Jharkhand Election 2024 – राजनीतिक परिवारों के सदस्यों को दिया टिकट
Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की उम्मीदवारों की लिस्ट जैसे ही सामने आई, इस पर परिवाद की छाप नजर आने लगी। इस बार पार्टी की सूची में राजनीतिक परिवारों का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। बीजेपी ने न केवल अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है, बल्कि कई प्रमुख राजनीतिक परिवारों के सदस्यों को भी टिकट देकर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
इनमें सबसे प्रमुख नाम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन का है। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू को जमशेदपुर पूर्वी सीट से टिकट दिया है। रघुवर दास इस सीट से कई बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी बहू को इस महत्वपूर्ण सीट से उतारा गया है। जमशेदपुर पूर्वी सीट बीजेपी के लिए एक अहम किला रही है और पार्टी को उम्मीद है कि इस परंपरा को पूर्णिमा साहू आगे बढ़ाएंगी।

अर्जुन मुंडा की पत्नी पोटका से चुनाव लड़ेंगी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। अर्जुन मुंडा का झारखंड की राजनीति में गहरा प्रभाव रहा है, और अब उनकी पत्नी मीरा मुंडा इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। पोटका क्षेत्र में मुंडा परिवार की गहरी पकड़ है और बीजेपी को यहां से अच्छे परिणाम की उम्मीद है। निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस के सहयोग से मुख्यमंत्री बने मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भाजपा ने जगन्नाथपुर सीट से टिकट दिया है। गीता कोड़ा ने सिंहभूम लोकसभा सीट से संसदीय चुनाव भी लड़ा था। जोबा माझी ने उन्हें पराजित कर दिया था।
Read more: Narendra Modi: टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सली चला रहे हैं कांग्रेस

सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था। सीता सोरेन को बीजेपी ने जामताड़ा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि, ‘झारखंड की जनता बीजेपी की सरकार चुनेगी। वर्तमान सरकार ने राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ाया है। आपकी सरकार आएगी और राज्य में बदलाव लाएगी।’ लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गई थीं। उन्हें लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दुमका से चुनावी मैदान में उतारा था, हालांकि, वह अपने ससुर शिबू सोरेन के गढ़ में सेंध लगाने में नाकाम रही थीं। दुमका लोकसभा सीट से वह झामुझो के नलिन सोरेन से हार गई थीं। अब एक बार फिर बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताया है।

चंपई सोरेन के बेटे को टिकट
झारखंड मुक्ति मोर्चा (के कद्दावर नेता रहे चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है। चंपई सोरेन पहले भी घाटशिला से चुनाव लड़ चुके हैं और अब उनके बेटे को इस सीट से टिकट मिला है। चंपई सोरेन झारखंड की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्हें जेएमएम ने सीएम बनाया था, लेकिन बीते दिनों ही उन्होंने पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया और फिर बीजेपी में शामिल हो गए। अब बीजेपी ने उनके बेटे बाबूलाल को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है और इस तरह वह एरिया में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025