By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Brand Image : कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करती है ब्रांड की इमेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > बिज़नेस > Brand Image : कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करती है ब्रांड की इमेज
बिज़नेस

Brand Image : कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करती है ब्रांड की इमेज

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/04/01 at 5:06 PM
WeStory Editorial Team
Share
9 Min Read
Brand Image
Brand Image
SHARE

Brand Image : प्रोडक्ट कम समय में होगा वायरल, मार्केट में धूम मचाएगा

Brand Image भीड़ से भरे मार्केट प्लेस में ब्रांड की इमेज कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करने में अहम रोल निभाता है। कोई भी ऐसे ब्रांड की तरफ रुख नहीं करेगा, जो खुद को रिप्रेजेंट तो अलग तरीके से करता हो और इस्तेमाल करने वक्त होता कुछ और ही हो। इसलिए ब्रांड इमेज पर बतौर बिज़नेसमैन आपका ध्यान देना बहुत जरूरी है। ब्रांड की इमेज के लिए बनाया गया विज्ञापन ठीक वैसा ही होना चाहिए, जैसा ब्रांड है। हर ब्रांड यही चाहता है कि उसका प्रोडक्ट कम समय में वायरल हो और मार्केट में धूम मचा दे।

Table of Contents
Brand Image : प्रोडक्ट कम समय में होगा वायरल, मार्केट में धूम मचाएगाप्रोडक्ट की खास पहचान बनाने पर करें फोकससही माध्यम का करें चुनावइमेज के साथ न करें छेड़छाड़सही कंटेंट और कस्टमर का चुनाव करेंइमोशनल स्टोरी और जिंगल का करें प्रयोग

लेकिन सिर्फ अच्छा प्रोडक्ट ही काफी नहीं होता — उसकी ब्रांडिंग उतनी ही जरूरी होती है। अगर ब्रांडिंग स्ट्रॉन्ग नहीं है, तो बेहतरीन प्रोडक्ट भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता। इसका एक बड़ा उदाहरण है टाटा नैनो, जिसे “लखटकिया कार” के टैग से प्रमोट किया गया। लेकिन यही टैग लोगों की नजर में उसकी वैल्यू कम कर गया और वो एक सस्ती कार के रूप में ब्रांड हो गई, जिससे यूज़र्स का इंटरेस्ट कम हो गया। यही साबित करता है कि गलत ब्रांडिंग अच्छे प्रोडक्ट को भी असफल बना सकती है।

Brand Image
Brand Image

प्रोडक्ट की खास पहचान बनाने पर करें फोकस

आज के समय में भीड़ से भरे मार्केट प्लेस में ब्रांड की इमेज कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती है। कोई भी ऐसे ब्रांड की तरफ रुख नहीं करेगा, जो खुद को एक ही तरीके से रिप्रेजेंट करता हो। आपकी कंपनी और प्रोडक्ट के लिए इस बात का ध्यान रखें कि उनका नाम बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रोडक्ट को यदि आप वायरल करना चाहते हैं तो आपको उसकी खास तरह से ब्रांडिंग करनी चाहिए। आप अपने प्रोडक्ट का नाम ऐसा रखें जो कस्टमर को हमेशा के लिए याद हो जाए।

आप कुछ उदाहरण भी ले सकते हैं जैसे उजाला-चार बूंदो वाला, कैडबरी-कुछ मीठा हो जाए, ठंडा मतलब कोका कोला। इसी तरह आप कुछ टैगलाइन का उपयोग करके भी अपने प्रोडक्ट को यूनिक बना सकते हैं और उसका एक अच्छा नाम रख सकते हैं। साथ ही कस्टमर को इस बात का यकीन दिलाए कि अपका प्रॉडक्ट उसके लिए फायदे का ही सौदा है।

Brand Image
Brand Image

सही माध्यम का करें चुनाव

किसी भी प्रोडक्ट या ब्रांड को वायरल करने के लिए आपको सही माध्यम का चुनाव करना आना चाहिए। सही माध्यम के जरिए ही आप अपनी कंपनी की इमेज बनाने में कामयाब हो पाएंगे। विज्ञापन के अलग-अलग माध्यम अलग-अलग लक्ष्यों के लिए होते हैं। जैसे डिस्पले एड्स जागरूकता के लिए होते हैं, इनमें रेस्पॉन्स नहीं मिलता। मार्केटिंग गोल्स को तय करने में ये चीज़ें अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए आप पहले से ही तय कर लें कि आपको विज्ञापन के कौन से तरीकों का उपयोग करना है।

Brand Image
Brand Image

Read More: Brand Image : कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करती है ब्रांड की इमेज

इमेज के साथ न करें छेड़छाड़

कस्टमर किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसका नाम, इमेज, रंग-रूप देखता है। कई लोग बड़े से बड़े प्रोडक्ट को उनके चित्र, रंग-रूप के आधार पर ही जानते हैं। जैसे मैगी को लोग केवल पील रंग के पैकेट देखकर ही पहचानते हैं। लाल कलर का टूथपेस्ट उनके लिए कोलगेट ही होता है, हर नूडल्स को मैगी ही कहा जाता है। यही नहीं आप अमूल और पारले जी बिस्कुट के पैकेट को भी देख सकते हैं। वो एक ही इमेज का प्रयोग आज भी कर रहे हैं क्योंकि कस्टमर उनके चित्र को देखकर ही उनके प्रोडक्ट का अनुमान लगाते हैं।

