By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Nursery Plant Business : नर्सरी प्लांट के बिज़नेस में कमाएं हर महीने 1 लाख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > बिज़नेस > Nursery Plant Business : नर्सरी प्लांट के बिज़नेस में कमाएं हर महीने 1 लाख
बिज़नेस

Nursery Plant Business : नर्सरी प्लांट के बिज़नेस में कमाएं हर महीने 1 लाख

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/04/01 at 5:15 PM
WeStory Editorial Team
Share
10 Min Read
Nursery Plant Business
Nursery Plant Business
SHARE

Nursery Plant Business : पौधों के बीज, खाद, मिट्टी मिश्रण, कीटनाशक दवाएं, आदि की भी बिक्री

Nursery Plant Business – नर्सरी के प्लांट का बिज़नेस बेहद अच्छा बिज़नेस आइडिया है। जिसमें आप 50,000 से लेकर 1 लाख तक हर महीने कमा सकते हैं। नर्सरी प्लांट कृषि का एक ऐसा हिस्सा है जहां पेड़-पौधे, गमले, प्लास्टिक पॉलिथीन, खाद, इक्विपमेंट आदि को बेचा जाता है। साथ ही पौधों के बीज, खाद, मिट्टी मिश्रण, कीटनाशक दवाएं, बाग़बानी आदि की भी बिक्री की जाती है।

Table of Contents
Nursery Plant Business : पौधों के बीज, खाद, मिट्टी मिश्रण, कीटनाशक दवाएं, आदि की भी बिक्रीरिटेल, कमर्शियल और लैंडस्केप प्लांट नर्सरीप्लांट नर्सरी के लिए मौलिक आवश्यकताएंप्लांट नर्सरी बिज़नेस के लिए ज़रूरी कौशलप्लांट नर्सरी शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ख़्यालबिज़नेस करने में निवेशलाइसेंस व रजिस्ट्रेशनमार्केटिंग ऐसे करें

कुल मिलाकर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों को उगाकर उनका व्यापार करना, व पेड़-पौधों से सम्बंधित उपकरणों का व्यापार करना ही नर्सरी प्लांट बिज़नेस है। नर्सरी प्लांट का बिज़नेस शुरू करने से पहले आपको यह निश्चय करना होगा की आप किस तरह का बिज़नेस करने की सोच रहे हैं। आपके व्यापार का दायरा कितना बड़ा है व निवेश का बजट कितना है आदि। तो सबसे पहले आप बिज़नेस को तीन कैटेगरी में डिवाइड करें जैसे – रिटेल नर्सरी, कमर्शियल प्लांट और लैंडस्केप प्लांट नर्सरी।

Nursery Plant Business
Nursery Plant Business

रिटेल, कमर्शियल और लैंडस्केप प्लांट नर्सरी

रिटेल को स्ट्रेच प्लांट नर्सरी भी कहा जाता है व फूटकर प्लांट नर्सरी भी कहते हैं। इसमें ऑफ़िस, घर आदि के लिए छोटे छोटे पेड़-पौधे बेचे जाते हैं। इसमें पौधे, छोटे प्लांट, गमले, प्लास्टिक पॉलिथीन, खाद, इक्विपमेंट आदि का बिज़नेस किया जाता है। यदि आपके घर पर अच्छी ख़ासी छत है या आँगन है तो आप कम लागत में इस बिज़नेस को आसानी से शुरू कर सकते हैं। वहीं होलसेल नर्सरी को व्यापारिक नर्सरी प्लांट व कमर्शियल प्लांट भी कहते हैं। पौधों को उगाकर होलसेल में यह व्यापार किया जाता है। इसमें तैयार किए गए पौधे व बीज किसानों को खेती के लिए भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

अगर आपके पास बड़ा बजट है निवेश करने के लिए, तो आप इस बिज़नेस को बड़े पैमाने पर शुरू कर सकते हैं। वहीं लैंडस्केप प्लांट नर्सरी में बागबानी करने के लिए बड़े बड़े खेत व लैंड्स ख़रीदने व रेंट पर लेने पड़ते हैं। जिसमें खेती से लेकर बागों का बिज़नेस किया जाता है। इस पैमाने पर बिज़नेस शुरू करने के लिए बहुत अधिक निवेश करना पड़ेगा। जहां आप खेती से लेकर बड़े बड़े बाग़ानों का व्यापार कर सकते हैं। फ़्रूट से लेकर सब्ज़ी व साज-सज्जा से लेकर औषधि तक के प्लांट को ऐड कर सकते हैं। तो इस तरह से आप अपने बिज़नेस प्लान को तीन भागों में बाँट लें। फिर अपने बजट के हिसाब से आप इनमें से कोई एक कैटेगरी चुनें।

