Shashwat Ggoenka, RSPG Group – कई हैं उद्योग, 55,000 से अधिक कर्मचारी करते हैं काम
Shashwat Ggoenka, RSPG Group: आरपी-संजीव गोयनका समूह के उपाध्यक्ष शाश्वत गोयनका सुपरमार्केट चेन Spencer’s से जुड़े हैं। शाश्वत गोयनका का कहना है कि हर दो साल में दुनिया बदल रही है, इसलिए आपका बिजनेस मॉडल भी उतना ही गतिशील होना चाहिए जो बदलती उम्मीदों के हिसाब से ढल सके। भारत में उद्यमियों के फलने-फूलने के लिए बहुत सारे अवसर हैं। हमारी बेहद युवा आबादी है, हमें महज इस संभावना को तेज करने की जरूरत है। मेरे ख्याल से दुनिया को अभी भारत की कहानी देखनी है। हमारे 55,000 से अधिक कर्मचारी हैं जिनमें लगभग 45 फीसद महिलाएं हैं। ये आंकड़े सात साल पहले की तुलना से एकदम विपरीत हैं। शाश्वत गोयनका ने कहा कि दुनिया काफी तेजी से बदल रही है और उसी रफ्तार से बिजनेस और बिजनेस करने वालों को भी बदलना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से पता था कि अगला 100 साल भारत के होने वाले हैं और दुनियाभर में आगे जो भी होना है उसका एक बड़ा हिस्सा भारत में होना है।

सुपरमार्केट चेन को 3000 करोड़ का बिजनेस बनाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2011 में सुपरमार्केट चेन Spencer’s का मालिकाना हक पाने में शाश्वत ने अहम रोल निभाया था। उन्होंने इसे 3000 करोड़ का बिजनेस बनाया। इसके अलावा Too Yumm और पब्लिकेशन Open मैगजीन में भी उनके राइट्स हैं। इसके अलावा शाश्वत खुद लग्जरी फूड रिटेल चेन नेचर्स बास्केट के मालिक भी हैं। आरपीएसजी ग्रुप की कुल संपत्ति करीब 2।1 अरब डॉलर यानी 16,500 करोड़ रुपये है। शाश्वत इसकी ग्रुप के वारिस हैं। आरपीएस ग्रुप ग्रुप बिजली, ऊर्जा, रिटेल, मीडिया-मनोरंजन, एफएमसीजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा सहित तमाम उद्योगों में शामिल हैं। दिल्ली और कोलकाता में उनके कई पुश्तैनी घर हैं। शाश्वत सार्वजनिक तौर पर तीन कंपनी में बड़े स्टॉक्स रखते हैं। साल 2017 में उन्हें एशिया के यंग लीड अवॉर्ड सम्मानित किया गया वहीं 2019 में फॉर्च्यून इंडिया के 40 अंडर 40 में भी शामिल रहे।
Read more: Keshav Reddy, Founder, Equal: देश के लिए सशक्त डिजिटल भविष्य बनाने का संकल्प

क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक धाक
शाश्वत गोयनका ने क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक में अपनी धाक जमाई है। उन्होंने खेलों में भी इनवेस्ट किया है। कभी स्पॉन्सर के तौर पर तो कभी फ्रेंचाइजी टीम के मालिक के तौर पर। वह आईपीएल टीम से लेकर देश के सबसे पुराने फुटबॉल क्लब के मालिक हैं। साल 2022 में आईपीएल में शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इसी ग्रुप की टीम है। एलएसजी फ्रेंचाइजी इस टीम को खरीदने के लिए 7000 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाई थी। वह अडानी ग्रुप को मात देकर टीम खरीदने में कामयाब रहे थे। यह टीम बीते दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन करती आई है। इसे पहले इसी ग्रुप की टीम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स भी आईपीएल में दो सीजन खेल चुकी हैं। दो में से एक बार यह टीम फाइनल में भी पहुंची थी। वहीं आईएसएल क्लब एटीके मोहन बागान का मालिकाना हक भी उन्हीं के पास है। एटीके और मोहन बागान दो अलग-अलग क्लब थे। इस समय यह क्लब मोहन बागान सुपरजायंट्स के नाम से जाना जाता है। मोहन बागान को भारत का सबसे पुराना फुटबॉल क्लब माना जाता है। शाश्वत गोयनका के इस क्लब से जुड़ने के बाद एटीके मोहन बागान तीन बार खिताब जीत चुका है।

आज का समय देश के लिए स्वर्ण काल
शाश्वत गोयनका के अनुसार आज स्पोर्ट्स सिर्फ पैशन नहीं बल्कि एक बिजनेस भी है। लखनऊ सुपर जॉइंट को खरीदना उनका अंतिम नहीं बल्कि पहला कदम था। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका प्रीमीयह लीग में टीम खरीदा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्पोर्ट्स उनके ग्रुप बिजनेस के मध्य में रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि आज का समय भारत के लिए एक स्वर्ण काल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत पुरानी ‘पहले आप’ वाली नीति को बदला है। अब हम ‘अब हमारी बारी है’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। भारत में एंटरप्रेन्योर्स के लिए करने को बहुत कुछ है और ऐसा कोई भी कारण नहीं है जिसे देखकर ऐसा कहा जाए कि भारत में बिजनेस नहीं करना चाहिए।
Read more: Sagar Gupta: यंग एंटरप्रेन्योर ने देश-विदेश में मचाई धूम

फाइनेंस मार्केंटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री
शाश्वत ने स्कूल की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट से की है। वहीं उन्होंने वॉरटन स्कूल से फाइनेंस मार्केंटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। वह यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया के स्टूडेंट भी रह चुके हैं। साल 2012 में पढ़ाई पूरी करने के बाद शाश्वत ने अपना फैमिली बिजनेस जॉइन किया। शाश्वत कहते हैं कि वो जेनरेशन बेस्ड बिजनेस को आगे के दो दशकों के लिए तैयार करने पर काम करते रहे हैं ताकि वे बदलते समय के साथ कदम मिला सकें।

कंज्यूमर फर्स्ट कांसेप्ट को लेकर आगे बढ़ना जरूरी
शाश्वत ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन का पुराने बिजनसेस में उनका एक प्रमुख काम है, जिसमें मुख्य रूप से थर्मल एनर्जी शमिल है। लेकिन अब उनको रिन्यूएबल एनर्जी को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए उन्हें यह देखना होगा कि यूटिलिटी बेस्ड कंपनी से आगे बढ़कर वो कैसे एक कंज्यूम फर्स्ट कंपनी के रूप में आगे कदम बढ़ाएं। इसी तरीके से मीडिया, FMCG,म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, रिटेल सहित सभी तरह के बिजनसेस को कंज्यूमर फर्स्ट कांसेप्ट को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना होगा। गोयनका ने कहा कि वो उपभोक्ताओं के साथ जुड़ना चाहते हैं और उनकी जिंदगी बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सहित दुनिया भर में कंज्यूमर से संबंधित बहुत अधिक काम होना बाकी है, और वो इस कहानी के मुख्य किरदार के रूप में खुद को देखना चाहते हैं।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025