Benefits of Guava Chutney: गुणकारी है अमरूद की चटनी, डायबिटीज और पाचन हेतु होती है फायदेमंद
Benefits of Guava Chutney: प्रत्येक मौसम में आप को अलग अलग फल बाजार में मिलते हैं। जो आप के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मौसमी फल मौसम के अनुसार आप के शरीर को ढालते हैं जिससे आप को फायदा (Benefits of Guava Chutney) मिलता है। ऐसा ही एक फल है अमरुद जिसे खाने से आप बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचे रहते हैं।
आज हम इस लेख में बात करेंगे अमरुद की चटनी की। जो खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही फायदेमंद स्वास्थ्य के लिए भी साबित होती है। आप इसे अमरूद के किसी भी मौसम में बनाये। ये आप को फायदा ही पहुंचाएगी।
जानिए फायदे (Benefits of Guava Chutney)
ये तो हम जानते ही हैं कि अमरुद खाने में कितना स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही अमरुद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही कई बीमारियों से भी ये हमारी रक्षा करता है। जैसे कि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है, पेट सम्बन्धी बीमारियों से बचाता है, पाचन क्रिया सुदृढ़ करता है आदि। इसमें मैग्नीज, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, पोटैशियम, फाइबर आदि होते हैं जो हमे स्वस्थ बनाये रखने के लिए आवश्यक होते है।
अमरुद को अपनी डाइट में शामिल करना काफी लाभकारी होगा। फिर इसके लिए आप इसे ऐसे ही खाएं, फ्रूट चाट बनाएं या फिर इसकी चटनी बनाएं।
Benefits of Guava Chutney
अमरुद की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ के लिए लाभकारी है। ये तो हम जानते हैं लेकिन आइये अब जाने कि अमरुद खाने से क्या लाभ होते हैं ? आइये अब विस्तार से अमरुद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं –
पाचन क्रिया दुरुस्त करता है
अमरुद पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है क्यूंकि इसमें प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। जो पाचन क्रिया में सहायक होता है। पाचन प्रणाली शुगर को बारीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। और इसमें अमरुद का सेवन सहायक होता है।
रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है
अमरुद में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो मानव शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रण करने में सहायक सिद्ध होता है। इससे डायबिटिक पेशेंट्स को बहुत लाभ होता है। इसलिए अमरुद की चटनी खाने से आप अपना ब्लड शुगर को नियंत्रण में रख सकते हैं।
ह्रदय के लिए भी लाभकारी
अमरुद की चटनी खाने के लिए हृदय संबंधी रोगियों को भी अधिक सोचना नहीं होगा। क्यूंकि इसमें पोटैशियम और फाइबर के साथ अन्य कई पोशक तत्व पाए जाते हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के लेवल को कण्ट्रोल करने में सहायता मिलती है। जो कि हार्ट सम्बन्धी रोगों को नियंत्रित करने में फायदेमंद होंगे।
एंटीऑक्सीडेंट गुण (anti oxidant properties )
अपने एंटीऑक्सीडेंट (anti oxidant properties ) प्रवृत्ति के चलते अमरुद बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में और शुगर के स्तर को संतुलित रखने भी भी सहायक होते हैं। इससे पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
लौ कैलोरी (Low Calorie)
हेल्थ कौन्सियस यानी की स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए अमरुद की चटनी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। क्यूंकि ये एक लौ कैलोरी फ़ूड आइटम्स की केटेगरी में आती है। ये न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि सेहत की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
विटामिन से भरपूर (Full Of Vitamins)
अमरुद की चटनी में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। जो शुगर को कण्ट्रोल करती है और साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियों में भी फायदा होता है । इतना ही नहीं ये आप की इम्युनिटी भी बढ़ाती है।
Read more: Celery Juice benefits: जाने सर्दियों में सेलरी जूस पिने के फायदे
ऐसे बनाएं अमरूद की चटनी (Guava Chutney Recipe At Home)
अमरुद के चटनी के फायदे तो आपने जान लिए। अब आप आगे जानेंगे कि अमरुद की चटनी कैसे बनाएं ?
Amrood ki chatni kaise banayein ? सबसे पहले आप को चटनी बनाने के लिए सामग्री की आवश्यकता होगी –
सामग्री व बनाने की विधि :
- 2 अमरुद (छोटे टुकड़े बना लें )
- लहसुन की कली (7 से 10 पीस )
- नमक (स्वादानुसार)
- नींबू का रस
- हरी मिर्च, लाल मिर्च
- अदरक
- हरा धनिया
अब इन सभी सामग्रियों को मिक्सर ग्राइंडर में डाल कर बारीक पीस लें। अमरुद की चटनी तैयार है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024