Jammu-Kashmir Election – विजय संकल्प रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गरजे
Jammu-Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर के एमए स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली के दौरान कहा कि 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी… भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है… ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की… तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस को माफ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती।

अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते लोग
मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं। यहां के लोग शांति और समृद्धि चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। और यह सुनिश्चित करने के लिए यहां के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।
Read more: Pushkar Singh Dhami: 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पर एक्शन

भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग
मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

‘शहरी नक्सलियों’ के कब्जे में कांग्रेस
मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद’ से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और भाजपा को चुनना चाहिए। मोदी ने कहा कि आज की जो कांग्रेस है वो पूरी तरह से ‘शहरी नक्सलियों’ के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं तो न जाने क्या कारण है कि कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोट बैंक दिखता है। लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर वे उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025