Delhi Water Supply: सोमवार और मंगलवार को प्रभावित रह सकती है पानी की सप्लाई। जलापूर्ति हेतु होगा टैंकर्स का प्रयोग, यहाँ करें संपर्क
Delhi Water Supply: दिल्ली में आज समेत पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। बता दें कि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा पानी की लाइन को आपस में जोड़ने के चलते दो दिन तक जलापूर्ति (Delhi Water Supply) सामान्य रूप से नहीं की जा सकेगी। जिससे संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को समस्या हो सकती है।
Delhi Water Supply 16 घण्टे होगी प्रभावित
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया X के जरिये जलापूर्ति प्रभावित होने की वजह की जानकारी देते हुए लिखा है कि “केवल पार्क के सामने अरिहंत मार्ग पर डीएमआरसी लिमिटेड द्वारा 1100 मिमी व्यास की जल लाइन के इंटरकनेक्शन के कारण 29.01.2024 को सुबह 10:00 बजे से 30.01.2024 को 02:00 बजे तक 16 घंटे के लिए शटडाउन आवश्यक है।”
इसके साथ ही बोर्ड ने सम्बन्धित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी है कि वो एडवांस में ही आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पानी को स्टोर कर लें। इसके अलावा उन्होंने प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की सूची भी जारी की है।
दिल्ली में ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
29 जनवरी को पानी की आपूर्ति के मामले में ये क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं –
- केवल पार्क
- आदर्श नगर
- आजादपुर
- रामेश्वर नगर
- मूलचंद कॉलोनी
- आजादपुर गांव
- एमसीडी कॉलोनी
- सूरज नगर
- मजलिस पार्क
- इंदिरा नगर
- मॉडल टाउन
- मलिकपुर गांव
- पीसीआर कॉलोनी
- पंचवटी क्षेत्र
पानी के टैंकर कराये जाएंगे उपलब्ध
दिल्ली बोर्ड ने अपने पोस्ट के जरिये ये भी बताया कि संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति हेतु पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराये जाएंगे। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर सभी उपभोक्ताओं को जल बोर्ड के कार्यालय में संपर्क करना होगा और टैंकर हेतु आग्रह करना होगा। इसके लिए कार्यालय में संपर्क करने हेतु फ़ोन नंबर उपलब्ध कराये गए हैं।
- केवल पार्क – 7905708890
- बुरारी – 9650488550
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में मेट्रो के कार्य हेतु दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे पहले भी अलग अलग क्षेत्रों में पानी संबंधी समस्या हो चुकी हैं।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024