Anura Kumara Dissanayake – गरीबों के कल्याण के लिए नीति पर अपना फोकस
Anura Kumara Dissanayake: पड़ोसी देश श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में मार्क्सवादी अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत मिली है। अनुरा ने श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। इस चुनाव में मार्क्सवादी नेता ने खुद को युवा मतदाताओं और पारंपरिक राजनेताओं की ‘भ्रष्ट राजनीति’ से थक चुके लोगों के सामने एक परिवर्तनकारी नेता के रूप में पेश किया। वह एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और अब श्रीलंका में नेतृत्व के शिखर पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति दिसानायके को जीत की बधाई दी है। मोदी ने कहा कि श्रीलंका भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन सागर में एक विशेष स्थान रखता है।
हाल ही में श्रीलंका के मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। बंपर वोट पाकर वो रानिल विक्रमसिंघे की जगह लेने को तैयार हैं। उन्होंने सबसे अधिक मत पाकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। अनुरा कुमारा का चुनाव जीतना भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। उन्हें चीन का समर्थक माना जाता है और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने श्रीलंकाई लोगों से वादा किया था कि श्रीलंका में अदानी के प्रोजेक्ट्स रद्द करवाएंगे। 2022 में गृह युद्ध और भयंकर आर्थिक संकट झेलने के बाद यह पहली बार था, जब श्रीलंकाई लोगों ने नए राष्ट्रपति पद के लिए वोट किया। चुनाव में करीब 75 फीसदी मतदान हुआ।

आर्थिक संकट के बाद पहला चुनाव
2022 के गहरे आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला चुनाव था। इस चुनाव में अनुरा कुमारा ने भ्रष्टाचार विरोधी उपायों और गरीबों के कल्याण के लिए नीति पर अपना फोकस किया। अनुरा पर अब इन्हें धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी। श्रीलंकाई चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान के दौरान देश में किसी भी तरह की हिंसक घटनाएं नहीं हुई। चुनाव परिणामों में अनुरा कुमारा ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। अनुरा कुमारा दिसानायके वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में -आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की बागडोर संभालनी थी। कुल मतों के तहत 56 वर्षीय दिसानायके को 7,27,000 वोट या 52 प्रतिशत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और प्रमुख विपक्षी नेता 57 वर्षीय साजिथ प्रेमदासा को 333,000 वोट मिले, यानी 23 प्रतिशत वोट ही मिल पाए। वहीं, 75 वर्षीय विक्रमसिंघे 2,35,000 वोट यानी 16 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
Read More: CM Siddaramaiah: ‘इंडिया’ गठबंधन जल्द केंद्र में सरकार बनाएगा

45 दिनों के भीतर संसद भंग
अनुरा कुमारा मौजूदा समय में कोलंबो से सांसद भी हैं। एकेडी के नाम से मशहूर अनुरा इस वक्त दो राजनीतिक दलों का नेतृत्व कर रहे हैं- पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट और नेशनल पीपुल्स पावर। वे श्रीलंका में मार्क्सवादी विचारधारा वाले नेता माने जाते हैं। उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान वादा किया था कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर संसद को भंग करेंगे। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने और सतत विकास का वादा किया था।

चीन के प्रति झुकाव ज्यादा
मामले के जानकार बताते हैं कि इस बात की आशंका काफी ज्यादा है कि ताजपोशी के बाद दिसानायके का चीन के प्रति झुकाव ज्यादा होगा। उनकी पार्टी जेवीपी पर 2021 में उनके अभियान के दौरान चीनी मदद के आरोप लगे थे। डेली मिरर श्रीलंका को दिए इंटरव्यू में दिसानायके ने कहा था, “किसी ने दावा किया था कि मैंने विदेश यात्राओं पर 70 मिलियन रुपए खर्च किए हैं। मैंने भारत और चीन की सरकारों के निमंत्रण पर वहां का दौरा किया। भारत और चीन की सरकारों ने ही सारा खर्च वहन किया था।”
Read more: Canada–US Border: अमेरिका-कनाडा सीमा पर भारतीय प्रवासियों की भीड़

अदानी के प्रोजेक्ट रद्द करने का वादा
अनुरा कुमारा की पार्टी जेपीवी ने 1980 के दशक में भारत द्वारा भेजी गई पीस कीपिंग फोर्स का विरोध किया था। भारत ने उस वक्त लिट्टे के खात्मे के लिए इस फोर्स को श्रीलंका भेजा था। हाल ही में चुनाव अभियान के दौरान दिसानायके ने श्रीलंकाई जनता से वादा किया था कि अगर वो सरकार बनाते हैं कि अदानी की पवन ऊर्जा परियोजना को रद्द करवाएंगे। उनका कहना है कि अदानी प्रोजेक्ट श्रीलंका की ऊर्जा संप्रभुता के लिए खतरे की घंटी है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025