PM Modi Hattrick: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया एक और नया रिकार्ड
PM Modi Hattrick: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले आजाद भारत के दूसरे नेता बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड केवल पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम ही था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और रिकार्ड बनाया। वह लगातार तीन बार मुख्यमंत्री और तीन बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले अकेले नेता के रूप में नामित हो गए हैं, वह गुजरात में पहली बार 2001 में मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद से वह लगातार यहां पर करीब साढ़े 13 साल तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार में वर्ष 2014 में बतौर प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद वह वर्ष 2019 में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री चुने गए। इसके उपरांत वह 2024 में एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री चुने गए।
दो बार अपने दम पर सरकार बनाई
हालांकि पिछली दो बार भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई थी। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है सरकार में सहयोगी दलों को एक निश्चित सीमा तक ही मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाता था। उनकी अहमियत भी एक निश्चित परिधि में ही होती थी लेकिन इस बार भाजपा अपने दम पर बहुमत जुटाने में असफल रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सहयोगी दलों को पहले दिन से ही अहम कैबिनेट पद दिया गया है। TDP, JDU, LJP(रामविलास), हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा को केंद्रीय मंत्री पद दिए गए हैं। इनमें से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पास केवल एक ही लोकसभा सदस्य है जिससे यह संकेत मिलता है कि मोदी 3.0 के सामने कुछ मजबूरियां भी हैं और यह उस समय तक जारी रह सकती हैं। जब तक कि मोदी सरकार अपने दम पर बहुमत हासिल न कर ले।

4 हजार अतिथियों को किया था आमंत्रित
नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण में करीब 4 हजार अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें कर्तव्य पथ के मजदूर और दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी तक शामिल थे। इसके अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में 7 पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्री अथवा राष्ट्रपति भी शामिल हुए। मोदी सरकार 3।0 में कुल 72 मंत्री हैं। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इनमें भाजपा के 25 कैबिनेट मंत्री 32 राज्य मंत्री शामिल हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल की तुलना में इस बार सबसे अधिक मंत्री बनाए गए हैं। वर्ष 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में 46 और वर्ष 2019 में 58 मंत्री शामिल थे।
केरला में पहली बार जीत का स्वाद
इस लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिणी राज्य केरला में पहली बार जीत का स्वाद चखा है। सुरेश गोपी त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद पहुंचने वाले पहले भाजपा नेता हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, शपथ ग्रहण के बाद एक चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने मंत्री पद छोड़ने की बात कही है। सुरेश गोपी ने बताया कि उन्होंने पार्टी से मंत्री पद की मांग नहीं की थी। वह कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स को पहले से कमिंटमेंट दे चुके हैं। गोपी ने जल्द ही राज्यमंत्री पद से मुक्त कर दिए जाने की उम्मीद जताई है। इस वजह से नहीं चाहते मंत्री पद त्रिशूर सांसद चुनाव जीतने से पहले कई फिल्म प्रोजेक्ट साइन कर चुके हैं। इन्हीं फिल्मों को पूरा करने के चलते सुरेश गोपी मंत्री पद नहीं चाहते। हालांकि, उन्होंने सांसद के तौर पर काम करते रहने की बात कही है। गोपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में त्रिशूर से हार का सामना करना पड़ा था। दो साल बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। दो बार हार झेलने के बाद आखिरकार लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी जीत हुई। एक्टिंग करियर एक्टिंग की बात करें तो गोपी ने अपने 32 साल के करियर में 250 से ज्यादा फिल्में की है। उन्होंने ‘मणिचित्राथाझु’, ‘ए नॉर्दर्न स्टोरी ऑफ वेलोर’ और ‘ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु’ समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने 1998 में आई फिल्म ‘कलियाट्टम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।
Read more: Elisa Carlson Mars Mission: मंगल ग्रह पर थिरकेंगे इंसान के कदम
किस स्टेट से कितने मंत्री
उत्तर प्रदेश से 11: मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से शामिल हुए हैं। दूसरे नंबर पर आठ मंत्री बिहार से है। उत्तर प्रदेश से नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान- कुल 11
बिहार से 8: जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीश चंद दुबे, राजभूषण चौधरी
गुजरात से 6: अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, नीमूबेन बमभानिया
मध्य प्रदेश से 5: शिवराज चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर
कर्नाटक से 5: निर्मला सीतारमण, एचडी कुमारस्वामी, प्रह्लाद जोशी, वी सोमन्ना, शोभा करंदलाजे
महाराष्ट्र से 5: पीयूष गोयल, प्रतापराव जाधव, राम दास अठावले, रक्षा निखिल खडसे, मुरलीधर मोहोल (5)
राजस्थान से 4: भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी
आंध्र प्रदेश से 3: राम मोहन नायुडू, चंद्रशेखर प्रेम्मासामी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (3)
हरियाणा से 3: मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर (3)

ओडिशा से 3: धर्मेंद्र प्रधान, जोएल ओराम, अश्विनी वैष्णव
असम से 2: सर्वानंद सोनोवाल, पबित्र मार्गरेटा
झारखंड से 2: अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ
तेलंगाना से 2: जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार
अरुणाचल प्रदेश से 1: किरण रिजिजू
जम्मू कश्मीर से 1: जितेंद्र सिंह
गोवा से 1: श्रीपत नाइक
पश्चिम बंगाल से 2: शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार
केरल से 2: सुरेश गोपी, जॉर्ज कुरियन
तमिलनाडु 1: एल मुरुगन
उत्तराखंड से 1: अजय टम्टा
पंजाब से 1: रवनीत सिंह ‘बिट्टू’
छत्तीसगढ़ से 1: तोखन साहू
दिल्ली से 1: हर्ष मल्होत्रा
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025