Eye Care: समस्याओं से दूर करने उपाय करना जरूरी
शायद आपको भी अपनी मां की यह हिदायत याद होगी कि पास से टीवी मत देखो, वरना आंखें खराब हो जाएंगी। और उस समय शायद हम टीवी देखना कम भी कर देते थे लेकिन अब का क्या जहां सारे काम कंप्यूटर आधारित हो गए हैं। ऐसे में आंखों की सेहत तेजी से बिगड़ रही है, इस प्रकार की समस्याओं से दूर रहने का एक ही उपाय है बस कुछ उपायों को अपनाया जाए। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल ने दफ्तरों का मानों हुलिया ही बदल दिया हो।
आईटी प्रोफेशल्स हों या मीडियाकर्मी, हर किसी की एक ही कहानी है यानी बिना कंप्यूटर के किसी का काम नहीं चलता है। ऐसे में आंखों की सेहत भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कम उम्र में लोगों को आंखों से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियां हो रही हैं। काम करना बंद तो नहीं कर सकते, हां थोड़ी सावधानी तो जरूर बरत सकते थे।

कई प्रकार से पड़ता है दबाव
कंप्यूटर पर काम करने के दौरान कई प्रकार से आंखों पर दबाव पड़ता है। एक तो लगातार कंप्यूटर स्क्रीन को नजदीक से देखते रहने से। स्क्रीन को स्पष्ट रूप से देखने के लिए दो प्रकार की मसल्स काम करती हैं। मसल्स के एक सेट एक ही बिंदु को कवर करता है और दूसरा सेट कंप्यूटर से रेटिना तक रोशनी को सही तरीके से फोकस करने का काम करते हैं।
इस प्रकार शरीर का कोई भी मसल लगातार एक ही कार्य कर रहा हो तो उससे दबाव की समस्या हो सकती है। यहां तक कि कई बार लगातार कंप्यूटर पर काम करते रहने से यदि स्क्रीन से दूर देखा जाए तो चीजें धुंधली नजर आती हैं। इससे अस्थाई रूप से डिस्टेंस विजन की समस्या पैदा हो सकती है। अन्य लक्षणों में धुंधला नजर आना, सही तरीके से स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाना, या सिरदर्द होना।
Read more: High Blood Pressure: घर पर ही कुछ बातों का ध्यान रख कर करें हाई ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल
आंखें झपकना भूल जाती हैं

आपने ध्यान दिया होगा कि लगातार कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते रहने से उनमें असहजता, खुजली महसूस होती है। आमतौर पर आंखें एक मिनट में 12-15 मिनट पर झपकती हैं, लेकिन कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने वाले एक मिनट में केवल 4-5 बार ही आंखों को झपकाते हैं। आंखों को कम झपकाना और अधिक समय तक काम करते रहने से ड्राय आइज, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कंप्यूटर पर लगातार काम करने वालों की आंखों से पानी निकलने की समस्या भी हो जाती है क्योंकि आंखें नहीं झपकाने से ल्युब्रिकेंट सही तरीके से आंखों में फैलता नहीं और उससे खुजली होती है और पानी बहता है।
ऐसे करें प्रॉब्लम को फिक्स
– कंप्यूटर को इतनी दूरी पर रखें कि आप स्क्रीन को सही रूप में देख सकें। उसे तरह से रखें कि स्क्रीन के सेंटर से जो समानांतर लाइन है वह 7 से 8 इंच नीचे हो।
– स्क्रीन को ऐसी जगह पर घुमाकर एडजस्ट करें जहां उस पर कोई रोशनी ना पड़ रही हो। उसके आस-पास कोई चमकीली या चटक रंग वाली ना हो, जैसे स्क्रीन पर खिड़की से आती हुई रोशनी।
– अपने आई मसल्स को पूरी तरह से आराम पहुंचाएं, बीच-बीच में स्क्रीन से 20 फीट दूर देखने की कोशिश करें
हर एक घंटे बाद थोड़ी देर का ब्रेक लें, इसमें स्ट्रेचिंग और स्टेडिंग दोनों शामिल हो
– अपने डॉक्टर से आंखों से संबंधित एक्सरसाइज के बारे में पूछें जिसका अभ्यास आप ब्रेक के दौरान कर सकें।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025