By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Career in Dentistry: तेजी से बदल रहा है डेंटिस्ट्री का क्षेत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > सेहत > Career in Dentistry: तेजी से बदल रहा है डेंटिस्ट्री का क्षेत्र
सेहत

Career in Dentistry: तेजी से बदल रहा है डेंटिस्ट्री का क्षेत्र

डेंटिस्ट्री यानी दंत चिकित्सा का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए डेंटिस्ट्री में भविष्य बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में भौतिकी....

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/03/01 at 6:13 PM
WeStory Editorial Team
Share
6 Min Read
Career in Dentistry
Career in Dentistry
SHARE

Career in Dentistry: राष्ट्रीय स्तर की होती हैं प्रवेश परीक्षा

डेंटिस्ट्री यानी दंत चिकित्सा का क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए डेंटिस्ट्री में भविष्य बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है। इसके बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा देनी होती है। डेंटिस्ट्री में बैचलर यानी बीडीएस और पोस्ट ग्रेजुएट यानी एमडीएस स्तर के कोर्स हैं।

Table of Contents
Career in Dentistry: राष्ट्रीय स्तर की होती हैं प्रवेश परीक्षाबैचलर ऑफ डेंटल सर्जरीमास्टर इन डेंटल सर्जरीनेशनल लेवल एग्जाम्सविशेषज्ञता के क्षेत्रहाइजीनिस्ट

बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी

अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) में सीट मिलती है। यह कोर्स चार साल का है। बीडीएस उस कॉलेज से करें, जिसका पाठ्यक्रम डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त हो। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया भारत में दंत विज्ञान शिक्षा के लिए शीर्ष निकाय है। बीडीएस के बाद, छात्र को कम से कम एक साल की इंटर्नशिप पूरी करनी होती है। छात्र व्यावहारिक कौशल प्राप्त करने के लिए एक वरिष्ठ दंत चिकित्सक के साथ काम कर सकता है।

Career in Dentistry
Career in Dentistry

मास्टर इन डेंटल सर्जरी

ग्रेजुएशन के बाद यह 3 साल का होता है। इसमें चयन राष्ट्रीय, राज्य या डीम्ड विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। एमडीएस में स्पेशलाइजेशन विभिन्न तरह के हैं। इनमें इंडोडांटिक्स, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी, ओरल सर्जरी, ऑर्थोडॉन्टिक्स, पीडोडोंटिक्स, पीरियडॉन्टिक्स एवं प्रोस्थोडोंटिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मास्टर्स डिग्री प्राप्त करना न केवल कौशल को बढ़ाता है, बल्कि पेशेवर के लिए प्रोफेसरशिप के साथ और बेहतर स्थान हासिल करने के अवसर बढ़ेंगे।

नेशनल लेवल एग्जाम्स

बीडीएस के कोर्स के लिए नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलेज शामिल होते हैं। प्रतियोगिता बहुत कठिन होती है, जिसके लिए बहुत मेहनत और लगन से पढ़ाई करना जरूरी है।

Read more: UPSSC PET Result 2023:यूपी पीइटी के रिजल्ट जल्द होंगे जारी,जाने आसानी से चेक करने का तरीका

विशेषज्ञता के क्षेत्र

डेंटिस्ट्री में चिकित्सक के तौर पर तो आप काम कर ही सकते हैं, साथ ही आप डेंटल हाइजीन का क्षेत्र भी चुन सकते हैं। एक डेंटिस्ट किसी डेंटल हाइजीनिस्ट के साथ मिलकर मरीजों की मौखिक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करता है। डेंटल हाइजीनिस्ट दांतों से टार्टर और प्लाक को हटाने, दांतों में फ्लोराइड या सीलेंट लगाने, एक्सरे लेने और उचित मौखिक स्वच्छता पर मरीजों की मदद करता है। इसके अलावा बतौर डेंटिस्ट आपको कुछ विशेषज्ञता के क्षेत्र चुनने का विकल्प होगा:

