By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Women’s empowerment: बिना महिलाओं के अर्थव्यवस्था को नहीं मिलेगी उड़ान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > फाइनेंस > Women’s empowerment: बिना महिलाओं के अर्थव्यवस्था को नहीं मिलेगी उड़ान
फाइनेंस

Women’s empowerment: बिना महिलाओं के अर्थव्यवस्था को नहीं मिलेगी उड़ान

Women's empowerment: भारत के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं न सिर्फ बड़े पैमाने पर रोजगार से वंचित हैं बल्कि वे न्यूनतम क्रयशक्ति से भी वंचित हैं।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/11/04 at 11:02 AM
WeStory Editorial Team
Share
9 Min Read
Women's empowerment
Women's empowerment
SHARE

Women’s empowerment – ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं बड़े पैमाने पर रोजगार से वंचित

Women’s empowerment: भारत के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं न सिर्फ बड़े पैमाने पर रोजगार से वंचित हैं बल्कि वे न्यूनतम क्रयशक्ति से भी वंचित हैं। अगर महिलाओं के हाथ में क्रयशक्ति मौजूदा 23 से 24 फीसदी की जगह 35 से 40 फीसदी हो जाए तो सभी क्षेत्रों में मांग वर्तमान के मुकाबले 10 से 20 फीसदी तक बढ़ जायेगी और रोजगार क्षेत्र से निर्मित होने वाली तरल पूंजी वर्तमान के मुकाबले 3 से 4 खरब रुपये बढ़ जायेगी। इससे न सिर्फ व्यापार का तेज विकास होगा बल्कि हमारे पारंपरिक जीवनस्तर में भी सुधार होगा। तब सही मायनों में भारत विकसित देश बन सकेगा। बिना महिलाओं के अर्थव्यवस्था में उचित भागीदारी के यह लक्ष्य न सिर्फ कठिन है बल्कि वास्तविक परिवर्तन का सूचक भी नहीं है। इसलिए बिना देर किए आधी दुनिया को अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भागीदारी देना सुनिश्चित करना होगा।

Table of Contents
Women’s empowerment – ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं बड़े पैमाने पर रोजगार से वंचित3 करोड़ से ज्यादा पढ़ी-लिखी नौकरी से वंचित20 से 45 फीसदी तक कम भुगतानमहिलाओं के मामले में हिस्सेदारी 23.6 फीसदीभागीदारी के मामले में 143वें स्थान पर भारतमहिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी बढ़ायी जाए
Women's empowerment
Women’s empowerment

3 करोड़ से ज्यादा पढ़ी-लिखी नौकरी से वंचित

आज की तारीख में 3 करोड़ से ज्यादा पढ़ी-लिखी और लाखों महिलाएं किसी विशेष क्षेत्र में पारंगत होने के बावजूद या तो नौकरी से वंचित हैं या उनके घर परिवार का ऐसा ढ़ाचा है जिसके कारण वे चाहकर भी नौकरी नहीं कर पा रहीं। भारतीय उद्योग जगत को बेकार हो रही इस श्रमशक्ति का इस्तेमाल करना ही होगा। इससे भी कहीं ज्यादा भयानक स्थिति स्वरोजगार के क्षेत्र में है। भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग स्वरोजगार से अपनी जीविका कमाते हैं और इनमें 1 करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो कम से कम 2 अन्य लोगों को नौकरियां भी दे रहे हैं। चिंतनीय यह कि इन स्वरोजगार करने वालों में महिलाओं की भागीदारी 6 से 7 फीसदी तक ही है। यह बहुत बड़ा गैप है। अगर भारत को गंभीरता से तयसीमा के भीतर विकसित देश बनना है तो आधी दुनिया के श्रमबल को और उनके विभिन्न कौशलों को बेहतर ढंग से इस्तेमाल में लाना होगा।

Read more: Womens Empowerment: महिलाएं सशक्त बनेंगी तो देश का होगा आर्थिक विकास

Women's empowerment
Women’s empowerment

20 से 45 फीसदी तक कम भुगतान

महिलाओं को अधिकांश कामों के लिए पुरुषों के मुकाबले 20 से 45 फीसदी तक कम भुगतान किया जाता है। कार्यस्थलों पर महिलाएं जिस तरह से पुरुषों के वर्चस्व का शिकार होती हैं, उसमें एक बड़ा हिस्सा उनकी असुरक्षा से भी जुड़ा होता है मगर ज्यादातर क्षेत्रों में यही स्थिति है। सिर्फ आर्थिक ही नहीं सामाजिक और दूसरे क्षेत्रों में भी महिलाओं की अग्रिम भागीदारी नहीं है। अगर भारत को विकसित देश बनना है तो हमें खास तौर पर अपने कृषि, शिक्षा, रोजगार, सेवा क्षेत्र और स्टार्टअप जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की वर्तमान भागीदारी को 20 से 25 फीसदी तक बढ़ाना होगा।

स्वास्थ्य कौशल विकास में भी महिलाओं को बड़ी भूमिका देनी होगी तभी न सिर्फ तेजी से हमारा आर्थिक विकास होगा बल्कि विकसित देशों की कतार में हमारी सुनिश्चित मौजूदगी होगी। वैसे भी विभिन्न अर्थशास्त्रियों का आंकलन है कि अगर भारत को अगले 23 सालों में विकासशील से विकसित देश बनना है तो लगातार हमारी विकास दर 8 फीसदी से ऊपर लगभग 9 फीसदी रहनी होगी। यह तभी संभव है जब श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी वर्तमान की 17 से 30 फीसदी की जगह 42 से 45 फीसदी के बीच रहे।

