District Bageshwar – एनजीटी ने केंद्र सरकार व सीपीसीबी से जवाब मांगा
District Bageshwar: बड़े पैमाने पर खनन से बागेश्वर जिले के कांडा इलाके में भी जोशीमठ जैसे हालात बन रहे हैं। इस पर एनजीटी ने केंद्र सरकार व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से जवाब मांगा है। हाल में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बागेश्वर में धड़ल्ले से हो रहे खनन के चलते कांडा में जोशीमठ जैसे हालात बन रहे हैं। यहां घरों, मंदिरों व सड़कों में दरारें पड़ने लगी हैं। मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए एनजीटी प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ। अफरोज अहमद की पीठ ने नोटिस जारी किया।

वास्तविक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश
पीठ ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, सीपीसीबी के साथ उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बागेश्वर के डीएम को नोटिस जारी कर वास्तविक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके लिए पक्षकारों को एक सप्ताह का वक्त दिया गया है। जनता दरबार में लोगों की शिकायत के बाद डीएम ने एक टीम को कांडा क्षेत्र में निरीक्षण को भेजा। कांडा कन्याल गांव में निरीक्षण के दौरान टीम ने भू-धंसाव देखा। उन्हें कई घरों में दरारें भी मिलीं।
Read more: India-Singapur: सेमीकंडक्टर में सहयोग सहित 4 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

आपदा और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील
बागेश्वर जिला, आपदा और भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसी जिले में खड़िया खनन के लिए सबसे अधिक खानें स्वीकृत हैं। इन खानों में जब से मशीनों से खनन शुरू हुआ है तब से लोगों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। कांडा तहसील के कांडा कन्याल और दुग-नाकुरी तहसील के पपों गांव में 20 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जिले में धड़ल्ले से हो रहे खनन के चलते कांडा तहसील क्षेत्र के गांवों में लोगों के घरों, मंदिरों यहां तक की सड़कों में भी दरारें पड़ने लगी हैं। जब से भारी मशीनरी के साथ खनन तेज हुआ, नुकसान भी बढ़ता गया है। अब हालात ये हैं कि दशकों से क्षेत्र में रह रहे लोगों को अपने घरों को खोने का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली। नतीजतन इलाके में बेतहाशा खनन जारी रहा। इस कारण आज पूरा इलाका खतरे में पड़ गया है।

कालिका मंदिर में भी दरारें
खनन के चलते 1,000 साल पुराना कालिका मंदिर भी खतरे में है। मंदिर परिसर में दरारें आ गई हैं। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नुकसान 50 मीटर दूर एक स्थित एक चाक खदान को हुआ है। लोगों ने बताया कि सदियों से ये मंदिर आस्था के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी केंद्रीय भूमिका में रहा है। मंदिर की बिगड़ती स्थिति सीधे तौर पर स्थानीय लोगों की आजीविका को प्रभावित करती है। खेती और धार्मिक पर्यटन, इस इलाके में रहने वाले लोगों की आय के मुख्य स्रोत हैं। लेकिन बड़े पैमाने पर खनन से यह खतरे में पड़ गया है।
Read more: Manisha Ropeta: सिंध की पहली महिला हिंदू DSP मनीषा

संयुक्त जांच टीम ने किया कांडा क्षेत्र का निरीक्षण
जनता दरबार में लोगों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने एक संयुक्त टीम को कांडा क्षेत्र में निरीक्षण के लिए भेजा। टीम ने कांडा कन्याल गांव में निरीक्षण किया। भू-धंसाव आदि भी देखा। इस दौरान उन्हें कई घरों में दरारें मिलीं। इसके अलावा टीम ने कालिका मंदिर परिसर के अलावा प्रभावित परिवारों के हेम कांडपाल, साधु राम, किशन राम, पवन कुमार, दिनेश वर्मा, हरीश राम, दौलत राम समेत 20 लोगों से बात की। टीम में जिला खनन अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट, नायब तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, भूगर्भ अधिकारी सुनील दत्त आदि शामिल रहे।
खनन अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट ने बताया कि कांडा कन्याल गांव में कई मकानों में दरारें हैं। कालिका मंदिर में भी दरारें हैं। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025