एंडोडॉन्टिक्स : इसमें दांत की बायोलॉजी के आधार पर मरीज की दांतों की समस्या का निदान करना शामिल है। रूट कैनाल प्रोसीजर, दांत की चोट, उसके लिए प्रिवेंटिव तरीके आदि अपनाना इनका कार्यक्षेत्र
होता है।

ओरल ऐंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी : इसमें दांतों की समस्याओं को लेकर रिसर्च व विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए परीक्षण आदि के माध्यम से निदान पर कार्य किया जाता है।

Career in Dentistry
Career in Dentistry

ओरल सर्जरी : ये विशेषज्ञ जबड़े, सिर या गर्दन के ट्यूमर्स आदि का निदान व इलाज करते हैं।
ऑर्थोडॉन्टिक्स : दांतों की बनावट या संरचना में या चेहरे की संरचना में अनियमितताओं का इलाज करते हैं।
पेडोडॉन्टिक्स : बच्चों के मसूड़ों, जबड़ों और दांतों की देखरेख और सेहत से जुड़ा क्षेत्र है यह।
पेरिडोडॉन्टिक्स : इस क्षेत्र के जानकार मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं पर काम करते हैं और उनका इलाज भी करते हैं।
प्रोस्थोडॉन्टिक्स : मुंह, चेहरे और दांतों के कार्यसंचालन में होने वाली किसी भी समस्या को देखते हैं।

Read more: HCS Exam 2024 : हरियाणा में खुले सरकारी नौकरी के द्वार, 174 पद रिक्त

हाइजीनिस्ट

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में दंत चिकित्सक, डेंटल असिस्टेंट और बतौर डेंटल हाइजीनिस्ट बनकर अच्छा करिअर बनाया जा सकता है। अपना खुद का क्लिनिक खोला जा सकता है, लेकिन उसके लिए आपके पास लाइसेंस होना जरूरी है। एक डेंटिस्ट्री अस्पताल से लेकर कम्युनिटी डेंटल सर्विस में भी काम कर सकते हैं। साथ ही वे पीरियोडोंटिक्स या बाल दंत चिकित्सा में भी कार्य कर सकते हैं। भारतीय सैन्य सेवाओं में भी डेंटिस्ट के लिए अलग से नियुक्तियां होती हैं। चूंकि यह सरकारी नौकरी होगी, इसलिए आपको सभी सेवाएं और भत्ते भी बेहतर मिलेंगे।

भारतीय सैन्य सेवाओं में शामिल होना भी आपके लिए गर्व का विषय रहेगा। आप डेंटल लैब टेक्नीशियन के तौर पर भी काम कर सकते हैं। यह एक्सपर्ट डेंटिस्ट की टीम के साथ मिलकर काम करता है। ये डेंटिस्ट्स के बताए निर्देशों पर मरीज के अनुकूल डेंटल एप्लाएंसेज बनाने के एक्सपर्ट होते हैं। डेंटल एप्लाएंसेज जैसे डेंचर, प्रोस्थेसिस, इम्प्लांट्स व अन्य उपकरण आदि।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Goli Pop Soda: दुनिया भर में धूम मचा रही अनोखी गोली सोडा बोतल

Financial help-Health Insurance: फाइनेंशियल मदद और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने हेल्थ इंश्योरेंस मददगार

Body Water: शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने का तरीका

Astrology Rashifal: आपकी राशि के अनुसार जानिए कौन से बिजनेस में होगा आपको फायदा

UN’s Peacekeeping Force: शांति सेना पर हमलों की ‘कड़ी निंदा’

TAGGED: Career, Career in Dentistry, Dentistry, Eduaction, Health, westory

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Slow Walk Slow Walk: अगर चाल धीमी पड़ गई तो संभल जाएं
Next Article Embassy Jobs Embassy Jobs: दूतावासों में बढ़े हैं रोजगार के अवसर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?