Women's empowerment
Women’s empowerment

महिलाओं के मामले में हिस्सेदारी 23.6 फीसदी

भारत के शहरों में 71.7 फीसदी से ज्यादा पुरुष स्नातकों को रोजगार हासिल है जबकि महिलाओं के मामले में यह हिस्सेदारी सिर्फ 23.6 फीसदी ही है। भारतीय अर्थव्यवस्था सदियों से पुरुष प्रधान रही है और इसे पूरी तरह से महिलाओं के लिए खुलने में बहुत देर हो रही है। दरअसल, किसी भी अर्थव्यवस्था में जब पुरुषों का वर्चस्व होता है तो बिना कहे ही इसका मतलब महिलाओं का पिछड़ा होना होता है। नारीवादी लेखिका अमिया श्रीनिवासन इसे पुरुषों की स्वतंत्रता की अनकही शर्त और महिलाओं की गुलामी के रूप में चिन्हित करती हैं। महिलाओं को भारत में बहुत से कामों को करने की वैसी ही छूट नहीं है जैसी पुरुषों को है। जब इस विषय पर बहस होती है तो भी पुरुष पुरुषों के ही पक्ष में खड़े होते हैं। यह अकारण नहीं है कि भारत में सिर्फ 17 फीसदी महिलाएं और नियमित और स्थिर वेतनभोगी कर्मचारी हैं वरना महिलाएं जिस तरह का काम करती हैं उसमें उन्हें तोड़ तोड़कर वेतन मिलता है।

Women's empowerment
Women’s empowerment

भागीदारी के मामले में 143वें स्थान पर भारत

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने हाल ही में साल 2022 के लिए अपना ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स जारी किया था जिससे पता चला कि भारत 146 देशों में से महिलाओं की विभिन्न अवसरों में भागीदारी के मामले में 143वें स्थान पर था। हालांकि हाल के सालों में इसमें कुछ वृद्धि देखने को मिली है लेकिन विश्व स्तर पर देखें तो यह कुछ खास नहीं है। केवल ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ही हम इस मामले में थोड़ा ऊपर हैं। भारत में डिजिटल लेन-देन विश्वसनीय रूप से बहुत तेजी से आगे बढ़ा है और यह ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसमें महिलाओं की 40 फीसदी तक भागीदारी है।

अब के पहले के अनेक ‘मोड ऑफ पेमेंट’ में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 10 से 15 फीसदी हुआ करती थी लेकिन यूपीआई में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से बस 10 फीसदी ही कम है। इसका नतीजा यह है कि पूरी दुनिया भारत के डिजिटल लेन-देन को चमत्कार की तरह देख रही है। साल 2022 में इसलिए भारत का डिजिटल रुपया समय से बहुत पहले आ गया क्योंकि डिजिटल लेन-देन में महिलाओं की जबरदस्त भूमिका रही। हालांकि यूपीआई एक अपवाद क्षेत्र है। बाकी ज्यादातर क्षेत्रों में महिलाओं की बहुत ही दयनीय स्थिति है।

Read more: Oil Custom Duty: क्रूड और रिफाइंड ऑइल पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी

Women's empowerment
Women’s empowerment

महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी बढ़ायी जाए

भारत को यूरोपीय संघ की तुलना में कहीं अधिक अतिरिक्त कर्मचारी मिल सकेंगे जो भारत को न सिर्फ रातोंरात आर्थिक ताकत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे बल्कि बहुत जल्द ही भारत से गरीबी भाग जायेगी। दावोस 2023 में पेश 26वें वार्षिक वैश्विक सीईओ सर्वेक्षण से पता चलता है कि दुनिया में आर्थिक मंदी के दौर में भी भारत चाहे तो अपनी अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार दे सकता है बशर्ते महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी बढ़ायी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि हिंदुस्तान 2047 तक विकसित देश का दर्जा हासिल कर लेगा जबकि विश्व के अनेक संगठन यह मानते हैं कि भारत इससे पहले ही बड़ी आर्थिक शक्ति में तब्दील हो सकता है।

अगर भारत को 2047 तक दुनिया के विकसित देशों की कतार में शामिल होना है तो उसकी अर्थव्यवस्था में वर्तमान में महिलाओं की जो अधिकतम 20 फीसदी भागीदारी है उसे बढ़ाकर 50 फीसदी करना होगा।’ यह कहना है अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का। यद्यपि इस विचार से अकेले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ही सहमत नहीं है बल्कि दुनिया के सभी महत्वपूर्ण आर्थिक संगठन और आर्थिक फोरम भी यही कहते हैं। सबका एक स्वर में मानना है कि अगर भारत में महिलाओं को अर्थव्यवस्था में पुरुषों के बराबर भागीदारी दे दी जाए तो चमत्कार हो सकता है। आईएमएफ के मुताबिक ऐसी स्थिति में भारत की आय 27 फीसदी एक झटके में बढ़ जायेगी।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

TAGGED: employment, finaceally, Finance, News, village, women, women employmenet, Women's Empowerment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Astrology Rashifal Astrology Rashifal: आपकी राशि के अनुसार जानिए कौन से बिजनेस में होगा आपको फायदा
Next Article Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025: विश्व क्रिकेट की तिजोरी है भारतीय क्रिकेट बोर्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?