By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड स्कीमों में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं की भागीदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > फाइनेंस > Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड स्कीमों में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं की भागीदारी
फाइनेंस

Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड स्कीमों में रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं की भागीदारी

Mutual Fund Investment: वित्त वर्ष 2024-25 में म्यूचुअल फंड स्कीमों में महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/06/05 at 10:44 AM
WeStory Editorial Team
Share
5 Min Read
Mutual Fund Investment
Mutual Fund Investment
SHARE

Mutual Fund Investment – कंपनियों के एसेट्स 23% बढ़कर 65।74 लाख करोड़ रुपये हो गए

Mutual Fund Investment: वित्त वर्ष 2024-25 में म्यूचुअल फंड स्कीमों में महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। निवेशकों की संख्या बढ़ने और मजबूत नेट फ्लो के चलते म्यूचुअल फंड एसेट्स 23% बढ़कर 65.74 लाख करोड़ रुपये हो गए। महिलाओं की हिस्सेदारी 26% तक पहुंच गई है। एसआईपी में भी निवेश तेजी से बढ़ा है, जिससे कुल एयूएम में इसका हिस्सा 20% से अधिक हो गया है। इक्विटी और हाइब्रिड योजनाएं निवेश का मुख्य आधार बनी हुई हैं। सेविंग्स स्कीमों में कम रिटर्न मिलने की वजह से पिछले कई वर्षों से म्यूचुअल फंडों के जरिए शेयर बाजार में निवेश के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। खास बात यह है कि म्यूचुअल फंड में निवेश के प्रति महिलाओं में दिलचस्पी काफी बढ़ी है। उद्योग निकाय एम्फी ने सोमवार को जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2023-24 में म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 53.40 लाख करोड़ रुपये थीं।

Table of Contents
Mutual Fund Investment – कंपनियों के एसेट्स 23% बढ़कर 65।74 लाख करोड़ रुपये हो गएनेट फ्लो में बढ़ोतरी से संपत्ति में वृद्धिहाइब्रिड योजनाओं के पोर्टफोलियो में बढ़ोतरीमहिलाओं की बढ़ी दिलचस्पीम्यूचुअल फंड का रिकॉर्ड फ्लो
Mutual Fund Investment
Mutual Fund Investment

नेट फ्लो में बढ़ोतरी से संपत्ति में वृद्धि

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में इक्विटी और लोन मार्केट्स में तेजी के बीच मजबूत नेट फ्लो और निवेश के बाजार मूल्य (एमटीएम) में वृद्धि से होने वाले लाभ के कारण एयूएम का आकार बढ़ा है। उद्योग निकाय ने एयूएम में वृद्धि का श्रेय वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 8.15 लाख करोड़ रुपये तक के नेट फ्लो को भी दिया है। परिसंपत्ति आधार में तेज उछाल निवेशकों और म्यूचुअल फंड कंपनियों की बढ़ती संख्या में भी परिलक्षित हुआ। पोर्टफोलियो की संख्या 23.45 करोड़ के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई और निवेशक आधार भी लगभग 5.67 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष में इक्विटी-उन्मुख योजनाओं का फोलियो सालाना आधार पर 33.4% बढ़कर 16.38 करोड़ हो गया। यह योजना 70% के साथ फोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा बनी रही।

Read more:Gold Storage India: 5 वर्ष में 35% बढ़ा सोने का भंडार

Mutual Fund Investment
Mutual Fund Investment

हाइब्रिड योजनाओं के पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी

इसके साथ ही हाइब्रिड योजनाओं के फोलियो में 16% की वृद्धि हुई और यह 1.56 करोड़ हो गए, जबकि इंडेक्स फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) सहित अन्य योजनाएं 48.3% बढ़कर 4.15 करोड़ हो गईं। इसके विपरीत, ऋण-उन्मुख योजना का फोलियो 3% घटकर 69.5 लाख रह गया। व्यवस्थित निवेश योजनाएं (एसआईपी) में वार्षिक योगदान वित्त वर्ष 2024-25 में 45.24 प्रतिशत बढ़कर 2.89 लाख करोड़ रुपये हो गया। एमटीएम लाभ के साथ इस पर्याप्त वृद्धि ने एसआईपी परिसंपत्तियों को 24.6 प्रतिशत बढ़ाकर 13.35 लाख करोड़ रुपये कर दिया, जिससे समग्र म्यूचुअल फंड उद्योग के एयूएम में इसका हिस्सा 20.31 प्रतिशत हो गया।

Mutual Fund Investment
Mutual Fund Investment

महिलाओं की बढ़ी दिलचस्पी

एम्फी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च, 2025 तक म्यूचुअल फंड उद्योग में कुल 5।34 करोड़ निवेशक थे, जिनमें से 26% यानी 1.38 करोड़ महिलाएं थीं। यह मार्च, 2024 की तुलना में 24.2% अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षरता दर में वृद्धि और कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनके आर्थिक योगदान को बढ़ाने में मददगार रही है। इस वजह से महिलाएं अब एमएफ निवेशक आधार में एक प्रमुख भागीदार के रूप में उभर रही हैं।

Read more: Indian IPO Market: 2.23 लाख करोड़ के IPO कतार में, 1.04 लाख करोड़ के इश्यू को सेबी की मंजूरी

Mutual Fund Investment
Mutual Fund Investment

म्यूचुअल फंड का रिकॉर्ड फ्लो

पिछले वित्त वर्ष के दौरान इक्विटी-उन्मुख म्यूचुअल फंड में 4.17 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड फ्लो देखा गया, जो किसी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। इस दौरान शुद्ध प्रवाह पिछले वर्ष के नेट फ्लो से दोगुना हो गया। मूल्यांकन लाभ के साथ मिलकर इसने इक्विटी-उन्मुख योजनाओं के एयूएम को मार्च, 2025 के अंत तक 25.4% बढ़ाकर 29.45 लाख करोड़ रुपये कर दिया। पिछले वित्त वर्ष में ऋण-आधारित फंड योजनाओं ने 1.38 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में 23 हजार करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी। इस श्रेणी का एयूएम मार्च, 2024 के 12.62 लाख करोड़ रुपये से 20.5 प्रतिशत बढ़कर मार्च 2025 में 15.21 लाख करोड़ रुपये हो गया।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

Adani Shares: अदाणी शेयरों की जानकारी छिपाई, फंड मैनेजर नहीं दे रहे ब्योरा

Pakistan Faces Water Crisis: 2250 करोड़ रुपये का महंगा पानी पीएगा पाकिस्तान

TAGGED: Finance, financial, Fund Investment, investment, Mutual Fund Investment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan Hunger Emergency Pakistan Hunger Emergency: पाकिस्तान में बढ़ी भुखमरी, गंभीर खाद्य असुरक्षा से प्रभावित एक करोड़ से ज्यादा लोग
Next Article PURE - Charge Power Partnership PURE – Charge Power Partnership: प्योर ने की चार्ज पावर के साथ साझेदारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?