By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Quick Commerce Companies: 2030 तक फटाफट सामान पहुंचाने वाली इकाइयों में 40% वृद्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > बिज़नेस > Quick Commerce Companies: 2030 तक फटाफट सामान पहुंचाने वाली इकाइयों में 40% वृद्धि
बिज़नेस

Quick Commerce Companies: 2030 तक फटाफट सामान पहुंचाने वाली इकाइयों में 40% वृद्धि

Quick Commerce Companies: देश में त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) यानी कुछ ही मिनटों में सामान पहुंचाने की सुविधा देने वाली इकाइयां देश में उपभोक्ताओं की खरीदारी के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/04/03 at 10:58 AM
WeStory Editorial Team
Share
8 Min Read
Quick Commerce Companies
Quick Commerce Companies
SHARE

Quick Commerce Companies – 6.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया कारोबार क्विक कॉमर्स कंपनियों का कारोबार

Quick Commerce Companies: देश में त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) यानी कुछ ही मिनटों में सामान पहुंचाने की सुविधा देने वाली इकाइयां देश में उपभोक्ताओं की खरीदारी के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं। बीते वर्ष इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सभी किराना ऑर्डर में से दो-तिहाई से अधिक और ‘ई-रिटेल’ खर्च का दसवां हिस्सा त्वरित वाणिज्य से जुड़ी इकाइयों के मंच पर हुआ। फ्लिपकॉर्ट और बेन एंड कंपनी की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

Table of Contents
Quick Commerce Companies – 6.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया कारोबार क्विक कॉमर्स कंपनियों का कारोबार6.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया कारोबारकम किराये वाले ‘डार्क स्टोर’बढ़ती प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन करना जरूरीतीसरा सबसे बड़ा खुदरा बाजार

क्विक कॉमर्स ने भारतीय बाजार में ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट तक इसके बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं। 10-30 मिनट में सामान डिलीवरी की सुविधा ने न केवल ग्राहकों का दिल जीता है, बल्कि इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने बाजार के नियम ही बदल दिए हैं। 18-35 साल के युवा वर्ग को टारगेट करते हुए क्विक कॉमर्स कंपनियां हर तरह के उत्पाद, जैसे सब्जी, दूध, कपड़े, मेकअप, यहां तक कि महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी के जरिए पहुंचा रही हैं।

Quick Commerce Companies
Quick Commerce Companies

6.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया कारोबार

रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक फटाफट सामान पहुंचाने वाली इन इकाइयों में सालाना 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसकी वृद्धि को विभिन्न श्रेणियों, भौगोलिक क्षेत्रों और ग्राहक खंड में विस्तार से गति मिलेगी। इसमें कहा गया फटाफट सामान पहुंचाने (30 मिनट से कम समय में डिलिवरी) की सुविधा का शुरू होना पिछले दो वर्षों में देश के ई-रिटेल बाजार की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्ष, सभी ई-किराना ऑर्डर में से दो-तिहाई से अधिक और ई-रिटेल खर्च का दसवां हिस्सा इन मंचों पर हुआ। क्विक कॉमर्स का कारोबार वर्ष 2022 में भारत में लगभग 2 अरब डॉलर का था।

वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 6.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और अनुमान है कि 2030 तक यह कारोबार 40 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। तेजी से बदलते इस परिदृश्य ने ई-कॉमर्स दिग्गजों के बीच नए निवेश और रणनीतियों की होड़ मचा दी है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां भी अब क्विक कॉमर्स के बाजार में पैर जमाने की तैयारी में हैं। वहीं, जेप्टो, ब्लिंकिट, स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियां इस स्पेस में पहले ही बड़ा नाम बना चुकी हैं।

Read more: Cloud Kitchen Business : बिना रेस्टोरेंट खोले फूड डिलीवरी ‘क्लाउड किचन बिज़नेस’

Quick Commerce Companies
Quick Commerce Companies

कम किराये वाले ‘डार्क स्टोर’

उल्लेखनीय है कि देश की फटाफट सामान पहुंचाने वाली वाणिज्य इकाइयां वैश्विक रुझानों को पीछे छोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन इकाइयों में तेज वृद्धि का कारण उच्च जनसंख्या घनत्व और कम किराये वाले ‘डार्क स्टोर’ यानी पूरी तरह से ऑनलाइन ऑर्डर को पूरा करने वाले खुदरा दुकानों के नेटवर्क तक करीबी पहुंच शामिल हैं। इस क्षेत्र ने कई कंपनियों को आकर्षित किया है, जिसने उपभोक्ता मूल्य प्रस्ताव को समृद्ध किया है। क्विक कॉमर्स ने 2022 में 54 लाख उपभोक्ताओं से शुरुआत की थी। 2024 तक यह संख्या 2.6 करोड़ तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2030 तक इसके उपभोक्ताओं की संख्या 4 करोड़ से अधिक होने की संभावना है। यह तेज वृद्धि दर्शाती है कि भारत में शहरी और युवा उपभोक्ताओं के बीच क्विक कॉमर्स (Quick commerce) कितनी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Quick Commerce Companies
Quick Commerce Companies

