By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Haldiram Snacks Food Pvt Ltd: हल्दीराम की दिल्ली, नागपुर इकाई का विलय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > बिज़नेस > Haldiram Snacks Food Pvt Ltd: हल्दीराम की दिल्ली, नागपुर इकाई का विलय
बिज़नेस

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd: हल्दीराम की दिल्ली, नागपुर इकाई का विलय

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd: हल्दीराम की नागपुर और दिल्ली शाखाओं को मिलाकर हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/04/18 at 6:12 PM
WeStory Editorial Team
Share
5 Min Read
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd
SHARE

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd – अब हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड बनाने की प्रक्रिया पूरी

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd: हल्दीराम की नागपुर और दिल्ली शाखाओं को मिलाकर हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड बनाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। हल्दीराम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्ण कुमार चुटानी ने पेशेवर मंच लिंक्डइन पर यह जानकारी दी और लिखा, ‘हल्दीराम के सफर का नया अध्याय शुरू और यह एक महत्वपूर्ण अध्याय है।’ हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड (दिल्ली) और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (नागपुर) के एफएमसीजी कारोबार एक साथ मिलकर हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड (एचएसएफपीएल) बन गए हैं। चुटानी ने कहा कि यह केवल एक विलय नहीं है। यह एक नई शुरुआत है…विरासत, जुनून और भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण का एक सार्थक मिलन है। जहां स्वाद साहसिक विचारों से मिलते हैं तथा यहां से यात्रा और भी रोमांचक हो जाती है।

Table of Contents
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd – अब हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड बनाने की प्रक्रिया पूरी2023 में विनियामक मंजूरी मिल चुकी80 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं उत्पाद400 से अधिक तरह के फूड आइटम्स बेचती हैस्नैक फूड मार्केट में हल्दीराम की हिस्सेदारी 21%
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd

2023 में विनियामक मंजूरी मिल चुकी

विलय को पहले ही निष्पक्ष व्यापार नियामक भारतीय उद्योग परिसंघ (सीसीआई) तथा राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की संबंधित पीठों से 2023 में विनियामक मंजूरी मिल चुकी है। एचएसएफपीएल में दिल्ली इकाई की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत है तथा शेष 44 प्रतिशत हिस्सेदारी नागपुर शाखा के पास है। एफएमसीजी कारोबार (जिसमें पैक्ड फूड कारोबार भी शामिल है) के विलय से व्यापक स्तर पर संभावनाएं बढ़ेंगी और विकास, सहयोग तथा नेतृत्व के नए रास्ते खुलेंगे।

Read more: Mercedes-Benz India: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बनाया इतिहास, 200,000वीं ‘मेड इन इंडिया’ कार बनाया

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd

80 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं उत्पाद

भारत की सबसे बड़ी पैक्ड स्नैक व मिठाई कंपनी और रेस्तरां संचालक ने करीब एक सप्ताह पहले तीन रणनीतिक निवेशकों सिंगापुर मुख्यालय वाली वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। समझौते की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन उद्योग जगत के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि यह सौदा 10 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 85,000 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन पर किया गया। इसे भारतीय पैक्ड फूड उद्योग का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। गंगा बिशन अग्रवाल द्वारा 1937 में राजस्थान के बीकानेर में खुदरा मिठाई व नमकीन की दुकान के रूप में स्थापित हल्दीराम के उत्पाद अब 80 से अधिक देशों में बेचे जाते हैं।

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd

400 से अधिक तरह के फूड आइटम्स बेचती है

यह कंपनी 400 से अधिक तरह के फूड आइटम्स बेचती है। इनमें नमकीन, मिठाइयां, स्नैक्स, रेडी टु ईट फूड, फ्रोजन फूड, बिस्कुट, कनफेक्शनरी, रेडी टु ड्रिंक बेवरेजेज और पास्ता आदि शामिल हैं। कंपनी भारत के बाहर भी कई देशों को एक्सपोर्ट करती है। इनमें यूरोप और अमेरिका के कई देश शामिल हैं। रिसर्च फर्म IMARC ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का स्नैक्स बाजार 2023 में 42,694 करोड़ रुपये का था और 2032 तक इसके 95,521 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है। भारत के स्नैक्स और नमकीन मार्केट में हल्दीराम का मुख्य मुकाबला बालाजी वैफर्स, बीकानेरवाला फूड्स, आईटीसी, पार्ले प्रॉडक्ट्स और पेप्सिको आदि से है।

Read more: TVS’ Race-ARRC 2025: रेस-ऑप्टिमाइज़्ड टीवीएस अपाचे RR 310 सीज़न के लिए तैयार

Haldiram Snacks Food Pvt Ltd
Haldiram Snacks Food Pvt Ltd

स्नैक फूड मार्केट में हल्दीराम की हिस्सेदारी 21%

भारत के स्नैक फूड मार्केट में हल्दीराम की हिस्सेदारी 21% है जबकि पेप्सिको की हिस्सेदारी 15% है। इस मार्केट में करीब 3,000 छोटे और रीजनल प्लेयर्स की हिस्सेदारी 40% है। यही वजह है कि दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां हल्दीराम में हिस्सा खरीदने के लिए इच्छुक थी। टाटा ग्रुप और पेप्सिको समेत कई दिग्गज कंपनियों की नजर हल्दीराम पर थी। 2016-17 से जनरल अटलांटिक, बेन कैपिटल, कैपिटल इंटरनेशनल, टीए एसोसिएट्स, वारबर्ग पिंकस और एवरस्टोन सहित कई निजी इक्विटी फर्म अग्रवाल परिवार के साथ कंपनी में हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रही थीं। इसके बाद केलॉग्स और पेप्सिको ने हल्दीराम में 51% या उससे अधिक के अधिग्रहण के लिए लंबी चर्चा की। पिछले सितंबर में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने भी इसी तरह की पेशकश की थी।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Business Family: युवाओं की पारिवारिक बिजनेस में रुचि कम

Private Defense Sector: देश की सुरक्षा के लिए मजबूत निजी रक्षा क्षेत्र का उदय

Apple Business: हर आईफोन पर 30 अमेरिकी डॉलर कमाता है एपल

Sea food Exports: भारत के सी-फूड निर्यात में उछाल, 17.81% की जोरदार वृद्धि

TAGGED: Business, Food, food business, food comany, Haldiram Snacks, Haldiram Snacks Food Pvt Ltd, snacks

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mercedes-Benz India Mercedes-Benz India: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बनाया इतिहास, 200,000वीं ‘मेड इन इंडिया’ कार बनाया
Next Article ‍‍Black Monday 1987 ‍‍Black Monday 1987: 19 अक्टूबर 1987 के ब्लैक मंडे की यादें ताजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?