By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Expiry Medicine: स्कूलों में भेज दी एक्सपायर हो चुकी दवाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > सेहत > Expiry Medicine: स्कूलों में भेज दी एक्सपायर हो चुकी दवाएं
सेहत

Expiry Medicine: स्कूलों में भेज दी एक्सपायर हो चुकी दवाएं

Expiry Medicine: देहरादून के कई स्कूलों में बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एक्सपायर हो चुकी दवाएं भेज दी गईं। हैरानी की बात यह है कि न तो शिक्षा विभाग ने यह चूक पकड़ी, न ही दवा भेजने वाले स्वास्थ्य विभाग ने।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/09/05 at 10:18 AM
WeStory Editorial Team
Share
4 Min Read
Expiry Medicine
Expiry Medicine
SHARE

Expiry Medicine – देहरादून के कई स्कूलों में मचा हड़कंप

Expiry Medicine: देहरादून के कई स्कूलों में बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एक्सपायर हो चुकी दवाएं भेज दी गईं। हैरानी की बात यह है कि न तो शिक्षा विभाग ने यह चूक पकड़ी, न ही दवा भेजने वाले स्वास्थ्य विभाग ने। स्कूलों में जब शिक्षक इन दवाओं को बांटने लगे तो मामला सामने आया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी स्कूलों में बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां बांटता है। इन दिनों भी स्कूलों में यह दवाइयां बांटी जा रही हैं। ये दवाइयां स्वास्थ्य विभाग से सीधे हर ब्लाक स्तर पर भेजी जा रही हैं। वहां से सभी संकुल स्तर तक पहुंच रही हैं, जहां से सीधे स्कूलों के लिए भेजी जा रही हैं। रायपुर विकासखंड के नालापानी संकुल के कुछ स्कूलों में ये दवाएं एक्सपायरी डेट की पाई गईं, जिसमें जनवरी 2023 की एक्सपायरी डेट लिखी गई है। इसके बाद इन स्कूलों में हड़कंप मच गया। उन्होंने संकुल और बीईओ को मामले की जानकारी दी और दवाएं बच्चों को नहीं खिलाईं।

Table of Contents
Expiry Medicine – देहरादून के कई स्कूलों में मचा हड़कंपकिस स्तर पर हुई चूक?सभी स्कूल हुए सतर्कएक्सपायरी दवा के रैपरों की फोटो मांगी
Expiry Medicine
Expiry Medicine

किस स्तर पर हुई चूक?

स्कूलों में बंटने वाली आयरन, फॉलिक एसिड की दवा स्वास्थ्य महानिदेशालय से दी जाती है। डीजी हेल्थ से जिलों के सीएमओ कार्यालय में यह दवाएं भेजी जाती हैं। इसके बाद संबंधित ब्लॉक के सीएचसी एवं पीएचसी पर दी जाती है। वहां से ये दवाएं शिक्षा विभाग के संकुल में पहुंचती हैं, जहां से स्कूलों को वितरित होती हैं। अब सवाल ये है कि चूक किस स्तर से हुई। कहीं संकुल में तो पुरानी दवाएं नए के साथ नहीं मिल गईं।

Read more: Baba Ramdev: चिकित्सा स्वतंत्रता का सपना अधूरा

Expiry Medicine
Expiry Medicine

सभी स्कूल हुए सतर्क

दवाएं एक्सपायरी होने की जानकारी जैसे ही स्कूलों के बीच वायरल हुई तो सभी स्कूल सतर्क हो गए। सभी दवाओं की जांच के बाद ही बच्चों को खिला रहे हैं। हालांकि इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी स्कूल में बच्चों को ये दवाएं खिला तो नहीं दी गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के मुताबिक एक्सपायरी फॉलिक एसिड या आयरन बच्चों को देने से कई तरह के रिएक्शन हो सकते हैं। उल्टी-दस्त, शरीर पर चकत्ते, सिर दर्द, पेट दर्द, गैस, अपच आदि समस्याएं हो सकती हैं।

Expiry Medicine
Expiry Medicine

एक्सपायरी दवा के रैपरों की फोटो मांगी

रायपुर के बीईओ हेमलता गौड़ ने कहा कि इस तरह की कुछ शिकायतें मेरे पास आई हैं। ये बेहद गंभीर मसला है। लेकिन मैंने सभी स्कूलों से लिखित शिकायत और एक्सपायरी दवा के रैपरों की फोटो मांगी है। उसके बाद ही विभागीय स्तर से स्वास्थ्य विभाग को इसकी शिकायत की जाएगी। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने कहा कि इस तरह की सूचना मेरे पास भी आई है। सभी स्कूलों को दवाओं की डेट चेक कर ही बच्चों को खिलाने के लिए कहा है। साथ ही इसकी सूचना भी मांगी गई है। ये बेहद गंभीर मामला है। रायपुर अस्पताल सीएमएस डॉ. प्रताप रावत का कहना है कि एक्सपायरी डेट की दवा संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। अभी जो दवाएं दी जा रही हैं, उन पर मई 2026 की एक्सपायरी है। हो सकता है शिक्षा विभाग के स्तर पर देरी से दवा स्कूलों को दी गई हो। सभी फील्ड सुपरवाइजरों से दवाओं के संबंध में रिपोर्ट तलब की जा रही है।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

TAGGED: Animal Health, daily news, Expiry Medicine, Healthy, News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Women's Safety Women’s Safety: आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर गंभीर मोदी
Next Article Himachal Pradesh Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश पर बढ़ता जा रहा कर्ज का पहाड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?