Agriculture Course: जानिए कृषि क्षेत्र में कैसे बना सकते हैं करियर; 10वीं के बाद करें ये कोर्स।
Agriculture Course: यदि आप भी कोई ऐसे कोर्स की तलाश में है जो आप 10वीं के बाद करने पर कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर सके, तो ये लेख आप के लिए है। आज हम आप को यहाँ बताएंगे कि कैसे आप 10वीं के बाद अपने पसंद के अनुसार कृषि क्षेत्र में अपना करियर निखार सकते हैं। वर्तमान समय में कृषि की नई नई तकनीक और पद्धति का विकास हुआ है।
जिससे युवाओं को कृषि क्षेत्र की बारीकियां समझने के बाद कृषि को अपना करियर विकल्प चुनने में कोई परेशानी नहीं होती। और यही वजह है कि आज विभिन्न Agriculture Course चल रहे हैं। जिसके माध्यम से आप कृषि क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं।
Agriculture Course जो 10वीं के बाद कर सकते है
यदि आप 10वीं पास कर चुके है या करने वाले हैं और आगे चलकर कृषि में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप के पास संबंधित विषय में कई डिप्लोमा के विकल्प हैं। यही नहीं इसके अतिरिक्त आप एग्रीकल्चर फील्ड से ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन एवं पीएचडी डिग्री भी ले सकते हैं। Agriculture Course के जरिये आप को न सिर्फ कृषि क्षेत्र और मशीनरी से जुड़ी बारीकियों का ज्ञान मिलेगा बल्कि आप को डिग्री या डिप्लोमा भी मिलेगा।
कृषि संबंधी कोर्सेज से आप इस क्षेत्र में आये विभिन्न बदलाव और नई तकनीकों के बारे में जान सकते हैं। आज के समय में जब लोग कृषि को करियर के रूप में अपना रहे हैं और अन्य अच्छी सैलरी वाली नौकरियों को छोड़कर नई पद्धति से खेती कर अच्छी खासी आय कर रहे हैं तो ऐसे में आप भी Agriculture Course करके कुछ बड़ा कर सकते हैं।
10वीं के बाद कृषि पाठ्यक्रमों की सूची (Career in Agriculture After 10th)
यहाँ हम आप को कुछ कृषि पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगे। जिनमे से आप अपनी आवश्यकता या पसंद के अनुसार Agriculture Course का चयन कर सकते हैं।
- डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर साइंस
- पॉलिटेक्निक इन एग्रीकल्चर
- कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- जैविक खेती में डिप्लोमा
- हाइब्रिड बीज उत्पादन/ बीज प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा,बागवानी में डिप्लोमा
आइये अब जानते हैं कि कौन से कोर्स में कितनी फीस लगती है तथा प्रत्येक कोर्स की अवधी कितनी है ?
- पाठ्यक्रम का नाम : कृषि में डिप्लोमा
- पाठ्यक्रम की अवधि : 2 से तीन वर्ष
- वार्षिक शुल्क : 60,000 रुपये 70,000 रुपये
Read more: CTET 2024: CTET की परीक्षा में बचा है कुछ ही समय ,तैयारियों के बीच रखे कुछ बातो का ध्यान
पाठ्यक्रम का नाम : कृषि विज्ञान में डिप्लोमा
- पाठ्यक्रम की अवधि : 1 वर्ष
- वार्षिक शुल्क : 42,000 रुपये
- पाठ्यक्रम का नाम : कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
- पाठ्यक्रम की अवधि : तीन वर्ष
- वार्षिक शुल्क : 35,000 रुपये
पाठ्यक्रम का नाम : हाइब्रिड बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी/बीज प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा
- पाठ्यक्रम की अवधि : एक वर्ष
- वार्षिक शुल्क : 34,200 रुपये
पाठ्यक्रम का नाम : बागवानी में डिप्लोमा
- पाठ्यक्रम की अवधि : 1 से 3 वर्ष
- वार्षिक शुल्क : 20,000 रुपये – 30,000 रुपये
यहाँ आप ने कुछ कृषि संबंधित कोर्सेज (Agriculture Course) के बारे में जानकारी पढ़ी। आपको बता दें कि कोर्सेज और उसकी फीस व समयावधि इत्यादि की जानकारी अलग अलग संस्थानों में भिन्न हो सकती है। इसलिए आप एक बार संबंधित संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य चेक कर लें।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024