Vandana Thakur Wins Silver – वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
Vandana Thakur Wins Silver: मध्य प्रदेश की बेटी और मशहूर महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ, वंदना ने 15वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जिसका आयोजन इसी वर्ष नवंबर माह में मालदीव में होने वाला है। वंदना की यह सफलता न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि भारतीय बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र को भी नए मुकाम पर ले जाने में भी अभूतपूर्व योगदान दे रही है। 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बाटम में स्थित रियाउ आइलैंड में 6 से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 50 श्रेणियाँ थीं। वंदना ने वरिष्ठ महिला बॉडीबिल्डिंग 55 किलोग्राम से अधिक की श्रेणी में भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और सिल्वर मेडल लेकर ही देश वापस लौटीं।

एशियन चैम्पियनशिप में रियल की बारी
अपनी इस उपलब्धि पर वंदना ठाकुर ने कहा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक जुनून था, जो मेरे भीतर मेरे देश के हमेशा बना रहेगा। सिल्वर मेडल जीतना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, और अब मेरा एक ही लक्ष्य है, एशियन चैम्पियनशिप में देश के लिए गोल्ड लेकर आना। इंडोनेशिया चैंपियनशिप ट्रायल रही, अब एशियन चैम्पियनशिप में रियल की बारी है। गोल्ड लाने के लिए मैं और भी कठिन मेहनत करुँगी, ताकि मैं अपने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक ऊँचाइयों पर ले जा सकूँ।” वंदना का इस प्रतियोगिता में भाग लेना और सिल्वर मेडल जीतना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत और दृढ़ता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
Read more: Adani-Hindenburg Case: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट दखल दे

बॉडी बिल्डिंग चुनौतीपूर्ण क्षेत्र
बॉडी बिल्डिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का देश के लिए प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वंदना ने इस क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी हैं। एशियन चैम्पियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय बॉडी बिल्डिंग के लिए उम्मीद की किरण है। वंदना का इस प्रतियोगिता में भाग लेना और सिल्वर मेडल जीतना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत और दृढ़ता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
बॉडी बिल्डिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का देश के लिए प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 56वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता इंडोनेशिया के बाटम में स्थित रियाउ आइलैंड में 6 से 12 अगस्त तक आयोजित की गई। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 50 श्रेणियां थी। वंदना ने वरिष्ठ महिला बॉडीबिल्डिंग 55 किलोग्राम से अधिक की श्रेणी में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और सिल्वर मेडल लेकर ही देश वापस लौटीं।

भारत के लिए गर्व का विषय
वंदना का इस प्रतियोगिता में भाग लेना और सिल्वर मेडल जीतना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उनका यह सफर साबित करता है कि मेहनत और दृढ़ता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बॉडी बिल्डिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का देश के लिए प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। वंदना ने इस क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और भारतीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनी हैं। एशियन चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय बॉडी बिल्डिंग के लिए उम्मीद की किरण है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025