By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Public Financial Management System : 60 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > फाइनेंस > Public Financial Management System : 60 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ
फाइनेंस

Public Financial Management System : 60 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ

Public Financial Management System - वित्त मंत्रालय के नियंत्रक महालेखाकार (सीजीए) कार्यालय द्वारा विकसित सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफ़एमएस) की.....

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/03/04 at 6:03 PM
WeStory Editorial Team
Share
6 Min Read
Public Financial Management System : 60 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ
Public Financial Management System : 60 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ
SHARE

Public Financial Management System : PFMS ने की एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण में भी मदद

Public Financial Management System – वित्त मंत्रालय के नियंत्रक महालेखाकार (सीजीए) कार्यालय द्वारा विकसित सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफ़एमएस) की वित्त मंत्री ने प्रशंसा की है। इस प्रणाली का काम केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन करना है। दूसरे शब्दों में इसे केंद्रीकृत लेन-देन प्रणाली भी कह सकते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार के प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने में इस प्रणाली द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की है। इस प्रणाली ने 60 करोड़ लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। वहीं, 1,100 डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर योजनाओं सहित 1,200 से अधिक केंद्रीय और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचाया है।

Table of Contents
Public Financial Management System : PFMS ने की एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण में भी मददपारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो सकाकरों में कटौती के पक्ष में थे मोदी12 लाख रुपये तक की आय पर असर नहीं8.65 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जाते हैं हर साल
Public Financial Management System : PFMS ने की एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण में भी मदद
Public Financial Management System : PFMS ने की एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण में भी मदद

पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो सका

49वें सिविल अकाउंट्स दिवस पर बोलते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली ने 250 से अधिक बाहरी प्रणालियों जैसे कि जीईएम, जीएसटीआईएन, टीएफएन 2.0, एम किसान और कई दूसरे प्लेटफार्मों के साथ जुड़कर एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण में भी मदद की है। सीतारमण ने कहा, विभागीकरण से डिजिटलीकरण की यात्रा में, भारतीय सिविल लेखा सेवा ने पीएफएमएस के माध्यम से शांत क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि पीएफएमएस ने 31 श्रेणियों के कोषागारों और 40 लाख कार्यक्रम लागू एजेंसियों के एकीकरण के माध्यम से सहकारी संघवाद को मजबूत किया है, जिससे लाखों नागरिकों के लिए बिना बाधा के वित्तीय प्रबंधन संभव हुआ है और सरकारी धन का समय पर और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो सका है।

पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो सका
पारदर्शी वितरण सुनिश्चित हो सका

करों में कटौती के पक्ष में थे मोदी

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब्राहम लिंकन का उद्धरण देते हुए केंद्रीय बजट 2025-26 को लोगों के द्वारा, लोगों के लिए, लोगों का बजट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यम वर्ग के लिए करों में कटौती के पक्ष में थे, लेकिन नौकरशाहों को इसके लिए राजी करने में वक्त लगा। सीतारमण ने कहा कि हमने मध्यम वर्ग की आवाज सुनी है, जो ईमानदार करदाता होने के बावजूद अपनी आकांक्षाओं को पूरा नहीं किए जाने की शिकायत कर रहे थे। करदाताओं की इच्छा थी कि सरकार मुद्रास्फीति जैसे कारकों के प्रभाव को सीमित करने के लिए कदम उठाए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें राहत देने के तरीकों पर विचार करने के लिए कहा था।

Read more : SenSex Pack : सेंसेक्स पैक में सबसे ज्यादा लाभ किन कंपनियों को, आइये जानें

करों में कटौती के पक्ष में थे मोदी
करों में कटौती के पक्ष में थे मोदी

12 लाख रुपये तक की आय पर असर नहीं

सीतारमण ने कहा कि कर राहत के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री जल्द सहमत हो गए, लेकिन वित्त मंत्रालय और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारियों को इसके लिए मनाने में थोड़ा समय लगा। इन अधिकारियों को कल्याण और अन्य योजनाओं को पूरा करने के लिए राजस्व संग्रह सुनिश्चित करना होता है। सीतारमण ने शनिवार को अपना आठवां बजट पेश करते हुए व्यक्तिगत आयकर सीमा में वृद्धि की घोषणा की। अब करदाताओं को नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं देना होगा, जबकि पहले यह सीमा सात लाख रुपये थी। छूट सीमा में पांच लाख रुपये की बढ़ोतरी अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है और यह 2005 और 2023 के बीच दी गई सभी कर राहतों के बराबर है।

12 लाख रुपये तक की आय पर असर नहीं
12 लाख रुपये तक की आय पर असर नहीं

8.65 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जाते हैं हर साल

सीतारमण ने कहा कि नई दरें मध्यम वर्ग के करों में काफी कमी लाएंगी और उनके हाथों में अधिक पैसा बचेगा जिससे घरेलू खपत, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कटौती पर कुछ समय से काम चल रहा था। प्रत्यक्ष कर को सरल और अनुपालन में आसान बनाने की दिशा में काम जुलाई, 2024 के बजट में शुरू हो गया था। अब एक नया कानून तैयार है, जो इसकी भाषा को आसान बनाएगा, अनुपालन बोझ कम करेगा और उपयोगकर्ता के अधिक अनुकूल होगा। पिछले बजट के बाद मध्यम वर्ग की आवाज उठने लगी। उसे लग रहा था कि वे कर दे रहे हैं, लेकिन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास ज्यादा कुछ नहीं है। सीतारमण ने कहा कि मैं जहां भी गई,

वहां से यही आवाज आई कि हम गर्वित और ईमानदार करदाता हैं। हम अच्छे करदाता बनकर देश की सेवा करना जारी रखना चाहते हैं। लेकिन, आप हमारे लिए किस तरह की चीजें कर सकते हैं। फिर मैंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बारे में चर्चा की, जिन्होंने मुझे यह देखने का खास काम सौंपा कि इस दिशा में क्या किया जा सकता है। भारत में फिलहाल करीब 8.65 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जाते हैं। रिटर्न दाखिल न करने वाले लेकिन टीडीएस देनदारी वाले लोगों को जोड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 10 करोड़ से अधिक हो जाती है। मुझे लगता है कि अभी दायरे से बाहर मौजूद तमाम लोगों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

Adani Shares: अदाणी शेयरों की जानकारी छिपाई, फंड मैनेजर नहीं दे रहे ब्योरा

Pakistan Faces Water Crisis: 2250 करोड़ रुपये का महंगा पानी पीएगा पाकिस्तान

TAGGED: finacial

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GDP Growth: आर्थिक वृद्धि दर 6.7% तो मुद्रास्फीति 4.2% रहने की संभावना GDP Growth: आर्थिक वृद्धि दर 6.7% तो मुद्रास्फीति 4.2% रहने की संभावना
Next Article Residential Projects : समय पर घर न देने वाले बिल्डरों पर लगे प्रतिबंध Residential Projects : समय पर घर न देने वाले बिल्डरों पर लगे प्रतिबंध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?