Amy Jackson: एमी जैक्सन ने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक (Ed Westwick) से की सगाई
Amy Jackson: एमी जैक्सन एक हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं जिन्हे बहुत सी फिल्मों में देखा गया है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म ‘क्रैक’ की शूटिंग खत्म की है। खबर आयी है कि उन्होंने (Amy Jackson) अपने लम्बे समय से बॉयफ्रैंड रहे एक्टर-म्यूजीशियन एड वेस्टविक (Ed Westwick) से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के माध्यम से दी।
Amy Jackson को बर्फीली वादियों में मिला प्रपोजल
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन ने 29 जनवरी 2024 को अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के माध्यम से अपनी सगाई की जानकारी दी है। एमी के बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक ने उन्हें स्विट्जरलैंड (Gstaad, Switzerland) में एक ब्रिज पर प्रोपोज़ किया है। सोशल मीडिया पर डाली गयी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चारों तरफ बर्फ से ढकी वादियां है , जहाँ एमी को Ed Westwick अपने घुटनों पर बैठकर प्रोपोज़ कर रहे हैं। एक्टर-म्यूजीशियन एड वेस्टविक ग्रे जैकेट, ऑलिव ग्रीन पैंट और जूते पहने नज़र आ रहे हैं आ रहे हैं वहीँ एमी वाइट पैंट एंड जैकेट में दिख रही हैं।
फोटोज पर आये रिएक्शन
एमी जैक्सन के सगाई की फोटोज पर उनके फ्रेंड्स और फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। उन्होंने फोटो पोस्ट करने के साथ उस पर रिंग इमोजी के साथ कैप्शन डाला – “हेल यस (रिंग इमोजी)।” एमी ने इन पलों की चार तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमे पहली तस्वीर में एड उन्हें घुटनों पर जाकर प्रोपोज़ कर रहे हैं। वहीँ दूसरी तस्वीर में दोनों की साथ में तस्वीर है, जिसमें एमी ने एड को बैक हग किया है। और तीसरी तस्वीर में दोनों प्रपोजल के बाद एक दुसरे को गले लगा रहे हैं। और दर्शक उन्हें देख रहें हैं। आखिरी तस्वीर में दोनों साथ में खुशी मनाते दिख रहे हैं और यहाँ एमी की रिंग भी देखी जा सकती है।
इस पोस्ट पर कियारा आडवाणी और श्रुति हासन ने रेड हार्ट एमोजिस पोस्ट किये हैं जबकि सोफी चौधरी ने कमेंट करते हुए लिखा है- “ यस!! सबसे अच्छी खबर.” इसके अलावा अथिया शेट्टी ने भी कमेंट किया है – “बधाई हो” .
हाल ही में फिल्म ‘क्रैक’ की शूटिंग की पूरी
बता दें कि अभी एक महीने पहले ही एमी ने एक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘क्रैक’ की शूटिंग पूरी की है। ये मूवी अगले महीने यानी की 23 फरवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बारे में एमी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये भी लोगों को जानकारी दी है। इस मूवी में एमी के साथ अर्जुन रामपाल, विद्युत् जामवाल और नोरा फ़तेही भी हैं।
इसका निर्देशन किया है आदित्य दत्त ने। आदित्य इससे पहले ‘आशिक बनाया आपने’ (2005) और ‘टेबल नंबर 21’ (2013) जैसी फिल्मे दे चुके हैं। वहीँ फिल्म ‘क्रैक’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है। जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट के तहत लाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मूवी एक व्यक्ति के मुंबई की बस्ती से अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स की दुनिया तक की कहानी है। हाल ही में इस फिल्म का एक टीज़र रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
भारतीय सिनेमा और एमी जैक्सन
एमी का पूरा नाम एमी लुईस जैक्सन है, जिसका जन्म 31 जनवरी 1992 में हुआ था। इन्हे मुख्य तौर पर भारतीय फिल्मों में कार्य करने के लिए जाना जाता है। मुख्य रूप से तमिल फिल्मों के लिए काम करने के साथ ही इन्होने कुछ हिंदी, तेलुगु, अंग्रेजी और कन्नड़ आदि फिल्मों में काम किया है। इनकी पहली फिल्म मद्रासपट्टिनम (2010) थी जिसके बाद उन्होंने अन्य मूवी भी की। साथ ही बॉलीवुड में भी उनकी ‘एक दीवाना था’, अक्षय कुमार की ‘सिंह इज ब्लिंग’, रजनीकांत की ‘2.0’ और एक्टर विक्रम की ‘आई’ जैसी फिल्म भी आयी हैं।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024