Benefits of eating mustard greens: आखिर क्यों जरुरी हैं सरसो का साग सर्दियों के लिए
Benefits of eating mustard greens: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में रंग-बिरगी सब्जियों का तो जैसे भंडार ही लग जाता हैं। जिन में से सबसे जरुरी हैं हरी पत्तेदार सब्जियाँ जिन को लोग पूरी सर्दी मजे से खाते है। हरी पत्तेदार सब्जियाँ स्वादिष्ट होने के साथ कई पोषण तत्वों की भी खान होते हैं। सरसों का साग इन्हीं में से एक है जो कई लोगों का पसंदीदा विंटर फूड होता है। सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है और साथ ही साथ सेहत के लिए भी यह काफी लाभकारी होती है। ,
लगभग हर किसी ने सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद तो चखा ही होगा। इसके बेहतरीन स्वाद के कारण लोग इसे बड़े ही मजे से खाते हैं। इसमें फाइबर, मिनरल और विटामिन की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है साथ ही इसमें कैलोरी की भी मात्रा कम होती है। अगर आप आज तक सरसों का साग केवल इसके बेहतरीन स्वाद के कारण ही कहते थे तो, तो आज इसके फायदो के बारे में भी जान लीजिये जिस से आप इसे बार-बार खाना पसंद करेंगे।
तो चलिए जानते हैं इसको खाने के कुछ फायदे
1. सरसों के साग की तासीर गर्म होती है अतः
यह सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता हैं। इसमें कई ऐसे पोषण तत्व होते हैं जो शरीर को बीमारयों से बचाने में मदद करता हैं। सरसों के साग में ग्लूकोसिनोलेट्स और काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं साथ ही विटामिन के ,विटामिन ए, विटामिन सी,विटामिन ई इसमें फाइबर, विटामिन और आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम, साथ ही सरसों के साग को पोषण तत्वों का पावरहाउस भी कहा जाता है। यह शरीर को कई सर्दियों में होने वाली बीमारियों से भी बचाता हैं।
2. आज के समय में छोटे -छोटे बच्चो से ले कर बड़ो की आँखे कमजोर हो रही हैं:
ऐसे में अगर ऐसा खाना खाया जाये जिस में प्रचुर मात्रा में विटामिन -ए हो तो आँखो को कमजोर होने से बचाया जा सकता हैं. सरसों के साग में भरपूर मात्रा में विटामिन -ए पाया जाता हैं ,जो आँखो की रोशनी को तेज करने में काफ़ी सहायक हैं वैसे तो सारि हरी सब्जियाँ आँखों के लिए फायदे मंद होती है मगर सरसों की तो बात ही कुछ अलग हैं।
3. सरसो का साग हमारे वज़न को भी नियंत्रण में रखने में मदद करता हैं,
क्योकि सरसो के साग में फाइबर अधिक तथा कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती हैं
जिस से खाना हमारे शरीर में आसानी से पच जाता हैं। सरसों का साग शरीर को सर्दियों में भरपूर मात्रा में एनर्जी देता हैं।
4. खराब या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से बचाने में सरसों का साग आपकी मदद करता है:
यह शरीर में बाइल बाइडिंग को अच्छे से पूरी करने में मदद करता है जिस से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती हैं।
5. अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में काफी दिक्तो का सामना करना पड़ता है अतः
ऐसे में उन्हें सरसों के साग का सेवन सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए क्योकि सरसों के साग में विटामिन सी होता है जो हिस्टामाइन को कम करने का काम करता है.हिस्टामाइन एक तरह का केमिकल है जो अस्थमा के रोगियों में काफ़ी ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं ऐसे में अस्थमा के रोगियों को सरसों के साग से काफी फायदा होता हैं।
6. सरसो का साग हमारे पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं :
सरसो के साग से खाना आसानी से पच जाता हैं और पेट भी आराम से साफ होता हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हमारे फेफड़ो के लिए काफी अच्छा होता हैं
7. सरसों के साग में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं:
जो की शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और टोक्सिन को भी खत्म करते हैं जिस से हमारी त्वचा भी अच्छी होती हैं और हम नैचुरली ग्लो करते हैं।
8. सरसों के साग में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता हैं :
जो की शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता हैं और अंदर से शरीर को मजबूत करता हैं और विभिन रोगों से शरीर को बचाता हैं।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024