Haryana News – सत्ता के शीर्ष तक पहुंच सकती है कांग्रेस
Haryana News: एक सर्वे ने संकेत दिये हैं कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता बचाने के लिए नाकों चने चबाना पड़ सकता है। राज्य में कांग्रेस के सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने की संभावना है। इंडिया टुडे के इस सर्वे में सामने आया है कि राज्य में 40% लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से असंतुष्ट हैं।हालांकि, इस समय रेस में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 44 सीटों के साथ शीर्ष पर है। उसे विधानसभा चुनाव में 46.1 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। जबकि कांग्रेस को 42 सीटें और 43.7 प्रतिशत मत मिल सकते हैं। वहीं, जेजेपी और इनेलोद की झोली खाली रहने की संभावना है। इन दोनों दलों को एक भी सीट नही मिलने के आसार हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10 और इनेलोद को 1 सीट हासिल हुई थी। वहीं, 8 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी। यह सर्वे संकेत देता है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिल सकती है।

22 प्रतिशत लोग संतुष्ट
इस सर्वे में सामने आया है कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिर्फ 22 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। जबकि कुछ हद तक संतुष्ट लोगों की संख्या 19 प्रतिशत है। जबकि असंतुष्ट लोगों 40 प्रतिशत हैं। इसी तरह उनकी सरकार के कामकाज को लेकर 27 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वे संतुष्ट हैं। जबकि कुछ हद तक संतुष्ट लोगों की बात करें तो उनका आंकड़ा 19 प्रतिशत है। इसी तरह से उनके सरकार से असंतुष्ट लोग का आंकड़ा 40 प्रतिशत है। इसी तरह से राज्य के विधायकों के कामकाज को लेकर इस सर्वे में कहा गया है कि राज्य के 33 प्रतिशत लोग अपने विधायकों के कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि विधायकों के कामकाज से कुछ हद तक संतुष्ट लोग 20 प्रतिशत है। जबकि असंतुष्ट लोग 40 प्रतिशत है।
Read more: RG Kar Medical College: दहशत में हैं महिला डॉक्टर और नर्स

सबसे बड़ा मुददा बेरोजगारी
यह सर्वे बताता है कि हरियाणा में सबसे बड़ा मुददा बेरोजगारी है। सर्वे के मुताबिक 45 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यहां पर बेरोजगारी सबसे अहम मुददा है। इसके बाद राज्य में महंगाई को 14 प्रतिशत और विकास को 13 प्रतिशत लोगों ने सबसे अहम मुददा करार दिया है। वहीं, किसानों के मुददों को 2 प्रतिशत लोगों ने अहम मुददा करार दिया। राज्य में कानून व्यवस्था को अहम मुददा मानने वाले 3 प्रतिशत और भ्रष्टाचार को मुददा मानने वाले 3 प्रतिशत लोग हैं।

एक अक्टूबर को होगा मतदान
राज्य में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा रखने वाले लोगों की संख्या 41 प्रतिशत है। जबकि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखने की इच्छा रखने वाले लोग 51 प्रतिशत है। राज्य में विपक्ष की भूमिका पर 31% लोग संतुष्ट हैं। जबकि 22% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं। हालांकि, 34% लोग विपक्ष के कामकाज से असंतुष्ट हैं। जिससे यह संकेत मिलते हैं कि लोग यहां पर विपक्ष से और बेहतर काम की उम्मीद करते हैं। हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान होना है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025