By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Body Double: असली चेहरों की सच्चाई छिपाते हैं ‘बॉडी डबल’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > मनोरंजन > Body Double: असली चेहरों की सच्चाई छिपाते हैं ‘बॉडी डबल’
मनोरंजन

Body Double: असली चेहरों की सच्चाई छिपाते हैं ‘बॉडी डबल’

न सिर्फ राजनेता बल्कि तमाम दूसरे वीआईपीज धड़ल्ले से अपने हमशक्ल का इस्तेमाल पहले करते हैं। कहते हैं जॉर्ज बुश सीनियर के 2 और जॉर्ज बुश जूनियर के 6 डुप्लीकेट थे। सद्दाम हुसैन भी अपने कई हमशक्ल इस्तेमाल करते थे।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/05/17 at 5:04 PM
WeStory Editorial Team
Share
9 Min Read
Body Double
Body Double
SHARE

Body Double: फिल्मी दुनिया से लेकर राजनेता भी करते हैं इस्तेमाल

न सिर्फ राजनेता बल्कि तमाम दूसरे वीआईपीज धड़ल्ले से अपने हमशक्ल का इस्तेमाल पहले करते हैं। कहते हैं जॉर्ज बुश सीनियर के 2 और जॉर्ज बुश जूनियर के 6 डुप्लीकेट थे। सद्दाम हुसैन भी अपने कई हमशक्ल इस्तेमाल करते थे। सोवियत संघ के अंतिम मुखिया मिखाइल गोर्बाचेव के भी कई डुप्लीकेट थे। बात अगर फिल्मों की करें तो चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, न सिर्फ हर बड़े और लोकप्रिय हीरो के हर समय कई डुप्लीकेट उपलब्ध रहते हैं बल्कि उनका खूब धड़ल्ले से इस्तेमाल भी होता है।

Table of Contents
Body Double: फिल्मी दुनिया से लेकर राजनेता भी करते हैं इस्तेमालकई एक्ट्रेस के लिए सीन शूट कियेहीरोज का कारनामा नहीं होताव्यापारिक मीटिंगों में उद्योगपति भेजते हैं हमशक्लपुतिन की ठुड्डियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी

फिल्मों के हैरान करने वाले स्टंट सीन और शरमा देने वाले कई इंटीमेट सीन डुप्लीकेट के जरिये शूट कराये जाते हैं। फिल्म फूलन देवी में डकैतों ने फूलन के साथ गैंग रेप करने के बाद उसे बिल्कुल न्यूड स्थिति में कुएं से जाकर पानी लाने के लिए मजबूर करते हैं। इस दृश्य को पूरी दुनिया के फिल्म समीक्षकों ने बहुत साहसिक दृश्य माना था और इस फिल्म के लिए फिल्म फूलन देवी की हीरोइन सीमा विश्वास को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था लेकिन वह सीन उन्होंने नहीं बल्कि उनकी बॉडी डबल ने शूट किया था, जिसका नाम गुप्त रखा गया था। फिल्म ‘शोले’ के जिस आइकॉनिक रोल बसंती का श्रेय हमेशा हेमा मालिनी को मिलता है, उस रोल का भी बड़ा हिस्सा उनकी बॉडी डबल रेशमा के जरिये शूट किया गया था।

Body Double
Body Double

कई एक्ट्रेस के लिए सीन शूट किये

हालांकि बॉलीवुड में अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ जैसे 2 ऐसे हीरो भी हैं जो अपनी सारी फिल्मों के एक्शन सीन खुद ही शूट करते हैं लेकिन ज्यादातर एक्टर और एक्ट्रेसेस जोखिमभरे दृश्यों को फिल्माने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। मसलन शाहरुख खान ने फरहान अख्तर की डॉन फिल्म में बॉडी डबल का सहारा लिया था। अभिषेक बच्चन ने ‘रा वन’ फिल्म की शूटिंग में बॉडी डबल की मदद ली थी। सलमान खान की फिल्म सुल्तान में पहलवानी के तमाम स्टंट उनके नहीं परवेज काजी के थे। कुछ फिल्मों में सलमान के लिए सागर पांडे नाम के एक स्टंट मैन ने काम किया है तो ऋतिक रोशन ने फिल्म मोहन जोदड़ों में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। नंदिता दास की शबाना आजमी के साथ मशहूर फिल्म फायर और कटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग में भी इन मशहूर हीरोइनों के लिए उनकी बॉडी डबल ने सीन शूट किये थे।

Read more: Cannes Fake Awards: कान फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के नाम पर फर्जीवाड़ा

Body Double
Body Double

हीरोज का कारनामा नहीं होता

जब आप फिल्म के हीरो को हेलीकॉफ्टर की छत पर किसी रस्सी के सहारे पैर जमाकर खड़े देखते हैं, जमीन के बिल्कुल नजदीक उड़ रहे हेलीकॉफ्टर के दरवाजे से लटककर एक हाथ से आतंकियों या दुश्मनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते देखते हैं, तूफानी रफ्तार से जा रही ट्रेन पर जंप मारकर छत में पहुंचते देखते हैं, किसी पुल से सैकड़ों फीट नीचे नदी या समुद्र में कूद जाना देखते हैं, 10-10 गुंडों या दुश्मनों को एक हाथ से भें बुलाते देखते हैं, तो इस सबको अपने इन हीरोज का कारनामा न मान लेना। ये सब एक्शन हम जिस सहजता के साथ फिल्मों के पर्दे में देखते हैं, ये उतने सहज होते नहीं हैं।

