By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: IIT-BHU Campus: यूपी में ‘महिला सुरक्षा’ के पाखंड का पर्दाफाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > हिंदी न्यूज़ > IIT-BHU Campus: यूपी में ‘महिला सुरक्षा’ के पाखंड का पर्दाफाश
हिंदी न्यूज़

IIT-BHU Campus: यूपी में ‘महिला सुरक्षा’ के पाखंड का पर्दाफाश

IIT-BHU Campus: समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने पिछले साल वाराणसी स्थित आईआईटी-बीएचयू परिसर के अंदर एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के दो आरोपियों की रिहाई को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित ‘महिला सुरक्षा' के पाखंड का पर्दाफाश हो गया है।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/09/03 at 12:38 PM
WeStory Editorial Team
Share
7 Min Read
IIT-BHU Campus
IIT-BHU Campus
SHARE

IIT-BHU Campus – सामूहिक बलात्कार के आरोपी के रिहाई पर भड़का विपक्ष

IIT-BHU Campus: समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने पिछले साल वाराणसी स्थित आईआईटी-बीएचयू परिसर के अंदर एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के दो आरोपियों की रिहाई को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित ‘महिला सुरक्षा’ के पाखंड का पर्दाफाश हो गया है। सामूहिक बलात्कार के आरोपियों कुणाल पांडे और आनंद उर्फ अभिषेक चौहान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वाराणसी की जेल से उनकी रिहाई पर उनका जोरदार स्वागत होते देखा जा सकता है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने गत दो जुलाई को आनंद को और चार जुलाई को कुणाल को जमानत दे दी थी। कुणाल के वकील ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह 31 दिसंबर 2023 से जेल में बंद है। वाराणसी जिला कारागार के डिप्टी जेलर शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि जमानत मिलने के बाद कुणाल को तीन अगस्त और आनंद को 29 अगस्त को रिहा कर दिया गया।

Table of Contents
IIT-BHU Campus – सामूहिक बलात्कार के आरोपी के रिहाई पर भड़का विपक्षमामले की कमजोर पैरवी है वजह – अखिलेश यादवझूठे नारों का सच्चा सच‘महिला सुरक्षा’ के ढोंग का पर्दाफाश – कांग्रेस2023 की रात की घटना
IIT-BHU Campus
IIT-BHU Campus

मामले की कमजोर पैरवी है वजह – अखिलेश यादव

सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महिला सुरक्षा? निष्पक्ष न्याय? कठोर सजा? उत्तर प्रदेश में यह सब सिर्फ बातें हैं।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मामले की कमजोर पैरवी के कारण अदालत ने दो आरोपियों को जमानत दे दी। उन्होंने कहा, “जनता भाजपा की राजनीति और अराजकता से तंग आ चुकी है। आज भाजपा की ट्रेन अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंच गई है। उसे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए और अपने शासन के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करना चाहिए।”

Read more: Suicide After Loan Trap: भारत में कर्ज से आत्महत्या करने वालों की संख्या बढ़ी

IIT-BHU Campus
IIT-BHU Campus

झूठे नारों का सच्चा सच

अखिलेश ने कहा, “भाजपाई आज कह रहे हैं कि ‘ट्रेन का डिब्बा उनका है, गैर-भाजपाई उसमें नहीं आ सकते।’ कल को ये भाजपाई यही दावा करते हुए आम आदमी को सड़क पर चलने से रोकेंगे।” उन्होंने कहा, “दरअसल, रेलगाड़ी की अवधारणा का भाजपा के विचार से गहरा विरोधाभास है। रेलगाड़ी सबको जोड़कर आगे बढ़ने का सकारात्मक प्रगतिशील विचार है, जबकि भाजपा की राजनीति कुछ खास लोगों के लिए बनी डिब्बेनुमा बंद सोच के अंदर-बाहर किसी और को आने-जाने नहीं देना चाहती। ‘कुछ का साथ, कुछ का विकास’ ही उनके झूठे नारों का सच्चा सच है।” सपा प्रमुख ने कहा, “भाजपा की राजनीति और भाजपाई अराजकता से जनता त्रस्त हो चुकी है। आज भाजपा की गाड़ी अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंच चुकी है, इससे आगे की यात्रा उसके लिए संभव नहीं है। अच्छा हो कि अपनी यात्रा को खत्म करने से पहले भाजपा सरकार भी देश से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहे : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हमारे राज में हुई असुविधा के लिए खेद है।”

IIT-BHU Campus
IIT-BHU Campus

‘महिला सुरक्षा’ के ढोंग का पर्दाफाश – कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इस पूरी घटना ने प्रधानमंत्री और भाजपा के कथित ‘महिला सुरक्षा’ के पाखंड को उजागर कर दिया है। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले भाजपा आईटी सेल के दो पदाधिकारी जेल से छूट गए हैं। खबरों के मुताबिक, जब ये जेल से बाहर आए तो जश्न मनाया गया और धूमधाम से इनका स्वागत किया गया।” पार्टी ने कहा, “सनद रहे-सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद भाजपा आईटी सेल के इन पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश में भाजपा का प्रचार करने के लिए भेज दिया गया था और वहां ये ‘मोदी की गारंटी’ को घर-घर बांट रहे थे।” कांग्रेस ने कहा, “सब जानते हैं कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले भाजपा आईटी सेल के ये पदाधिकारी अपनी पार्टी में बड़ा कद रखते हैं। मोदी-योगी, जेपी नड्डा और भाजपा के बड़े नेताओं के साथ इनकी तस्वीरें हैं। ये पूरी घटना नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कथित ‘महिला सुरक्षा’ के ढोंग का पर्दाफाश करती है।” कांग्रेस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की मोदी-योगी के साथ कथित तस्वीरें भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं।

Read more: Madras High Court: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में सभी धर्मों के लोगों को मिले नौकरी

IIT-BHU Campus
IIT-BHU Campus

2023 की रात की घटना

आईआईटी-बीएचयू परिसर में एक नवंबर 2023 की रात को एक छात्रा हॉस्टल से बाहर गई थी, तभी करमन बाबा मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए और उसे जबरन एक कोने में ले गए, कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए तथा उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें खींचीं। इस मामले में दर्ज शिकायत के मुताबिक, करीब 15 मिनट बाद आरोपियों ने छात्रा को जाने दिया और उसका फोन नंबर ले लिया। शिकायत के आधार पर लंका थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में सामूहिक बलात्कार का आरोप भी प्राथमिकी में जोड़ दिया गया। घटना के दो महीने बाद पिछले साल दिसंबर में मामले में तीन आरोपियों-कुणाल पांडे, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गिरफ्तार किया गया था।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

TAGGED: breaking news, daily news, IIT-BHU Campus, News, up news, Uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dynastic Politics Dynastic Politics: जम्मू-कश्मीर में भी वंशवाद राजनीति का दबदबा
Next Article Bihar News Bihar News: बिहार की राजनीति में सियासी उबाल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?