अच्छे से पकी रोटी में मॉइश्चर कम रहता है
रोटी अच्छे से पक जाती हैं इसलिए उसमें मॉइश्चर कम रहता है तो उसके खराब होने का कोई डर नहीं है। बासी रोटी आपको सेहतमंद बनाती है। ज्यादा गर्म जगहों में रहने वाले लोग 24 घंटे की बासी रोटी को हल्के तापमान पर फ्रिज में रख कर खा सकते हैं। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी का सेवन हाई ब्लडप्रेशर वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। ठंडे दूध में बासी रोटी भिगोएं और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। आप इसे अपने सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। यह आपके बीपी को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे बासी रोटी आपको सेहतमंद बना सकती है
फाइबर से भरपूर
गेहूं की रोटी फाइबर से भरपूर होती है, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और इसका (GI) जीआई सूचकांक कम होता है। ये सभी आपके पाचन के लिए लाभकारी हैं। बासी रोटी रक्त में शर्करा के स्तर और वजन को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छी है। बासी रोटी नाश्ता करने के लिए बेस्ट ऑप्शंस है। वास्तव में, यह बाजार में उपलब्ध तैयार ओट्स और पोहा से बेहतर और फायदेमंद है।

तापमान नियंत्रित
सामान्य शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और यदि यह 40 से अधिक हो जाता है, तो यह आपके अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ठंडे दूध में भीगी हुई बासी रोटी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में चमत्कार का काम कर सकती है। बासी रोटी और दूध सुबह के नाश्ते में खाने से आपको अधिक मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं, साथ ही आपको एसिडिटी से भी निजात मिलती है और आपके शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान
अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा। 12 घंटे तक हवा के संपर्क में रहने के बाद रोटी का स्वाद, बनावट और स्टार्च संरचना में बदलाव आता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से डायबिटीज भी कंट्रोल होती है। आयुर्वेद की मानें तो ताजी रोटियों की तुलना में बासी रोटी में कैलोरी कम होती है, जिससे ये वजन नियंत्रित करने का लक्ष्य रखने वाले व्यक्तियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। रोटियों में कम नमी की मात्रा शरीर में अत्यधिक जल प्रतिधारण को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।
जिम वाले जरूर खाएं
जिम करते हैं और बॉडी बनाना चाहते हैं तो बासी रोटी का सेवन करें। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्टिक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं वे सेहत बनाने में लाभकारी होते हैं।
एसिडिटी से छुटकारा
गेहूं की रोटी में पाया जाने वाला फाइबर आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है और आपको पेट की समस्याएं नहीं होती। रोज सुबह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से आपको एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
पचाना आसान
आयुर्वेद के अनुसार, ताजी रोटी की तुलना में बासी रोटी पेट के लिए हल्की होती है। बासी रोटी में नमी की मात्रा कम होती है, जिससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है। यह गुण मुख्य रूप से कमजोर पाचन अग्नि वाले लोगों या अपच का अनुभव करने वाले लोगों को फायदा पहुंचाता है। रोटियों को 15 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोर नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ये रबड़ जैसी और कड़ी हो जाती हैं। ऐसे में इसे खाने में मुश्किल हो सकती है। आप अगले दिन रोटी खाना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आप इसे बनाने के बाद घी या तेल लगाएं।
- Telecom Companies: टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ा फंड का दबाब - April 30, 2025
- Major Retirement Plans: रिटायरमेंट के बाद जिओ सुकून भरी जिंदगी - April 30, 2025
- Free Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन एफटीए को लेकर उत्सुकता - April 30, 2025