20-20 सेकंड के एक्शन सीन को कई बार 20-20 घंटे शूट करना पड़ता है, तब जाकर ‘बाहुबली’ जैसा रोमांचक एक्शन ड्रामा तैयार होता है, जहां न सिर्फ आंखें फटी रह जाती हैं बल्कि बदन में भी झुरझुरी दौड़ जाती है। अकेले राजनीति या फिल्में ही वह क्षेत्र नहीं जहां के कीमती लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए तमाम तरह के जोखिमभरे स्टंट सीन अपने हमशक्ल से कराते हैं।

Body Double
Body Double

व्यापारिक मीटिंगों में उद्योगपति भेजते हैं हमशक्ल

बड़े-बड़े उद्योगपति व्यापारिक मीटिंगों तक में खुद न जाकर अपने हमशक्ल को भेज देते हैं। कई बार जब 2 देशों के बीच जंग छिड़ी होती है और किसी देश की सेना का जनरल जंग लड़ रहे अपने सैनिकों के बीच अचानक प्रकट हो जाता है ताकि दुश्मन से जूझ रहे उनके सैनिकों को जबरदस्त मोरल सपोर्ट मिले तो जरूरी नहीं है कि वह असली जनरल ही हो। कई बार इस सबके लिए भी डुप्लीकेट या बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है।

हमशक्ल का इस्तेमाल किसी भी क्षेत्र में होना न तो नया है और न ही यह अचंभित करता है। आज के इस बेहद तेज रफ्तार दौर में आम हो या खास सबकी दैनिक गतिविधियां बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। हर बड़ा आदमी चाहे वह जिस क्षेत्र का हो, चाहता है कि उसकी जिंदगी को कम से कम जोखिम हो। यही वजह है कि आज अकेले फिल्मों में ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में ऐसे लोगों की भरमार है जो ज्यादा विश्वसनीय तरीके से अधिक से अधिक मौकों का फायदा उठाने के लिए अपने हमशक्ल या बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं।

Read more: Leader’s Education: राजनेता के आगे सितारे कम पढ़े-लिखे

Body Double
Body Double

पुतिन की ठुड्डियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी जहां-जहां अचानक गए हैं, उनमें से ज्यादातर जगहों पर वह नहीं बल्कि उनके हमशक्ल ही गए। हाल ही में यूक्रेन के एक फौजी अफसर एंटोन गेराशचेंको ने सोशल मीडिया में पुतिन की ठुड्डी की 3 तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से 1 तस्वीर मारियोपोल की है और 2 दूसरी जगहों की है। इन तीनों में ही पुतिन की ठुड्डियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग दिखती हैं। एक बिल्कुल कसी हुई त्वचा वाली ठुड्डी है।

दूसरी में ढीला मांस लटक रहा है और तीसरी इन दोनों से अलग थोड़ी चिपकी सी है। इन तीनों ठुड्डियों के नीचे इस यूक्रेनी अफसर ने एक व्यंग्यभरा कैप्शन लिखा है, ‘आपकी ठुड्डी को क्या हुआ मिस्टर पुतिन?’ पुतिन वह व्यक्ति हैं जिन पर दुनियाभर की मीडिया हमेशा निगाहें गड़ाकर रखती हैं। इसलिए वैश्विक मीडिया इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि पिछले 2 दशकों में पुतिन ने कई बार अपनी सर्जरी करवायी है। साल 1999 में जब वह रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले रहे थे, उस समय के रिकॉर्ड वीडियो में वह काफी बूढ़े दिख रहे थे। बाद में वह काफी जवान दिखने लगे।

जाहिर है सर्जरी के जरिये उन्होंने अपनी बॉडी को मेनटेन किया हुआ है। माना जाता है कि पिछले दिनों मारियोपोल में उनके जिस हमशक्ल को भेज दिया गया, वह जल्दबाजी में अपने आर्टिफिशियल जबड़े लगाना भूल गया। इस कारण वह एक थके और बूढ़े पुतिन की शक्ल में नजर आ रहा था। लोगों की सामान्य आंखें फिर भी इस तरह की गड़बड़ को पकड़ने से चूक जाती हैं लेकिन कैमरे की मशीनी निगाहें न सिर्फ हर पल पर गहरी और तीखी नजरें रखती हैं बल्कि पिछली तस्वीरों से जरा भी कोई फर्क दिखता है, तो उसे भी वे दर्शा देती हैं। पुतिन के हमशक्ल की यह गतिविधि इन्हीं कैमरों की मुस्तैदी के कारण सामने आ सकी। पुतिन दुनिया के पहले ऐसे राजनेता नहीं हैं जो जोखिमभरी गैदरिंग में खुद उपस्थित होने की जगह अपने हमशक्ल का इस्तेमाल करते हैं।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Earning From Smartphones : भारतीय स्मार्टफोन में व्यस्त, कंटेंट क्रिएटर्स बैंक बैलेंस बढ़ाने में मस्त

Stand-up Comedian, Vikram Poddar : कॉमेडी को बिजनेस के रूप में आगे बढ़ाया

Ullu Web Series: उल्लू वेब सीरीज में पहचान टॉप 10 एक्ट्रेसेस

Ullu Web Series: उल्लू वेब सीरीज में पहचान टॉप 10 एक्ट्रेसेस

OTT Releases: अक्टूबर की टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज

TAGGED: Body Double, entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article World Boxing Championship World Boxing Championship: गोल्डन गर्ल्स पर होता है गर्व
Next Article Anorexia Nervosa Anorexia Nervosa: खाने का विकार ‘एनोरेक्सिया नर्वोसा’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?