Movie Bhaiyya Ji – बिहारी लोक संस्कृति का जादू बिखेरता ‘चक्का जाम हो जाए!
Movie Bhaiyya Ji: मनोज बाजपेई की बहुचर्चित फिल्म ‘भईया जी’ ने न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रखी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेई के साथ मुजफ्फरपुर के रहने वाले गायक दीपक ठाकुर भी लोगों की जुबां पर छाए हुए हैं। वजह? फिल्म के दर्शकों को न सिर्फ इसकी कहानी और अभिनय पसंद आ रहा है, बल्कि इसका गाना ‘चक्का जाम हो जाई’ भी लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। इस गाने को गाने और म्यूजिक कंपोज करने का श्रेय मुजफ्फरपुर के दीपक ठाकुर को जाता है।

म्यूजिक कंपोजिशन से सभी का दिल जीता
दीपक ठाकुर ने फिल्म ‘भईया जी’ में अपने सुरीले आवाज और बेहतरीन म्यूजिक कंपोजिशन से सभी का दिल जीत लिया है। यह गाना फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और अब फिल्म की सफलता के साथ यह गाना भी चार्टबस्टर्स पर राज कर रहा है। “चक्का जाम” गाना क्षेत्रीय सिनेमा से एक अनोखा जुड़ाव प्रस्तुत करता है, जिसमें हिंदी और भोजपुरी का बेहतरीन मेल है। फिल्म की शुरुआत में ही यह गाना समा बांध देता है। पहला ही आइटम सॉन्ग “चक्का जाम हो जाई” दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इसमें बिहार के रीति-रिवाज भी दिखाए गए हैं, जो फिल्म की कहानी से दर्शकों को जोड़ने का काम करते हैं।
Read more: Nashe Mein High: पूनम झा का नया ‘नशे में हाई’ लांच

फिल्म की हर कड़ी से जोड़ता है संगीत
दीपक ठाकुर के म्यूजिक कंपोजिशन की भी तारीफ होनी चाहिए, क्योंकि उनका संगीत फिल्म की हर कड़ी से जोड़ता है। यह म्यूजिक इतना प्रभावी है कि दर्शक फिल्म देखते वक्त अपनी कुर्सी नहीं छोड़ पाते। बातचीत में दीपक ठाकुर ने बताया कि वे लंबे समय से काम की तलाश में थे और परेशान चल रहे थे। मुंबई लौटने के बाद, उन्होंने अपने सभी जानने वालों को मैसेज किया कि अगर उनके लिए कोई काम हो तो बताएं। उन्होंने मनोज बाजपेई को भी मैसेज किया, जिन्होंने तुरंत प्रोडक्शन हाउस को फोन किया।
इसके बाद दीपक को बुलाया गया और “चक्का जाम” गाना बनाने का मौका मिला। दीपक ठाकुर ने बताया कि यह गाना बिहारी लोक संस्कृति पर आधारित है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। “बिग बॉस” फेम दीपक ठाकुर इससे पहले कई गाने गा चुके हैं। “चक्का जाम हो जाए।।। गाना बिहार में होने वाली शादियों की परंपरा को दर्शाता है और इसमें संगीत भी बिहारी लोक धुनों पर आधारित है।

एक्शन अवतार में मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने बॉलिवुड में इंडिपेंडेंट सिनेमा को मजबूती दी है। अपने करियर की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ में वह अपनी छवि से इतर एक्शन अवतार में दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। बिहार की माटी से रची बदले की इस कहानी को सिंगल स्क्रीन एक्शन एंटरटेनर के तौर पर बनाया गया है, जिसमें कुछ कड़क देसी एक्शन सीन जरूर हैं, पर कमजोर पटकथा ने ‘भैया जी’ का भौकाल फीका कर दिया है। फिल्म की कहानी बिहारी बाबू राम चरण त्रिपाठी उर्फ भैया जी (मनोज बाजपेयी) की है, जो अपने इलाके में रॉबिन हुड का बाप है।
कभी उसके नाम से पूरा इलाका थर-थर कांपता था। अपने फावड़े से वह बड़े-बड़े पाजियों को परलोक सिधार चुका है। मगर अपने पिता को वचन देने के कारण वह सब खून-खराबा छोड़कर अपनी सौतेली मां और भाई के साथ शराफत की जिंदगी बिताने लगता है। तभी अपने मासूम भाई की दर्दनाक हत्या उसे दोबारा फावड़ा उठाने और रौद्र रूप में आने को मजबूर कर देती है। आगे भैया जी के इस बदले की आग में कौन-कौन झुलसता है, यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025