Keshav Inani – Business के सुपरस्टार केशव इनानी
Keshav Inani: वननम के फाउंडर और सीईओ को केशन इनानी महज 27 की उम्र में करोडो का कारोबार पूरी दुनिया में फैला दिया है। इतने काम उम्र इतनी सफलता किसी की भी बस की बात नहीं है। आज उनकी कंपनी करोड़ो कर रही है। केशन इनानी का जन्म कर्नाटक के बैंगलोर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिता भी एक बिजनेसमैन ही हैं। जिसके कारण उद्यमशीलता उनके खून में ही है। ऊपर से बैंगलोर का होना यानि सोने पे सुहागा ही हो गया था। केशव एक ऐसा युवा जिसने मात्र 21 साल की उम्र लगभग 60 लाख रूपये की कमाई की थी। दूसरी तरफ आजकल कही स्टूडेंट इस उम्र में अपने पढाई पर ही ध्यान देते है और 30 साल तक पढ़ते ही रहते है। लेकिन केशव ने 21 की उम्र में ही दिखा दिया कि वह बिज़नेस करने के लिए कितने काबिल है। खुद के पिता भी एक सफल और बड़े बिजनेसमैन होने के बावजूद अपने पिता के मदद के बिना खुद अपने दम पर उन्होंने खुद का करोड़ों रूपये का साम्राज्य खड़ा किया है।

बैंगलोर से की CA की पढ़ाई
पहले तो उन्होंने अपने CA की पढ़ाई बैंगलोर से ही पूरी की है। पढ़ाई करते समय उनके कॉलेज में सभी के पास IPhone थे। इसलिए उन्होंने उनके पिता को IPhone की मांग की, लेकिन उनके पिता ने देने से मन कर दिया था। काफी बार मनाया लेकिन पिता मानने को तैयार ही नहीं थे, आखिर पिता ने कहा की मेरे पास तुम्हारे फिजूल खर्चे के लिए पैसे नहीं है और अगर मोबाइल लेना है तो तेरे मां के हाथों के सोने के कंगन लेजा। इसके बाद उन्होंने पिता से कहा की वह अब उनके खुद के कमाई से IPhone खरीदेंगे।
Read more: Indian Economy: महिलाओं की 50% भागीदारी से विकसित बनेगा भारत

टॉकीज के बहार टिकट बेचा
IPhone की लगी हुई आग ने उनको टॉकीज के बहार टिकट बेचने पर मजबूर दिया और तभी से शुरू हुआ Keshav Inani का Entreprenuer का सफर। उन्होंने उस समय फिल्मों की टिकिट बेच के लगभग 3 लाख रूपये कमाई की थी। उसके अगले साल उन्होंने खुद के लिए IPhone लिया था। बाद में उनके पिता को उनके बिज़नेस के टैलेंट को काफी अच्छे से परख लिया था। साथ ही उन्होंने ने भी अपने आप में ठाना था की उनको बनाना तो बिजनेसमैन ही है। आज वह इतने सफल है की उनकी कंपनी Vananam ने पिछले साल में ही USD 100 Million का रेवेन्यू किया था। आज उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रूपये होने का अनुमान है। जो उन्होंने मात्र अपने 3 साल की Entreprenuership की जर्नी से कमाए है। जिसके कारण ही उनको एक उभरते हुए Business के सुपरस्टार भी कहा जाता है।

2021 में Vananam की स्थापन
बैंगलोर की उद्यमियों का शहर माना जाता है। भारत को सबसे ज्यादा उद्यमी इसी शहर से मिले है। केश भी उनमे से एक हैं। उन्होंने साल 2021 में सितम्बर महीने में Vananam की स्थापन की है। आपको लगता होगा यह कैसा नाम है? Vananam यह नाम संस्कृत शब्द से बना हुआ है। जिसका अर्थ धन भी होता है। अपनी CA की पढ़ाई पूरी होने के बाद, केशव को सीखना था की आखिर बिज़नेस कैसे किया जाता है। उसका अनुभव लेना था। इसलिए उन्होंने KPMG नाम की Company में इंटर्नशिप करने के गए थे। वह पर उन्होंने वह सभी चीजें सीखी जो उनको CA की पढ़ाई करके शायद नहीं समाज आती थी। उनकी ऊर्जा और जज्बा देख कर वह के फाउंडर्स ने भी उनको खुद का स्टार्टअप शुरू करने की सलाह दी थी। जिसके बाद निर्माण हुआ है Vananam का, आज उनकी Company मात्र 3 साल में इतनी सफल हो गयी है की, उन्होंने 2023-24 में USD 100 Million का कारोबार किया है। साथ ही Vananam की वैल्यूएशन USD 200 Million तक पहुंच गई है।
Read more: Index Fund: इंडेक्स फंड को प्राथमिकता दे रहे हैं नए निवेशक

अलग-अलग बिजनेस करते हैं
Company Vananam रियल एस्टेट फिल्ड में भी उतरी है। जो मुख्य रूप से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट पर काम करती है। Keshav Inanai Net Worth और Company का सबसे बड़ा Income सोर्स रियल एस्टेट का बिज़नेस ही है। इसके अलावा रिटेल के कारोबार में उन्होंने सबसे अलग सोच कर अपना कारोबार ज्यादा तर रेल स्टेशन और बस स्टॉप पर शुरू किया है। जिसके कारण हर सफर करने वाले यात्री तक उनका प्रोडक्ट जा सके और यात्रियों को भी अच्छी भोजन की सुविधा मिल सकेगी। इसके इलावा अकसर आपके फ़ोन पे, गूगल पे पर अलग अलग रिवार्ड्स आते रहते है। यह एक बिज़नेस स्टेटर्जी होती है। जो रिवार्ड्स भेजकर ग्राहक को अपने और आकर्षित करती है। इसी तकनीक का इस्तेमाल अपने बिज़नेस को बढ़ने, ग्राहकों तक अपना ब्रांड पहुंचाने के लिए केशव इस सेक्टर में काम कर रहे है।

किसानों से भी खरीदारी
केशव की Comapny Vananam के द्वारा किसानों के पास से खेती में उगने वाली फसल खरीदकर उसका दूसरे देशों में निर्यात किया जाता है। इसमें वह कही गुना ज्यादा दाम पर दूसरे देश में एक्सपोर्ट करके बेचते है। Vananam के Founder और Ceo होने की बजह से उनकी 5-10 करोड़ रूपये सालाना सैलरी मिलती है। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट शेयर 200 करोड़ रूपये तक मिलता है। बोनस और इन्वेस्टमेंट सब मिलकर कुल लगाबहग टोटल 250 करोड़ रूपये की Anual Income Kishav Inani की होती है। जिसके वह हक़दार भी है। उनका लक्षेय है की अगले 4 सालो में Vananam की वैल्यूएशन USD 50 Billion तक पोहोच सके, जिसके लिए वह काफी जी जान लगाकर अपने पुरे स्टाफ के साथ जुटे हुए हैं।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025