Flying Car: वाइब्रेंट गुजरात में जापानी कंपनी स्काई ड्राइव की फ्लाइंग कार ; जानिए क्या है इसमें खास
Flying Car: गुजरात में आज (10 जनवरी 2024) से शुरू हो चुका है वाइब्रेंट गुजरात समिट (Vibrant Gujarat Summit) जो शुक्रवार (12 जनवरी) तक चलेगा। अहमदाबाद में होने वाले इस समिट में दुनियाभर की बड़ी कंपनियां शामिल हो रही हैं। जिनमे से एक जापान की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार स्टार्टअप SkyDrive भी है। जिसने भविष्य के परिवहन समाधानों (Futuristic Transport Solutions) को उपलब्ध कराने के लिए Flying Car का प्रदर्शन किया है।
वाइब्रेंट गुजरात में Flying Car
गुजरात अहमदाबाद में आज से शुरू हुए वाइब्रेंट गुजरात में अलग अलग देशों ने भाग लिया है। साथ ही देश विदेश की विभिन्न बड़ी कंपनियों ने भाग लिया है। इनमे से एक जापानी कंपनी स्काई ड्राइव ने अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को प्रस्तुत किया है। इसे भविष्य के ट्रांसपोर्ट का एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसमें ड्राइवर समेत कुल तीन लोग बैठ कर उड़ान भर सकते हैं। इस जापानी एल्क्ट्रिक फ्लाइंग कार को ट्रांसपोर्ट की दुनिया में एक नयी क्रान्ति की शुरुआत माना जा रहा है। बताते चलें कि जापान की तरह ही हवा में उड़ने वाली कार लाने की कोशिश भारत और चीन में भी चल रही हैं। वर्तमान में जापानी कंपनी स्काई ड्राइव ने सुजुकी के साथ मिलकर इस कार को तैयार किया है।
क्यों ख़ास है ये Flying car ?
स्काई ड्राइव कंपनी की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की खासियत है कि ये रिन्यूएबल एनर्जी पर चलती है। और ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ान भर सकती है। एक बार में इसे 15 किलोमीटर तक उड़ाया जा सकता है। इसमें एक बार में कुल तीन लोग बैठ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके साइज के चलते इसे घर की छत पर भी उतारा जा सकता है। साथ ही आसानी से उड़ाया भी जा सकता है। इससे दैनिक जीवन में भी इनका उपयोग करना बहुत सरल होगा।
स्काइड्राइव फ्लाइंग कार का रोटर्स के साथ साइज लगभग 11.5 मीटर x 11.3 मीटर x 3 मीटर (37.7 फीट x 37 फीट x 10 फीट) है। जिसे मिश्रित सामग्री, एल्युमीनियम अलॉय आदि से बनाकर तैयार किया गया है। और इस का कुल वजन 1400 किलोग्राम (3,100 पाउंड) है। ये फ्लाइंग कार इलेक्ट्रिक बैटरी से चलती है।
भारत में भी जल्द शुरू करना चाहते हैं प्लांट
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कंपनी के सीईओ टोमोहिरो फुकुजावा का कहना है कि उन्होंने इस कार को शहरी यातायात को ध्यान में रखते हुए बनाया है। इससे न सिर्फ सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा बल्कि इसकी तेज स्पीड के चलते कम समय में ही आप अपने गंतव्य तक पहुँच जाएंगे। उनसे पूछा गया कि क्या भारत में भी फ्लाइंग कारों के उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है? तो इस पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि भारत में इस तरह के वाहनों की उपयोगिता है। और इसलिए वो भारत में भी एक प्लांट चाहते हैं और इसका बाजार चाहते हैं। जिससे वो भारत में भी इन कारों का निर्माण कर सकें।
Read more: Kawasaki India: खरीदना चाहते है सस्ती मोटरसाइकिल, तो ये कंपनी लेकर आई है सबसे सस्ती मोटरसाइकिल
आप को जानकारी दे दें कि वर्ष 2014 में फ्लाइंग कार के आईडिया और प्रोटोटाइप के टेस्टिंग के बाद वर्ष 2018 में स्काई ड्राइव की स्थापना जुलाई 2018 में की गयी थी। कम्पनी ने क्रू के साथ सफल फ्लाइट टेस्ट वर्ष 2019 में किया था। वर्तमान में स्काई ड्राइव कंपनी जापान की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी सुजुकी के साथ मिलकर फ्लाइंग कारों का निर्माण कर रही है।
वाइब्रेंट गुजरात में हुए 34 देश शामिल
गुजरात में आयोजित समिट में देशभर के 34 हो रहे हैं। यहां 18 देशों के गवर्नर और मंत्री शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त समिट में 15 से भी अधिक ग्लोबल सीईओ शामिल होंगे। वाइब्रेंट गुजरात समिट के चीफ गेस्ट के तौर पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को आमंत्रित किया गया है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025