एप्पल कंपनी का मोबाइल लोग उसका लोगो देखकर ही खरीदते हैं। कस्टमर के दिमाग में किसी कंपनी का लेआउट, कलर और लोगो बड़ी मुश्किल से सेट होता है। ये सब चीज़ें भी स्टैंडर्ड कॉर्पोरेट मैन्युल के हिसाब से डिजाइन होती हैं। इसलिए इनमें बार-बार बदलाव न करें। इससे कस्टमर कंफ्यूज हो सकते हैं। ग्राहक के मन में अपनी कंपनी की ऐसी छवि तैयार करें। जो लंबे समय तक उसे याद रहे। इसलिए आप जब भी अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग कर उसे वायरल करना चाहे तो आप इमेज का, रूप, रंग का ध्यान रखें।

Brand Image
Brand Image

Read More: Brand Image : कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करती है ब्रांड की इमेज

सही कंटेंट और कस्टमर का चुनाव करें

प्रमोशन करने से पहले जरूरी है कि आप अपनी ऑडियंस को अच्छी तरह से जान लें। उदाहरण के लिए अगर आप एक कपड़ों से जुड़े बिजनेस को प्रमोट करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी कंपनी का उत्पाद किस तरह के लोग पहनना पसंद करेंगे। उसके हिसाब से ही टारगेट ऑडियंस को ध्यान में रखकर आप किसी भी तरह का प्रमोशन अपने लिए चुन सकते हैं। बहुत से बिज़नेसमैन अपने ब्रांड को वायरल करने के लिए डायरेक्ट प्रमोशन का सहारा लेते हैं जो कई बार नुकसानदायक बन जाता है। वो डायरेक्ट प्रमोशन में सही कंटेंट के अभाव में ऐसी जानकारी डाल देते हैं जिससे ब्रांड की छवि को नुकसान पहुंचता है।

अगर आप सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए कोई पोस्ट डाल रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसमें पूरी जानकारी हो। उसमें किसी ना किसी तरह कुछ इंफॉर्मेशन को देने की कोशिश करें ताकि लोग रुक कर आपकी पोस्ट देखें और उसके बाद आपकी वेबसाइट या आपके बिजनेस के बारे में सर्च करें। आप अपनी पोस्ट के साथ वीडियो में भी अच्छा कंटेंट डालकर पोस्ट करेंगे तो लोग और ज्यादा आपके प्रोडक्ट की ओर आकर्षित होंगे। एक अच्छा कंटेंट हमेशा प्रोडक्ट को वायरल करने में और ब्रांड के रूप में उसे स्थापित करने में अहम भूमिका निभाता है।

इमोशनल स्टोरी और जिंगल का करें प्रयोग

अगर आप अपने ब्रांड एवं प्रोडक्ट को वायरल करना चाहते हैं तो आपको इमोशनल स्टोरी और अच्छे जिंगल का प्रयोग करना चाहिए। कस्टमर प्रोडक्ट के फायदों को एक बार भूल भी जाता है लेकिन उसके जिंगल और स्टोरी उसे हमेशा याद रहते हैं। आप इसके लिए पेड मार्केटिंग का सहारा भी ले सकते हैं। आपने टीवी, रेडियो पर कई ऐड देखे और सुनें होंगे जिनमें इमोशनल स्टोरी और जिंगल्स का बहुत बेहतरीन ढंग से प्रयोग किया गया था। जैसे वॉशिंग पाउडर निरमा, मैंगो फ्रूटी फ्रेश एंड ज्यूसी, माउंटेडन डियू डर के आगे जीत है और लाइफ बॉय है जहां तंदरूस्ती है वहां इत्यादि।

ऐसे जिंगल्स आज भी लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं। कई ब्रांड इमोशनल स्टोरी के जरिए भी कस्टमर के दिमाग पर गहरी छाप छोड़ते हैं इसमें से एक ऑल आउट का विज्ञापन था जहां एक घरेलू महिला के महत्व को दिखाया जाता है। यही नहीं प्लस पोलियो अभियान के एड को भी काफी भावनात्मक ढंग से बनाया गया था जिसमें अमिताभ बच्चन लोगों को पोलियों की खुराक लेने के लिए कभी प्यार से तो कभी डांट कर संबोधित करते हैं।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Apple Business: हर आईफोन पर 30 अमेरिकी डॉलर कमाता है एपल

Sea food Exports: भारत के सी-फूड निर्यात में उछाल, 17.81% की जोरदार वृद्धि

Varun Babbar-MD Qlik India: 1,000 की संख्या को पार कर जाएगा ग्राहक आधार

PURE – Charge Power Partnership: प्योर ने की चार्ज पावर के साथ साझेदारी

TAGGED: Brand Image, Images

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sewing Embroidery ‍Business Sewing Embroidery ‍Business : सिलाई-कढ़ाई का हुनर है तो अपने सपनों को आकार दें
Next Article Earning From Smartphones Earning From Smartphones : भारतीय स्मार्टफोन में व्यस्त, कंटेंट क्रिएटर्स बैंक बैलेंस बढ़ाने में मस्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?