भिगे हुए ओट्स बनाना बेहद आसान
ओट्स सीधा बनाकर न खाएं, वजन कम करने के लिए इन ओट्स को पहले रातभर भिगोकर रखा जाता है। भीगे हुए ओट्स खाने से तेजी से वजन कम होने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी घटता है। नाश्ते में भिगोकर बनाएं गए ओट्स में न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) सीधा पकाए हुए ओट्स की तुलना में अधिक होते हैं।
कैसे बनाएं
भिगे हुए ओट्स बनाना बेहद आसान है। ओट्स बनाने के लिए आप रातभर उन्हें दूध, पानी, अलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क, दही जैसी किसी भी एक चीज में भिगा कर रख दें। सुबह तक ओट्स फूल जाएंगे। इसके बाद इस ओट्स में अपने मनपसंद फल (केला, अंगूर, अनार, पाइन एप्पल, कीवी, संतरा, बेरीज, स्ट्रॉबेरी) और नट्स (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, गरी, मखाना, अखरोट आदि) काटकर डाल दें। आपके ओट्स तैयार हैं। वजन कम करने के लिए आप रोजाना इनका सेवन करें।

सेहत के लिए ज्यादा अच्छे
आंच में पकाने से खाद्य पदार्थ के कई पोषक तत्व मर जाते हैं। लेकिन रात भर भीगे हुए ओट्स सुबह तक इतने मुलायम हो जाते हैं कि इन्हें खाया जा सके। लंबे समय तक भीगे रहने के कारण ओट्स में मौजूद सटार्च टूट जाते हैं, जिससे ओट्स में साइटिक एसिड कम हो जाता है। जो आसानी से पचने में मदद करता है।
Read more: Fitness Funda: फिटनेस फंडे अपनाएं, लाइफ हेल्दी हो जाएं
पेट देर तक रहता है भरा
रात में भिगाकर बनाए गए ओट्स का सेवन करने से व्यक्ति का वजन तेजी से इसलिए कम होता है क्योंकि ये ओट्स आंच में पकाए गए ओट्स के मुकाबले ज्यादा सुपाच्य और फाइबरयुक्त होते हैं। इन ओट्स में फाइबर ज्यादा होने की वजह से व्यक्ति का पेट देर तक भरा हुआ रहता है। इसके अलावा इस तरह खाए गए ओट्स आंतों की गंदगी साफ करके शरीर की ज्यादा चर्बी घटा सकते हैं।
- Telecom Companies: टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ा फंड का दबाब - April 30, 2025
- Major Retirement Plans: रिटायरमेंट के बाद जिओ सुकून भरी जिंदगी - April 30, 2025
- Free Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन एफटीए को लेकर उत्सुकता - April 30, 2025