Nepal Bus Accident – नेपाल में हादसा, 14 यात्रियों की मौत
Nepal Bus Accident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 16 घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र के भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। सशस्त्र पुलिस बल के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों की बस हादसे में मौत हो गई। सड़क से नीचे गिरने के कारण बस की छत उड़कर अलग हो गई। नेपाल पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया।

महाराष्ट्र से 3 बसें नेपाल यात्रा पर गई थीं
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर यूपी-53, एफटी 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। महाराष्ट्र से करीब 4 माह पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 10 दिन इन्हें नेपाल में घूमना था। एक बस नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बसों में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं। उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। यूपी सरकार के रिलीफ कमिश्नर ने बताया कि यह एक ट्रैवलर बस थी। इसलिए बस में यूपी और दूसरे राज्यों के लोगों के होने की भी संभावना है। नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। महाराजगंज के एसडीएम को नेपाल भेजा गया है।
Read more: US Election: राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर

बस मालिक ने कहा- ड्राइवर का दोनों नंबर बंद
बस के मालिक विष्णु केसरवानी ने बताया कि हमारी तीन बसें गोरखपुर से नेपाल गईं थीं। इनमें महाराष्ट्र के लोग थे। हमने सभी को इलाहाबाद से पिक किया था। यहां से चित्रकूट ले गए। फिर अयोध्या आए थे। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सुनौली और लुंबिनी गए थे। वहां से पोखरा गए थे। पोखरा से तीनों बस काठमांडू के लिए जा रही थी। मुगलिंग के पास एक बस का एक्सीडेंट हो गया। ड्राइवर का नाम मुस्तफा है। उसका इंडियन और नेपाली नंबर, दोनों बंद है। उसके जिंदा रहने का अभी तक प्रमाण नहीं मिला है। इंडियन एंबेसी के लोग वहां पहुंच गए हैं। बस का इंश्योरेंस नेपाल और इंडिया दोनों जगह का था।

तनहुन नेपाल का लैंडस्लाइड प्रोन एरिया
नेपाल का तनहुन जिला ऐसा इलाका है, जहां लैंडस्लाइड होते रहते हैं। इसके कुल 85 वार्ड में 48 लैंडस्लाइड रिस्क जोन में आते हैं। जून 2024 में यहां के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर जनार्दन गौतम ने मानसून के दौरान यातायात संबंधी अलर्ट जारी किया था।गौतम ने मानसून के समय इस इलाके में बाहर से आने वाले यात्री को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। यह इलाका लैंडस्लाइड, बाढ़, बिजली गिरने और तूफान जैसे हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में आता है।- नेपाल में हादसा, 14 यात्रियों की मौतउत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 16 घायल हैं। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में सवार यात्री महाराष्ट्र के भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। सशस्त्र पुलिस बल के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों की बस हादसे में मौत हो गई। सड़क से नीचे गिरने के कारण बस की छत उड़कर अलग हो गई। नेपाल पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025