Read More: Online Grocery Business: ऑनलाइन ग्रॉसरी बिजनेस में सही लोकेशन का चुनाव जरूरी

Nursery Plant Business
Nursery Plant Business

प्लांट नर्सरी के लिए मौलिक आवश्यकताएं

जगह – जब भी आप नर्सरी प्लांट का बिज़नेस करने का निश्चय करते हैं तो सबसे पहले लोकेशन व स्पेस पर ध्यान दें। आप जहां नर्सरी प्लांट खोल रहे हैं वहाँ लोगों को उसकी आवश्यकता है। या आप कितने स्पेस में इस बिज़नेस को करना चाहते हैं आदि।
रेत और मिट्टी – कहाँ से मिट्टी की व्यवस्था करनी है, कौन सी मिट्टी उपयोगी होगी, रेत व मिट्टी का मिश्रण किस तरह से कितनी क्वांटिटी में मिक्स करनी है आदि।
पानी – आप जिस जगह बिज़नेस शुरू करने जा रहे हैं वहाँ पानी की कैसी व्यवस्था है आदि तरह की जानकारी लें।
रसायनिक और जैविक खाद – कीटनाशक दवाइयों के बारे में जानकारी रखें, व अपने बिज़नेस में इनको भी एक अहम स्थान दें। कीटनाशक दवाइयों की जानकारी व दवाइयाँ जिसे चाहिए हो वो आपसे सम्पर्क कर सके।

आवश्यक मशीन और उपकरण – प्लांट में कौन कौन से उपकरण व मशीनें लगेंगी इसकी जानकारी लें व ख़रीदें।
काम करने वाले मज़दूर – अगर आप बड़े पैमाने पर बिज़नेस करने की सोच रहे हैं तो आपको मज़दूरों की आवश्यकता पड़ेगी।
हरी जाली और बल्लियां – खेत, बाग आदि के लिए व अपने एरिया को कवर करने के लिए बांस व बल्लियों की आवश्यकता पड़ती है, जिससे कोई जानवर या अन्य कोई अंदर आकर आपके प्लांट को बर्बाद ना कर पाए।
औज़ार – मिट्टी खोदने, खाद डालने, पेड़-पौधों की कटिंग आदि के लिए कई औज़ारों की आवश्यकता पड़ती है। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कौन-सा औज़ार किसमें काम आएगा।

Nursery Plant Business
Nursery Plant Business

प्लांट नर्सरी बिज़नेस के लिए ज़रूरी कौशल

– अगर आप नर्सरी प्लांट खोलना चाहते हैं तो आपको पेड़-पौधों के बारे में जानकारी होना चाहिए। क्योंकि अलग अलग पेड़-पौधों का नेचर अलग अलग होता है। तो ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किस पौधे में कितना पानी, कितनी खाद, धूप, कीटनाशक दवाई आदि डालनी है या नहीं।
– यदि आपके पास बजट अच्छा है तो आप अनुभवी माली को भी नियुक्त कर सकते हैं।
– खाद, सिंचाई कटाई, तापमान नियंत्रण आदि उपकरणों की समझ होनी चाहिए, कि कौनसा उपकरण कैसे इस्तेमाल में लाया जाएगा।
– पेड़-पौधों को कैसे कीड़ों से बचाना है व पेड़-पौधों में लगने वाले कीड़ों को दूर करने के लिए कौनसी कीटनाशक दवाई की आवश्यकता होगी इसकी भी समझ होनी चाहिए
– मैकेनिकल स्किल भी आवश्यक है जैसे कि प्लमबिंग , सिंचाई की विधि, ग्रीनहाउस वेंटिलेशन और मिट्टी व रेत को मिश्रित करने की जानकारी आदि।
– इन सबके अलावा आपको मार्केटिंग करना व व्यापार को बढ़ाना भी आना चाहिए। जिससे मुनाफ़ा दिन पर दिन बढ़ता जाए।

