By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Sports For Fitness: खेलोगे कूदोगे तो रहोगे सेहतमंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > सेहत > Sports For Fitness: खेलोगे कूदोगे तो रहोगे सेहतमंद
सेहत

Sports For Fitness: खेलोगे कूदोगे तो रहोगे सेहतमंद

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/04/25 at 5:43 PM
WeStory Editorial Team
Share
8 Min Read
Sports For Fitness
Sports For Fitness
SHARE

Sports For Fitness: हर इंसान को जोड़ना चाहिये खेल से नाता

वैसे तो विश्व एथलेटिक्स दिवस आमतौर पर 7 मई को मनाया जाता है और 2028 तक यह फिक्स है कि 7 मई को ही मनाया जायेगा लेकिन 2021 में यह 5 मई को भी मनाया गया था। हालांकि इसके मनाये जाने के तौर तरीकों में कोई फर्क नहीं होता लेकिन 1996 से हर साल मनाये जाने वाले इस दिन पर अतिरिक्त रूप से कुछ थोपा नहीं जाता। यह दबाव नहीं होता कि यही खेल खेलना है और ऐसे ही यह दिन मनाना है। अंतरराष्ट्रीय एमोच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) हर साल विश्व एथलेटिक्स दिवस का आयोजन महज इस उद्देश्य से करता है कि लोग अपने जीवन में खेलों के महत्व को समझें।

Table of Contents
Sports For Fitness: हर इंसान को जोड़ना चाहिये खेल से नाताफिट रहने के फायदे बताता रहा आईएएएफदेश में फिट रहने अच्छा खासा क्रेजनियमित रूप से कोई खेल खेलें, भागदौड़ करें

इसलिए हमें विश्व एथलेटिक्स दिवस को स्वस्थ रहने की सजगता के तौर पर देखना चाहिए। साल 1996 से विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस के मनाये जाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय एमच्योर एथलेटिक महासंघ, जिसकी स्थापना 1912 में स्टॉकहोम स्वीडन में हुई थी, का उद्देश्य यह है कि इस दिवस से लोग प्रेरित हों और हर दिन कुछ न कुछ एक्सरसाइज करते रहकर अपने आपको हर उम्र में फिट रखे क्योंकि दुनिया में स्वस्थ रहने का सबसे आसान और खुशमय तरीका खेल ही है। अब चूंकि मानव शरीर संरचना के विशेषज्ञ इस बात को भलीभांति जानते हैं कि एथलेटिक्स यानी भागदौड़ ही वह सबसे आसान तरीका है जिसके जरिये हम फिट रह सकते हैं और यह फिटनेस हमें खुश भी रखती है।

Sports For Fitness
Sports For Fitness

फिट रहने के फायदे बताता रहा आईएएएफ

आईएएएफ लोगों को दशकों से फिट रहने के फायदे बताता रहा है लेकिन आमतौर पर उपदेश की शक्ल में कही गईं बातें लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आतीं और वह इन पर अमल भी नहीं करते। साल 1996 से आईएएएफ ने विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाने की घोषणा की। पहली बार यह दिवस 7 मई, 1996 को मनाया गया। इसे मनाने के क्रम में दुनिया के हर इंसान को किसी न किसी एक खेल को अपनाने और हर दिन खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

यह तो नहीं कहा जा सकता कि इससे हर कोई प्रेरित होकर 1996 के बाद से कोई न कोई खेल खेल ही रहा है लेकिन यह भी सही है कि काफी बड़ी संख्या में लोगों पर इस अपील का फर्क पड़ा है। साथ ही लगातार व्यस्त और बेचैन करती दुनिया में शारीरिक फिटनेस का महत्व रेखांकित हुआ है। इस कारण लगातार ऐसे लोगों की तादाद में इजाफा हो रहा है जो किसी प्रतिस्पर्धा, किसी अवार्ड आदि के लिए नहीं बल्कि फिट रहने के लिए हर दिन कोई न कोई खेल खेलते हैं।

Read more: Morning Health: सुबह शानदार तो समझो दिन जानदार

Sports For Fitness
Sports For Fitness

देश में फिट रहने अच्छा खासा क्रेज

पहले भारत में इस तरह का चलन दुनिया के दूसरे देशों जैसा नहीं था। आज भी बहुत कम है लेकिन साल 2000 के बाद से नई जनरेशन के बीच शाम, सुबह फिट रहने के लिए किसी न किसी खेल के खेलने का अच्छा खासा क्रेज बढ़ा है। आज शहरों की ज्यादातर पॉश कालोनियों और सोसाइटियों के भीतर लोग हर दिन कोई न कोई खेल जरूर खेलते हैं।

