Child Mortality Rate: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में खुलासा
Child Mortality Rate: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाल मृत्यु दर में गिरावट के बावजूद, 2030 तक बाल मृत्यु दर को और कम करने का लक्ष्य अभी भी पूरा होने से बहुत दूर है। 2022 में 5 साल की उम्र से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या वैश्विक स्तर पर अब तक के सबसे निचले स्तर 49 लाख तक पहुंच गई। साल 2000 के बाद से मृत्यु दर में 51 प्रतिशत की कमी आई है। और 1990 के बाद से लगभग 62 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। मलावी, रवांडा, कंबोडिया और मंगोलिया समेत अन्य देशों में इसी अवधि के दौरान, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर में 75 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
घातक बीमरियों से बचाते हैं स्वास्थ्य कार्यकर्ता
यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा, कि ये संख्या दाइयों और अन्य कुशल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों से प्रेरित हैं जो बच्चे के जन्म और उसके बाद भी उपस्थित रहते हैं। उन्हें वैक्सीन लगाते हैं और घातक बीमरियों से बचाते हैं और घर पर जाकर सहयोग करते हैं। प्रसव के दौरान जटिलताएं शिशु मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है। साल 2000 के बाद से दुनिया भर में लगभग 16।2 करोड़ बच्चों की मृत्यु हो चुकी है, उनमें से 7।2 करोड़ अपने जन्म के एक महीने बाद भी जीवित नहीं रह पाए। इन मौतों के लिए श्वसन संक्रमण, मलेरिया और डायरिया भी जिम्मेदार थे।

59 देशों में तत्काल निवेश की आवश्यकता
दुनिया भर के 59 देशों को बाल स्वास्थ्य देखभाल में तत्काल निवेश की आवश्यकता है। चाड, नाइजीरिया और सोमालिया जैसे देशों में शिशु मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक है। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तक बेहतर पहुंच से स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। लेकिन रिपोर्ट में सचेत किया गया है कि आर्थिक अस्थिरता, हिंसक टकराव, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी के प्रभावों के कारण चुनौती बरकरार है और मृत्यु दर में मौजूदा विसंगति और गहरी हो रही हैं।
(भारत की स्थिति-2023)
– 16 करोड़ बच्चों की जांच की गई है राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 2023 में
– 20 प्रति 1000 नवजात मृत्यु दर
– 28 प्रति 1000 शिशु मृत्यु दर
– 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 32 प्रति 1000 जीवित जन्म है
– 6% बच्चे जन्म दोष के साथ पैदा होते हैं दुनिया भर में हर साल
Read more: Prajwal Revanna: देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल करने वाला प्रज्वल रेवन्ना
( भारत में बाल मृत्यु दर )
– 2019 में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 30 मौतें हुईं,
– 2020 में यह आंकड़ा घटकर 28 मौतों पर आ गया
– 2014 में मौतों की संख्या 39 थी
( 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत दर )
– 2019 में हर 1000 जीवित जन्मों पर 35 बच्चों की मौत हुई
– 2020 में हर 1000 जीवित जन्मों पर 32 बच्चों की मौत हुई, ग्रामीण इलाकों में 36 और शहरी इलाकों में 21 रिकॉर्ड किया गया
– 8।6% दर्ज मृत्यु दर में सालाना गिरावट दर
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025