Height Grow Stop: पिट्यूटिरी ग्लैंड हड्डियों को बढ़ने प्रेरित करता है
वास्तव में जब बच्चा पैदा होता है, तो उसकी औसत लंबाई 50 सेंटीमीटर की होती है। अगले 20 सालों के दौरान वह इस लम्बाई को लगभग तीन गुणा कर लेता है। इसका मतलब यह हुआ कि औसतन कद 1.7 मीटर होता है और फिर कद के इजाफे में ठहराव आ जाता है। लेकिन जहां तक सवाल यह है कि आदमी लगातार बढ़ते क्यों नहीं रहता या जिस्म के कद को बढ़ने से क्या चीज रोक देती है?

एंडोक्राइन ग्लैंड्स नियंत्रित करता है
असल में हमारे बदन में ग्लैंड्स का एक सिस्टम होता है। इसे एंडोक्राइन ग्लैंड्स कहते हैं। यह हमारे कद को कंट्रोल या नियंत्रित करता है। अब सवाल पनपता है कि एंडोक्राइन ग्लैंड्स कौन-कौन से होते हैं? एक ग्लैंड गर्दन में होता है इसे थाइरायड कहते हैं। पिट्यूटिरी दिमाग से जुड़ा होता है।
थाइमस सीने में होता है और इनके अलावा सेक्स ग्लैंड्स हैं। पिट्यूटिरी ग्लैंड हमारी हड्डियों को बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अगर यह ग्लैंड आवश्यकता से अधिक कार्य करने लगे तो हमारे हाथ, पैर और टांगे बहुत बड़ी-बड़ी हो जाती हैं दैत्यों की तरह। अगर यह जरूरत से कम काम करे तो इससे बौने हो जाते हैं। इसलिए अगर यह सामान्य रूप से काम करे तो ही अच्छा है।
Read more: Laughing Health Benefits: मुस्कुराने से होती है आंतरिक अंगों की कसरत

थाइमस सिकुड़ने लगता है
बच्चो में थाइमस ग्लैंड खासा बड़ा होता है और वह उसके बचपन में बढ़ता रहता है। जब बच्चा 13 या 14 बरस का होता है तो थाइमस सिकुड़ने लगता है। मुमकिन है कि थाइमस और सेक्स ग्लैंड में कुछ सम्बंध हो। जब तक थाइमस कार्य करता है सेक्स ग्लैंड छोटे रहते हैं। जैसे-जैसे सेक्स ग्लैंड विकसित होते हैं, थाइमस कार्य करना बंद कर देता है। यही कारण है कि जब लगभग 22 वर्ष की आयु में व्यक्ति सेक्स के हिसाब से मेच्योर हो जाता है तो उसका कद बढ़ना बंद हो जाता है।
Read more: Feel Positive: भावनाएं सकारात्मक तो बॉडी एनर्जेटिक

टांगे बाद में बढ़ती हैं
बहरहाल, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि सेक्स ग्लैंड जल्दी विकसित हो जाते हैं और थाइमस को जल्दी कार्यरहित कर देते हैं। इससे आदमी का कद औसत से कम रह जाता है। क्योंकि हमारी टांगे बाद में बढ़ती हैं और शरीर के अन्य भागों की तुलना में ज्यादा बढ़ती है, यह जल्द विकास टांगों को छोटा कर देता है। इसलिए जो व्यक्ति जल्दी विकसित हो जाते हैं वे अक्सर मोटे होते हैं जैसे नेपोलियन। अगर सेक्स ग्लैंड देर से विकसित होते हैं तो थाइमस कार्य जारी रखता है और व्यक्ति औसत से अधिक लम्बा हो जाता है।
वास्तव में हम 25 वर्ष के बाद भी कुछ बढ़ते रहते हैं और हमारी सही लम्बाई 35 और 40 वर्ष की आयु के बीच में आती है। इसके बाद हर दस के दौरान हम 12 मिलीमीटर सिकुड़ जाते हैं। इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे जोड़ों और सपाइन में कार्टिलेज सूख जाता है।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025