Gold Storage India – RBI : मार्च 2020 से लेकर मार्च 2025 तक भंडार 226।58 टन बढ़ा
Gold Storage India: पांच वर्ष में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। भारत में भी इस दौरान सोना करीब 120 प्रतिशत महंगा हो चुका है। रिटेल खरीदारी कम होने के बावजूद कीमतों में इतना इजाफा हुआ है। इस साल जनवरी से अब तक सोने के दाम 27 प्रतिशत बढ़े हैं। सिर्फ अप्रैल में ही यह 6 प्रतिशत महंगा हुआ है। दाम में इतनी बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण है विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोना खरीदना। मार्च 2020 में अमेरिका के पास 8133.46 टन, जर्मनी के पास 3364.16 टन, इटली के पास 2,451.84 टन, फ्रांस के पास 2,436 टन, रूस के पास 2299.15 टन और चीन के पास 1948.31 टन सोना था। पांच साल में अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस के सोने के भंडार में तो कोई खास बदलाव नहीं आया। रूस का भंडार बढ़कर 2332.74 टन और चीन का 2,292.31 टन हो गया।

34.7 प्रतिशत की वृद्धि
पिछले पांच साल में भारतीय रिजर्व बैंक के सोने के भंडार में सबसे ज्यादा 34.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक इसका सोने का भंडार मार्च 2020 में 653.01 टन था, जो मार्च 2025 में बढ़कर 879.59 टन हो गया। इस तरह इसमें 226.58 टन की वृद्धि हुई। इस दौरान आरबीआई देश में 219.69 टन सोना लेकर आया। पांच साल में चीन के केंद्रीय बैंक ने 344 टन सोना खरीदा, लेकिन उसके भंडार में सिर्फ 18 प्रतिशत वृद्धि हुई।
Read more: Indian IPO Market: 2.23 लाख करोड़ के IPO कतार में, 1.04 लाख करोड़ के इश्यू को सेबी की मंजूरी

आरबीआई के पास 2020 में था 653 टन सोना
अब देखते हैं कि बीते पांच साल में किस साल आरबीआई ने कितना सोना खरीदा और कितना स्वदेश लेकर आया। मार्च 2020 के अंत में आरबीआई के पास 653.01 मीट्रिक टन सोना था। इसमें से 292।30 टन सोना देश में और बाकी 360.71 टन बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास पड़ा था। कीमत (डॉलर) के लिहाज से मार्च 2020 के अंत तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 6.40 प्रतिशत था। मार्च 2021 के अंत तक रिजर्व बैंक के पास 695।31 टन सोना था। इसमें से 292.30 टन सोना देश में था। आरबीआई का 403.01 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बीआईएस के पास था। मार्च 2021 के अंत तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 5.87 प्रतिशत था।

2021-22 में सबसे ज्यादा बढ़ा भंडार
पिछले 5 वर्षों में 2021-22 ऐसा साल था जब आरबीआई का सोने का भंडार सबसे ज्यादा बढ़ा। मार्च 2022 के अंत तक रिजर्व बैंक का सोने का भंडार 65.11 टन बढ़कर 760.42 टन तक पहुंच गया। साल भर में आरबीआई 3.5 टन सोना स्वदेश लेकर आया। इससे घरेलू स्तर पर आरबीआई का सोने का भंडार 295.82 टन हो गया। बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास 453.52 टन सोना रखा था। मार्च 2022 के अंत तक कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 7.01 प्रतिशत हो गया था।
Read more: Free Trade Agreement: बढ़ेगी भारत की प्रतिस्पर्धी क्षमता, कपड़ा, चमड़ा निर्यात को मिलेगी बढ़त

हिस्सेदारी मार्च 2023 तक 7.81 प्रतिशत हो गई
साल 2022-23 में रिजर्व बैंक के सोने के भंडार में 34.22 टन की वृद्धि हुई। मार्च 2023 के अंत तक आरबीआई के पास 794.64 टन सोना हो गया था। इसमें से 301.10 टन सोना देश में और 437.22 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास था। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च 2023 तक 7.81 प्रतिशत हो गई। 2023-24 में रिजर्व बैंक के पास सोने का भंडार 800 टन को पार कर गया। यही नहीं, पहली बार देश में आरबीआई का सोने का भंडार बाहर पड़े भंडार से अधिक हो गया।

2023-24 में 800 टन के पार
2023-24 में रिजर्व बैंक के पास सोने का भंडार 800 टन को पार कर गया। यही नहीं, पहली बार देश में आरबीआई का सोने का भंडार बाहर पड़े भंडार से अधिक हो गया। मार्च 2024 के अंत तक रिजर्व बैंक के पास 822.10 टन सोना था। उस वर्ष RBI 107.21 टन सोना स्वदेश लेकर आया। इससे देश में उसका भंडार 408.31 टन का हो गया। बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास 387.26 टन सोना था। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा मार्च 2024 तक 8.15 प्रतिशत हो गया। मार्च 2025 के अंत तक रिजर्व बैंक का सोने का भंडार 879.59 टन पहुंच गया। इस वर्ष वह 103.68 टन सोना स्वदेश लेकर आया जिससे घरेलू स्तर पर उसका भंडार 511.99 टन का हो गया। बैंक ऑफ इंग्लैंड और बीआईएस के पास 348.62 टन सोना है। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च 2025 के अंत 11.70 प्रतिशत हो गई।
- Pakistan Hunger Emergency: पाकिस्तान में बढ़ी भुखमरी, गंभीर खाद्य असुरक्षा से प्रभावित एक करोड़ से ज्यादा लोग - May 31, 2025
- JK Tyre, ISCC Certified Sustainable Tyres: जेके टायर ने की पैसेंजर कार टायर मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत - May 31, 2025
- Vedanta Mining company: लीडरशिप रोल्स में 28% महिलाएं, कुल कार्यबल में महिलाओं की संख्या 21% - May 30, 2025