Nursery Plant Business
Nursery Plant Business

प्लांट नर्सरी शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ख़्याल

– अपने एरिया में प्लांट के बारे में रिसर्च करें। जो लोग इस फ़ील्ड में हैं उनसे सलाह लें।। अनुभवी लोगों के साथ बैठकर इस बिज़नेस की सभी बारीक बातों को नोट करें।
– आपके एरिया में किस कैटेगरी के प्लांट की अधिक डिमांड है, वहाँ के लोग किस चीज़ में ज़्यादा रूचि लेते हैं, आस-पास की ज़रूरत को ध्यान में रख कर ही इस बिज़नेस का शुभारम्भ करें
– सीज़न के हिसाब से अपने बिज़नेस में परिवर्तन ज़रूर करें
– शुरुआती दौर में ऐसे प्लांट पर अधिक फ़ोकस करें जो जल्दी उगते हों और जिनके ऊपर मौसम की मार ज़्यादा ना पड़ती हो, इसके लिए आप एक्सपर्ट्स की भी सहायता ले सकते हैं। यदि आप समय निकाल पाएँ तो इसकी ट्रेनिंग भी कर सकते हैं।

Read More: Brand Image : कस्टमर्स को प्रॉडक्ट की ओर आकर्षित करती है ब्रांड की इमेज

Nursery Plant Business
Nursery Plant Business

बिज़नेस करने में निवेश

इस बिज़नेस में निवेश की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस कैटेगरी का बिज़नेस शुरू करने जा रहे हैं। कितने बड़े पैमाने पर शुरू करने जा रहे हैं। फिर भी कम लागत की बात करें तो 50,000 से लेकर आप 1 लाख तक का इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह तय है की यह बिज़नेस दोगुना-तीन गुना मुनाफ़ा देता है। तो शुरुआत में आप इसमें जितना पैसा निवेश करेंगे वो आपको 2-3 महीनों में ही वापस मिल जाएगा।

Nursery Plant Business
Nursery Plant Business

लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन

नर्सरी प्लांट को शुरू करने के लिए आपको नगर निगम की परमिशन लेनी पड़ेगी, जब नगर निगम आपको सर्टिफिकेट प्रदान कर दे तब आप नर्सरी शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी कम्पनी का रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। जी.एस.टी. नम्बर और अकाउंट भी खुलवाना पड़ेगा। नर्सरी प्लांट खोलने के लिए सरकार की अनुमति मांगनी पड़ेगी। नर्सरी प्लांट का इंश्योरेंस करवाना भी आवश्यक है, जिससे भविष्य में कोई भी दुर्घटना होने पर आपको मुआवज़ा मिल सके।

मार्केटिंग ऐसे करें

– नर्सरी मार्केट की अच्छे से रिसर्च करें। अपने आस-पास वाली नर्सरी में जाकर देखें, वो लोग प्रोमोशन के लिए क्या कर रहे हैं।
– आस-पास के इलाक़ों में बैनर लगवाएँ।
– विज़िटिंग कार्ड, टेम्पलेट्स आदि को इस्तेमाल में लाएँ।
– ऑनलाइन मार्केटिंग करें – फ़ेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को अपने प्रोमोशन का अड्डा बनाएं। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा क्रेज़ है, साथ ही इस महामारी ने सोशल डिसटेंसिंग को जिस तरह बढ़ावा दिया है, ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग सबसे आसान तरीक़ा है। आप अपना बिज़नेस ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं। इसके लिए कई शॉपिंग ऐप हैं उनसे सम्पर्क करें।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Apple Business: हर आईफोन पर 30 अमेरिकी डॉलर कमाता है एपल

Sea food Exports: भारत के सी-फूड निर्यात में उछाल, 17.81% की जोरदार वृद्धि

Varun Babbar-MD Qlik India: 1,000 की संख्या को पार कर जाएगा ग्राहक आधार

PURE – Charge Power Partnership: प्योर ने की चार्ज पावर के साथ साझेदारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Online Grocery Business Online Grocery Business: ऑनलाइन ग्रॉसरी बिजनेस में सही लोकेशन का चुनाव जरूरी
Next Article 9th Edition of Evolve : नॉलेज शेयरिंग सेमिनार ‘इवॉल्व’ में 150 से अधिक उद्यमी हुए शामिल 9th Edition of Evolve : नॉलेज शेयरिंग सेमिनार ‘इवॉल्व’ में 150 से अधिक उद्यमी हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?