था कि यह करोड़ों युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। लेकिन 4 वर्ष बीत गए एनआरए ने अब तक एक भी परीक्षा नही कराई।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025