CTET Exam City 2024 : 21 को CTET, एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक करें एक्टिव
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने CTET परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी है। इसी के साथ कैंडिडेट अब यह चेक कर सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाना है। परीक्षा के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों को पहले प्री-एडमिट कार्ड (CTET Pre Admit Card 2024) जारी कर दिए गए हैं, जिसके माध्यम से वे अपना परीक्षा शहर (CTET Exam City 2024) जान सकते हैं। इससे कैंडिडेट्स अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ctet.nic.in पर एक्टिव किया गया है। कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE उम्मीदवारों को इसके बाद एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी करेगा। साल 2023 मे सीटेट एग्जाम के लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 80 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इस साल भी CTET 2024 के लिए रिजस्ट्रेशन करने वाले उम्मदीवारों की संख्या काफी ज्यादा थी जिस वजह से बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था।
2 शिफ्ट में होगी परीक्षा
रीक्षा का आयोजन सीबीएसई की ओर से 21 जनवरी को देशभर में कराया जाएगा। परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी, जिसके तहत 9.30 बजे से 12 बजे तक पहली शिफ्ट एवं 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट चलेगी। अब परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाना है। यह एग्जाम डेट से 3 या 4 दिन पहले रिलीज किया जाएगा। सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा कुल 284 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी, परीक्षा 21 जनवरी 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पेपर-II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-I में दोपहर 02 बजे से 4.30 बजे तक चलेगा।
बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे
सीटीईटी में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, जिनमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा। हर एक के लिए एक अंक निर्धारित होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। सीटीईटी के दो पेपर होंगे। पेपर 1 उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा एक से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है। पेपर 2 उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहता है। उम्मीदवारों को पेपर- 2 के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर- 1 के लिए दोपहर 12:00 बजे यानी परीक्षा शुरू होने से 120 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। जो अभ्यर्थी पेपर-2 में सुबह 9:30 बजे के बाद और पेपर-1 में दोपहर 2:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पेपर 1 के 5 सेक्शन
सीटीईटी पेपर 1 के पांच सेक्शन हैं- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, लैंग्वेज-I, लैंग्वेज -II, मैथमेटिक्स, इनवॉरन्मेंटल स्टडीज। वहीं पेपर 2 के चार सेक्शन होते हैं- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, लैंग्वेज-I, लैंग्वेज -II, मैथमेटिक्स एंड साइंस (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान (सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)।
फरवरी के अंत तक रिजल्ट
रिपोर्ट के अनुसार सीटीईटी 2024 रिजल्ट की घोषणा फरवरी के अंत तक होने की संभावना हैं। हालांकि सीबीएसई ने सीटीईटी रिजल्ट की तारीख की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि रिजल्ट का कोई पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच नहीं की जाएगी। सीटीईटी सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड होता है।
एलिजिबिलिटी की जांच के लिए परीक्षा
सीबीएसई द्वारा हर साल सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा शिक्षकों की पात्रता यानी एलिजिबिलिटी की जांच के लिए होती है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के स्कूलों यानी केवीएस, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय तिब्बती स्कूलों आदि में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सेंटर स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। इसके बाद नीचे स्क्रोल करने पर आपके सामने कैंडिडेट एक्टिविटी का ऑप्शन आएगा। इस ऑप्शन में ‘View Centre City for CTET Jan-2024’ पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलकर आएगी, जिसमें एप्लिकेशन नंबर, नाम, जन्म तिथि और पिन डालकर लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने पर आपके सामने एग्जाम सिटी स्लिप आ जाएगी। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024