नये बन रहे आवासीय कॉम्प्लेक्सेस में अनिवार्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए जगह सुनिश्चित करायी जाती है क्योंकि भारतीयों का फिटनेस लेवल काफी कम है। हम भारतीय भले दुनिया के बुद्धिमान लोगों में से माने जाते हों लेकिन एक्सरसाइज करने या कोई न कोई खेल खेलने के मामले में हम काफी फिसड्डी और पुरानी सोच के हैं। आईएएएफ ने हमारे देश ही नहीं बल्कि हमारे जैसे दुनिया के सैकड़ों देशों में नियमित रूप से एक्सरसाइज को लेकर बढ़तीं लापरवाहियों के लिए हर साल विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाये जाने की शुरुआत की ताकि इस दिन लोगों को बताया जा सके के खेलों का जीवन में क्या महत्व है।

जब से विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाना शुरू हुआ है, विश्व एथलेटिक्स महासंघ हर साल लोगों को खेलों से जुड़े स्वास्थ्य लाभ बताता है। इस दिन दुनिया में हर जगह कुछ न कुछ खेल और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ कार्यक्रम होता है जिसमें जोर देकर बताया जाता है कि शारीरिक फिटनेस क्यों बहुत महत्वपूर्ण है? दरअसल खेल महज प्रतियोगिता जीतने के लिए ही नहीं होते, आप हर दिन किसी खेल का अभ्यास करते हुए निरंतर स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं। इसलिए विश्व एथलेटिक्स महासंघ लोगों को फिट रहने के लिए एथलेटिक्स दिवस के मौके पर सिखाता है कि दौड़िए, तेज-तेज चलिए और सैकड़ों किस्म के जो जिस्मानी खेल है, उन्हें जरूर खेलिए। तभी आप स्वस्थ रह सकते हैं।

Read more: Stuttering Disorder: दुनिया की 1.5% आबादी हकलाहट से ग्रस्त

Sports For Fitness
Sports For Fitness

नियमित रूप से कोई खेल खेलें, भागदौड़ करें

आमतौर पर यह समझा जाता है कि एक उम्र के बाद हर किसी को बीमार होना ही होता है लेकिन यह सही समझ नहीं है। यह धारणा बिल्कुल गलत है कि एक उम्र के बाद हर किसी को बीमार होना ही होता है। दरअसल हम बीमार इसलिए होते हैं क्योंकि एक उम्र के बाद हम शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रह जाते। हमारी फिजिकल एक्टिविटीज बहुत कम हो जाती है।

इस कारण हमारे शरीर को जिस नियमित व्यायाम की जरूरत होती है, वह नहीं मिल पाता, नतीजतन हम अनफिट होने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगते हैं लेकिन इसका उम्र के साथ बहुत ज्यादा और अनिवार्य रिश्ता नहीं है। जैसे कुछ लोग सोचते हैं कि बूढ़े होने पर दांत गिर ही जाते हैं लेकिन आज दुनिया में हजारों नहीं लाखों बल्कि करोड़ों ऐसे लोग हैं, जो 80 साल के हैं, 85 साल के हैं। लेकिन उनके मुंह से एक भी दांत नहीं गिरे क्योंकि दांतों के गिरने का रिश्ता उम्र के साथ नहीं है बल्कि देखरेख में बरती गई लापरवाही से है।

इसलिए डेंटल कॉलेज में एक सूत्र वाक्य लिखा होता है- दांत हैं सदा के लिए। जो इसी सच का बयान हैं कि अगर आप शुरू से अपने दांतों की नियमित देखभाल रखें, उन्हें गंदे होने से बचाएं, उनकी नियमित मसाज करें और तय समय के बाद हमेशा डॉक्टर को दिखाएं तो अंतिम सांस तक आपके दांत सलामत रह सकते हैं। ठीक यही बात शरीर की स्वास्थ्य संबंधी दूसरी बातों पर भी लागू होती है। शारीरिक रूप से फिट और सक्रिय रहने का सबसे आसान तरीका है कि हम नियमित रूप से कोई खेल खेलें, भागदौड़ करें या फिर शरीर की एक्सरसाइज के लिए डिजाइन की गई एक्सरसाइज करें। वास्तव में विश्व एथलेटिक्स दिवस के पीछे मानवता की इस बहुत बड़ी समस्या को अप्रत्यक्ष रूप से दिशा देने या कहना चाहिए हल करने का उद्देश्य छिपा है।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Goli Pop Soda: दुनिया भर में धूम मचा रही अनोखी गोली सोडा बोतल

Financial help-Health Insurance: फाइनेंशियल मदद और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने हेल्थ इंश्योरेंस मददगार

Body Water: शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने का तरीका

Astrology Rashifal: आपकी राशि के अनुसार जानिए कौन से बिजनेस में होगा आपको फायदा

UN’s Peacekeeping Force: शांति सेना पर हमलों की ‘कड़ी निंदा’

TAGGED: Health, Healthy Lifestyle

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Morning Health Morning Health: सुबह शानदार तो समझो दिन जानदार
Next Article Long Hair Style Long Hair Style: लंबे बाल रखना हंसी खेल नहीं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?