Air Pollution Safety Tips: 30 लाख करोड़ का नुकसान होने का अनुमान
एक नये अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषण व्यक्ति के जीवन को सुस्त और आलसी बना रहा है। वायु प्रदूषण के चलते फेफड़े, दिल की बीमारियां, डायबिटीज, इनफर्टिलिटी और डिमेंशिया जैसी जानलेवा बीमारियों हो सकती हैं। वायु प्रदूषण की चलते लोग घरों से निकलना बहुत कम कर देते हैं।
जिसकी वजह से जीवनशैली की गति धीमी हो जाती है। दिल की बीमारी, सांस की बीमारी, कैंसर और डायबिटीज की वजह से 2011 से 2030 यानी 20 वर्षों में दुनिया को 30 लाख करोड़ का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

WHO के मुताबिक अगर गरीब देश हर वर्ष इन बीमारियों को रोकने के लिए 1 हज़ार 800 करोड़ खर्च कर ले, तो कम मौतें होंगी और कई करोड़ का आर्थिक नुकसान भी बचाया जा सकेगा।
वहीं वायु प्रदूषण का वर्तमान स्तर हर दिन 22 मिनट तक सेडेंटरी लाइफस्टाइल में वृद्धि हो सकती है। वायु प्रदूषण की वजह से लोग ज्यादातर कोशिश करते हैं कि वे अपने घरों में ही रहें और बाहर कम से कम निकलें। इस वजह से उनकी लाइफस्टाइल काफी इनएक्टिव हो सकती है।
वायु प्रदूषण की वजह से लोगों की एक्सरसाइज करने की क्षमता कम हो सकती है, जिस कारण से भी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इस कारण से फीडबैक लूप में क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
झूम के नाचो
नाचना एक ऐसी क्रिया है जो हर कोई करता है। आप भले ही दूसरों के सामने डांस न करें, लेकिन अकेले में तो करती ही होंगी। नाचना खुशी जाहिर करने का एक बेहतरीन तरीका है। यही कारण है कि हम शादियों, पार्टियों में डांस करते हैं। डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, ये भी आप जानती ही हैं। डांस करना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
ये एक कार्डियो है और दिमाग और बॉडी का कॉर्डिनेशन भी बढ़ाती है। घर के भीतर एक्टिव रहने का सबसे बेहतर तरीका है, डांसिंग। डांस करने से आपकी बॉडी की एक्सराइज होती है
जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप चाहें तो अकेले या अपने परिवारजनों के साथ मिलकर डांस कर सकते हैं। आपके लिए एक फन फैमिली एक्टिविटी भी हो सकती है। नृत्य एक बेहतरीन मानसिक एक्टिविटी है जो तनाव कम करने, चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करने और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करती है।
योग को लाइफ का हिस्सा बना लें
योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है।
यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। योग करने से आपकी बॉडी फिट रहती है और इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होती।
इसलिए आप योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें। इससे आपकी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।
Read more: Ayodhya Ram Mandir: 11 दिन का विशेष अनुष्ठान से दैवीय चेतना जगाएंगे मोदी
फोन-टीवी से दूर रहें
आधुनिक युग में डिजिटल उपकरण हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हो गए हैं। जितना अधिक हम अपने आप को स्क्रीन्स के संपर्क में रखते हैं, इससे उतना ही नुकसान होने का खतरा हो सकता है। विशेष चिंता का विषय, बढ़ता स्क्रीन टाइम है जिससे न सिर्फ मायोपिया जैसे आंखों की समस्याएं बढ़ी हैं साथ ही इसका मस्तिष्क की सेहत पर भी दुष्प्रभाव देखा जा रहा है।
ज्यादा समय तक फोन चलाने या टीवी देखने के लिए हम एक ही जगह पर कई देर तक बैठे रहते हैं। इस कारण से हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि स्क्रीन टाइम कम करें। इसके बदले आप अपने घर में थोड़ी देर टहल सकते हैं।
घर में करें एक्सरसाइज
शारीरिक रूप से स्थिर रहने को प्राथमिकता देने वालों की उम्र शारीरिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों की तुलना में काफी कम होती है। वहीं यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी काफी ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में एक उचित समय के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी है।
इसके लिए आप घर में ही एक्सरसाइज जैसी गतिविधियों को अपने जीवन शैली में शामिल कर सकते हैं। अपने घर में आप स्कवॉट्स, जंपिंग जैक्स, प्लैंक्स जैसी कई एक्सरसाइज आसानी से कर सकते हैं।
इससे आपकी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ेगी और आप फिट रहेंगे। इसलिए अपने घर में ही लाइट एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।
परिवारजनों के साथ एक्टिविटी करें
इस व्यस्त जिंदगी में थोड़ा सा वक्त हमें अपने परिवार के साथ भी बताना चाहिए। ऐसा करने से हमारा स्ट्रेस कम होता है, प्रोडक्टिविटी बूस्ट होती है और हमारी मेंटल हेल्थ पर भी इसका काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि परिवार से अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए उन रिश्तो को वक्त देना जरूरी होता है।
अपने घर में ही आप अपने परिवारजनों के साथ मिलकर कोई ऐसी एक्टिविटी कर सकते हैं, जो आपको फिजिकली एक्टिव रहने में मदद करे। जैसे, आप चाहें तो हूला हूप्स का इस्तेमाल कर, एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने में आपको मजा भी आएगा और आप फिजिकली एक्टिव भी रहेंगे।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024