Amazon Fresh: सर्दियों में स्वाद और सेहत का मिश्रण है आवश्यक, बनाइये ये व्यंजन
Amazon Fresh : सर्दियों का मौसम आते ही खाने में अलग अलग तरह के खाने का स्वाद शामिल जाता है। गर्मियों के अपेक्षाकृत सर्दियां ही होती हैं जिस मौसम में लोग खाने के अलग अलग ज़ायके का मजा लेना चाहते हैं। ऐसे में यदि लोगों को स्वाद के साथ साथ सेहत भी मिल जाए तो क्या बात है ! आइये तब आज इस लेख में बात करते हैं ऐसे ही कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों की जिन्हे आप सर्दियों में बना सकते हैं। ये आप को स्वाद के साथ साथ सेहत भी प्रदान करते हैं। और इन सभी व्यंजनों को बनाने के लिए आप को जिन सामग्रियों की आवश्यकता होगी वो आप को आसानी से Amazon Fresh के प्लेटफार्म से मिल जाएगी।
Amazon Fresh के साथ बना सकते हैं इन व्यंजन को
आप को रसोई में मौसम के अनुसार कुछ बदलाव करने होते हैं। ऐसे भोजन या व्यंजन तैयार करना होता है जो मौसम के अनुरूप आप को गरमाहट या ठंडक प्रदान कर सकते हों। जैसे कि अब सर्दियों के मौसम में उन व्यंजनों को शामिल करना होगा जो आप को स्वस्थ बनाने के साथ साथ सर्दी से बचाये और शरीर में गर्माहट लाये। ऐसे ही कुछ सर्दियों में लाभदायक आहार विकल्प के बारे में आगे आप इस लेख में पढ़ सकते हैं।
मूंग दाल का हलवा (Moong dal halwa)
मूंग दाल का हलवा सर्दियों के मौसम के लिए सबसे पौष्टिक आहारों में से एक है। इसे आप एक प्रकार की क्लासिक भारतीय मिठाई समझ सकते हैं। यूं तो आप ने इसे हर मौसम में अधिकतर शादी,पार्टियों और त्योहारों में खाया होगा लेकिन विशेषकर ये सर्दियों के लिए फायदेमंद होता है। इस हलवे से आप के शरीर को न सिर्फ गर्मी मिलती है बल्कि इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आप को मूंग दाल, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, घी और दूध की आवश्यकता होती है।
जिन्हे डायबिटीज की समस्या हो वो इसमें चीनी की बजाए गुड़ का प्रयोग भी कर सकते हैं। मूंग दाल का हलवा जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर, त्वचा के लिए लाभकारी होता है। साथ ही दाल में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप जैसी समस्या को भी नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
पालक के पकोड़े (Spinach Pakodas)
सर्दियों के मौसम में पकौड़े बनना बहुत आम है। लेकिन क्या कभी आप ने पालक के पकौड़े बनाये हैं ? यदि नहीं, तो इस बार जरूर ट्राई करें। इसमें आप पालक का पोषण और पकौड़े का स्वाद, दोनों ही एक साथ मिलेगा। पालक के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इससे मिलने वाला आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व आप की सेहत को बनाये रखते हैं।
बेबी कॉर्न सूप (Baby Corn Soup)
सर्दियों के मौसम में विभिन्न प्रकार के सूप स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। ये शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं साथ ही इसके इंग्रीडिएंट्स भी सर्दियों में ठण्ड लगने से भी बचाते हैं। इसे आप अपने अपने स्वादानुसार घर पर भी तैयार कर सकते है। यदि आप भी सूप के शौक़ीन हैं तो बेबी कॉर्न सूप जरूर ट्राई करना चाहिए। इस सूप को बनाते समय आप अपनी और अपने घरवालों की पसंद से भी सब्जियां डाल सकती हैं। अधिकतर इसके साथ मौसमी सब्जियां जैसे कि शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और मशरूम आदि डाल सकते हैं।
Read more: Benefits of eating mustard greens: जानिए सर्दियो में सरसो का साग खाने के अनोखे फायदे
सरसों का साग (mustard greens)
मक्के दी रोटी और सरसों का साग। ये खाने का कॉम्बिनेशन तो आप ने कई बार सुना होगा। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत से भरपूर भी होता है। सरसों के साग में आयरन होता है और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा भी होती है। यही नहीं सरसों के साग का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है। सेल्स को डैमेज से बचाने में और कैंसर जैसे रोगों को शुरू होने से रोकने में भी फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही हीमोग्लोबिन के स्तर बनाये रखने में भी ये सहायक होता है और सर्दियों में ज़ुकाम और फ्लू जैसे संक्रमण से बचाव करता है।
अंडा करी (Egg Curry )
अंडा खाने के शौक़ीन लोगों के लिए सर्दियों के मौसम में अंडे के अलग अलग व्यंजन तैयार किये जा सकते हैं। बता दें कि अंडा सर्दियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और उसे बनाये रखने में सहायक होता है। साथ ही आयरन, विटामिन-बी से भरपूर होते हैं, इसके अलावा इसमें विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम भी होते हैं। अंडा खाने से बालों, त्वचा और नाखूनों के साथ ही हड्डियों और आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024