By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Madhabi Puri Buch: RTI के तहत माधबी बुच की जानकारी देने से सेबी का इनकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > हिंदी न्यूज़ > Madhabi Puri Buch: RTI के तहत माधबी बुच की जानकारी देने से सेबी का इनकार
हिंदी न्यूज़

Madhabi Puri Buch: RTI के तहत माधबी बुच की जानकारी देने से सेबी का इनकार

Madhabi Puri Buch: अदानी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी अपनी प्रमुख माधबी पुरी बुच के बचाव में कमर कसकर उतर गया है।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/11/07 at 11:55 AM
WeStory Editorial Team
Share
6 Min Read
Madhabi Puri Buch
Madhabi Puri Buch
SHARE

Madhabi Puri Buch – खुलासा करने से व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा

Madhabi Puri Buch: अदानी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी अपनी प्रमुख माधबी पुरी बुच के बचाव में कमर कसकर उतर गया है। सेबी ने उन मामलों की जानकारी देने से इनकार कर दिया है, जिनसे सेबी प्रमुख ने हितों के टकराव की वजह से खुद को अलग कर लिया था। मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि इन मामलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध नहीं है और इस तरह के मामलों का पता लगाने में उसके संसाधनों की बर्बादी होगी। सेबी ने ट्रांसपेरेंसी एक्टिविस्ट कोमोडोर लोकेश बत्रा (रिटायर्ड) के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। उधर कांग्रेस ने बुच की जानकारी देने से इनकार पर सेबी को आड़े हाथों लिया है।

Table of Contents
Madhabi Puri Buch – खुलासा करने से व्यक्तिगत सुरक्षा को खतराएसेट्स के डिक्लरेशन की कॉपी देने से भी इनकारमांगी गई जानकारियां व्यक्तिगत हैंजानकारियां जुटाने में अधिकारियों का समय बर्बाद होगासेबी ने 11 अगस्त को जारी की प्रेस रिलीजजानकारी देने से इनकार सार्वजनिक जवाबदेही का मजाक: कांग्रेस
Madhabi Puri Buch
Madhabi Puri Buch

एसेट्स के डिक्लरेशन की कॉपी देने से भी इनकार

सेबी ने बुच के उस डिक्लेरेशन की कॉपी देने से भी इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने सरकार और सेबी के बोर्ड को अपने और अपने परिवार के फाइनेंशियल एसेट्स और शेयरों में निवेश के बारे में बताया था। मार्केट रेगुलेटर ने कहा है कि ये व्यक्तिगत जानकारियां हैं और उनका खुलासा करने से व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। सेबी ने यह भी नहीं बताया कि बुच की तरफ से ये डिक्लरेशन किस तारीख को किए गए थे।

Read more: Sharad Pawar: आरक्षण पर संवैधानिक संशोधन करे केंद्र सरकार

Madhabi Puri Buch
Madhabi Puri Buch

मांगी गई जानकारियां व्यक्तिगत हैं

सेबी के सेंट्रल पर्सनल इंफॉर्मेशन अफसर ने उपर्युक्त डिक्लेरेशन की कॉपी उपलब्ध नहीं कराने के लिए ‘पर्सनल इन्फॉर्मेशन’ और ‘सेफ्टी’ को आधार बनाया है। आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि चूंकि मांगी गई जानकारी आपसे संबंधित नहीं है और यह व्यक्तिगत जानकारी है। इसलिए इसके डिसक्लोजर का कोई संबंध किसी पब्लिक एक्टिविटी या इंटरेस्ट से नहीं है। इससे किसी की प्राइवेसी को चोट पहुंच सकती है और व्यक्ति की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।

Madhabi Puri Buch
Madhabi Puri Buch

जानकारियां जुटाने में अधिकारियों का समय बर्बाद होगा

मार्केट रेगुलेटर ने यह भी कहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान संभावित हितों के टकराव की वजह से बुच ने खुद को जिन मामलों से अलग कर लिया था, उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। अगर ये जानकारियां जुटाने की कोशिश की जाए तो इसमें पब्लिक अथॉरिटी का काफी समय बर्बाद हो सकता है। आरटीआई एक्ट का सेक्शन 8(1)(जी) किसी पब्लिक अथॉरिटी को उन जानकारियों को सार्वजनिक नहीं करने का अधिकार देता है, जिससे किसी व्यक्ति की जिंदगी और सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

Madhabi Puri Buch
Madhabi Puri Buch

सेबी ने 11 अगस्त को जारी की प्रेस रिलीज

सेबी की तरफ से 11 अगस्त को एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी। इसमें यह बताया गया था कि सेबी प्रमुख ने उन मामलों से खुद को अलग कर लिया था, जिनमें हितों का टकराव हो सकता था। इसमें यह भी कहा गया था कि रखी गई सिक्योरिटीज और उनके ट्रांसफर के बारे में सेबी प्रमुख की तरफ से समय-समय पर जानकारी दी गई है। यह पूरा मामला अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें कहा गया था कि सेबी के अदाणी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की वजह इस ग्रुप से जुड़े ऑफशोर फंडों में बुच की हिस्सेदारी हो सकती है।

Read more: Bihar Politics: अपने ही जाल में फंसे तेजस्वी

Madhabi Puri Buch
Madhabi Puri Buch

जानकारी देने से इनकार सार्वजनिक जवाबदेही का मजाक: कांग्रेस

कांग्रेस ने उन मामलों का खुलासा करने से सेबी द्वारा इनकार किए जाने की आलोचना की है, जिनमें इसकी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने हितों के टकराव के कारण खुद को जांच से अलग किया। कांग्रेस ने कहा कि मामलों का खुलासा करने से इनकार करना सार्वजनिक जवाबदेही और पारदर्शिता का मजाक है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सेबी चेयरपर्सन के व्यक्तिगत वित्तीय लाभ से जुड़े अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं, वे सभी अपने आप में चौंकाने वाले हैं। अब इस ताजा मामले ने धधकती आग में घी डालने का काम किया है।एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सेबी से उसकी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के हितों के टकराव से जुड़े मामलों से खुद को अलग करने के बारे में जानकारी मांगी थी, लेकिन सेबी ने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया। रमेश ने कहा कि सेबी का यह कदम सार्वजनिक जवाबदेही और पारदर्शिता का मजाक बनाता है।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

TAGGED: breaking news, daily news, HIndi news, Madhabi Puri, Madhabi Puri Buch, News, SEBI

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bihar Politics Bihar Politics: अपने ही जाल में फंसे तेजस्वी
Next Article Drugs Case Drugs Case: पुलिस रिमांड में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के हैंडलर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?