बढ़ती प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन करना जरूरी

वैसे फटाफट सामान पहुंचाने की सुविधा की शुरुआत किराने के सामान से हुई थी। लेकिन अब इसके सकल वस्तु मूल्य या जीएमवी का 15 से 20 प्रतिशत सामान्य वस्तुएं, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और परिधान जैसी श्रेणियों से आता है। महानगरों के अलावा छोटे शहरों में विस्तार ने भी वृद्धि को गति दी है। हालांकि, अब भी जीएमवी का बड़ा हिस्सा शीर्ष छह महानगरों से आता है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया हालांकि, लाभदायक विकास को बनाए रखने के लिए, कंपनियों को प्रमुख महानगरों के अलावा अन्य बाजारों के लिए भी व्यापार मॉडल को अपनाना चाहिए, बढ़ती प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन करना चाहिए और आपूर्ति श्रृंखलाओं को अनुकूलतम करना चाहिए। क्विक कॉमर्स (Quick commerce)की डिलीवरी पारंपरिक ई-कॉमर्स के मुकाबले महंगी होती है। इसके बावजूद, ऑर्डर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। युवा उपभोक्ता वर्ग, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते समय की बचत चाहता है, क्विक कॉमर्स सेवाओं का सबसे बड़ा ग्राहक है।

Read more: SuperMarket Business : खुदरा क्षेत्र में उभरता हुआ बिजनेस ‘सुपरमार्केट’

Quick Commerce Companies
Quick Commerce Companies

तीसरा सबसे बड़ा खुदरा बाजार

भारत में 2025 में ऑनलाइन खरीदारी के रुख पर फ्लिपकार्ट-बेन की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश पिछले एक दशक में खुदरा क्षेत्र में बड़ा केंद्र बन गया है और 2024 में वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा खुदरा बाजार बन गया है। भारतीय ई-रिटेल बाजार का सकल वस्तु मूल्य लगभग 60 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इसके साथ यह ऑनलाइन खरीदारी के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। हालांकि, निजी खपत में कमी से 2024 में ई-रिटेल क्षेत्र में वृद्धि 20 प्रतिशत के ऐतिहासिक उच्चस्तर से 10 से 12 प्रतिशत पर आ गयी। लेकिन 2025 में त्योहारों के दौरान स्थिति बदलने की उम्मीद है।एक अनुमान के अनुसार ई-रिटेल खंड अगले छह साल में 18 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 170 से 190 अरब डॉलर जीएमवी पर पहुंच सकता है।

शहरों में जगह की कमी और महंगे रियल एस्टेट के चलते क्विक कॉमर्स ब्रांड (Quick commerce) अब डार्क स्टोर्स को मॉर्डन अवतार देने की योजना बना रहे हैं। ये स्टोर्स न केवल स्टाफ के लिए आरामदायक होंगे, बल्कि डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पार्किंग और अन्य सुविधाओं से भी लैस होंगे। रियल एस्टेट सेक्टर भी क्विक कॉमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रोजेक्ट्स तैयार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक क्विक कॉमर्स (Quick commerce) न केवल शहरी भारत में बल्कि छोटे शहरों में भी अपनी जड़ें जमा लेगा। इसके साथ ही, यह क्षेत्र नई नौकरियों और निवेश के अवसर भी पैदा करेगा। हालांकि, इसका सीधा असर पारंपरिक बाजार पर पड़ेगा, और छोटे व्यापारियों को इससे निपटने के लिए नई रणनीतियां अपनानी होंगी।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Adani Shares: अदाणी शेयरों की जानकारी छिपाई, फंड मैनेजर नहीं दे रहे ब्योरा

Indian Business Family: युवाओं की पारिवारिक बिजनेस में रुचि कम

Private Defense Sector: देश की सुरक्षा के लिए मजबूत निजी रक्षा क्षेत्र का उदय

Apple Business: हर आईफोन पर 30 अमेरिकी डॉलर कमाता है एपल

TAGGED: Business, companies, ecommerce, market, Quick Commerce Companies

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Platinum, Diamond Investment: 2031 तक 17 अरब डॉलर तक पहुंचेगा हीरा आभूषण बाजार Platinum, Diamond Investment: 2031 तक 17 अरब डॉलर तक पहुंचेगा हीरा आभूषण बाजार
Next Article Digital Arrest Digital Arrest: RBI के पूर्व अधिकारी को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?