Prajwal Revanna: 3,000 महिलाओं का यौन शोषण करने वाला नेता
आप चौंक जाएंगे…ये जानकर..कि..देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल उजागर हो गया है। इस वक्त प्रज्वल रेवन्ना नाम की चर्चा पूरे देश में हो रही है। जो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता है और कर्नाटक के हसन लोकसभा सीट से JDS सांसद है। आप ये सुनकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे कि प्रज्वल ने लगभग 3,000 महिलाओं को यौन शोषण किया है। उनके अश्लील वीडियो बनाएं…उनको धमकाया..साथ ही प्रताड़ित किया और कानून से बचने के लिए फरार हो गया। कई दिनों से फरार प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह 31 मई तक SIT के सामने पेश होने की बात कह रहा है। उसने वीडियो में बताया कि उसके खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं, उसे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा। उन्होंने अपने खिलाफ मामलों को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए थे।
कन्नड़ भाषा में जारी विडियो में बताया कि भगवान, जनता और मेरे परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे। मैं निश्चित रूप से 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होऊंगा। आने के बाद मैं इस सब को खत्म करने की कोशिश करूंगा। मुझ पर विश्वास रखें। वह अपने माता-पिता, दादा एच. डी. देवेगौड़ा, चाचा और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, राज्य के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हैं। आज हम सिलसिले वार रूप से इस दुराचरी नेता प्रज्वल रेवन्ना के कुकर्मो की कहानी बताएंगे और ये भी बताएंगे किस प्रकार से इस प्रकरण के कारण देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स स्कैंडल ने कर्नाटक ही नहीं पूरे देश में भूचाल ला दिया है।

ड्राइवर ने सबूतों को विरोधियों तक पहुंचाया
कहते है न…पाप..किसी..न किसी..दिन…उजागर हो ही जाता है। इन महिलाओं की बद्दुआएं प्रज्वल को लग गई और उसके कुकर्मों का पर्दाफाश उसके ड्राइवर कार्तिक गौड़ा ने ही कर दिया। कार्तिक ने सबूतों को विरोधियों तक पहुंचा दिया और यही सबूत सार्वजनिक वीडियो के रूप में बाहर आ गये और मामला तूल पकड़ने लगा। तो…आनन-फानन में कर्नाटक सरकार ने वीडियो की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी SIT गठित कर दिया। SIT गठन होते ही प्रज्वल देश छोड़ कर भाग गए। बताया जा रहा है कि वे यहां से सीधे जर्मनी गए और वहां से यूरोप के किसी देश में छिप गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक या दो वीडियो सामने नहीं आए हैं बल्कि सैकड़ों वीडियो सामने चुके हैं। रेवन्ना के घर में काम करने वाली मेड ने पहले शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि प्रज्वल अपने पास बुलाते थे और गंदी हरकतें करते थे। पीड़ित महिला ने प्रज्वल पर उनकी बेटी के साथ अश्लील बातें करने का भी आरोप लगाया है।
Read more: Career Choice: करियर के चुनाव को हल्के में न लें
SIT जांच के आदेश दे दिए
इस मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार एक्शन मोड में आ गई और SIT जांच के आदेश दे दिए। वायरल वीडियो 26 अप्रैल को हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान से पहले आए और यह व्हाट्सएप ग्रुप्स पर, पेन ड्राइव और सीडी के माध्यम से प्रसारित किए गए। कुछ लोग प्रज्वल की इस हरकत को लेकर उन्हें मानसिक बीमार बता रहे हैं तो कुछ सेक्स अडेक्टिव बता रहे हैं। महिला आयोग ने इस घटना को दुनिया का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल करार दिया है। बताया जा रहा है कि अधिकांश वीडियो में महिलाएं प्रज्वल से उन्हें छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। वह गिड़गिड़ा रही हैं लेकिन वह उनके साथ जबरदस्ती कर रहा है। इतना ही नहीं वह खुद इस यौन शोषण का वीडियो बनाते हुए भी कई क्लिप में नजर आ रहा है।
ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी
यह बेहद भयावह है कि रेवन्ना ने किसी भी आयु और वर्ग की महिला को नहीं बख्शा। घरेलू मेड, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर हर तरह की महिलाओं का यौन शोषण किया। वो खुद इसलिए अपनी घिनौनी हरकत का वीडियो बनाता था, ताकि उनके आधार पर वे उन महिलाओं को डरा-धमका कर चुप रहने को बाध्य कर सकें। इन सब घटनाओं देखते हुए प्रज्वल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया है, जिससे उनपर वापसी का दबाव बढ़ गया है, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद इंटरपोल संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जानकारी जुटाता है और संबंधित देश की एजेंसी के साथ साझा करता है।
राजनीति विरासत में मिली प्रज्वल को
अब हम आपको कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पूरे परिचय से अवगत कराते हैं। प्रज्वल का जन्म 5 अगस्त 1990 को कर्नाटक के हासन में हुआ था। उसको राजनीति विरासत में मिली, उनके दादा एचडी देवेगौड़ा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं, चाचा एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि उनके पिता एचडी रेवन्ना मंत्री रहे हैं। प्रज्वल एक मैकेनिकल इंजीनियर है, 2019 में प्रज्वल को JDS का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया, पार्टी में उन्होंने 8 से साल से ज्यादा समय तक काम किया। प्रज्वल 2019 में पहली बार हासन से सांसद बने, इस सीट पर 2004 से जेडीएस का कब्जा है।
वोटिंग के दिन अश्लील वीडियो वायरल
बता दें कि हासन में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ, वोटिंग के दिन प्रज्वल के कुछ अश्लील वीडियो वायरल किए गए। वहीं..दूसरी ओर यौन उत्पीड़न की शिकार कई महिलाओं की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद, उनमें से कई पीड़ितों ने बीते 10 दिनों में कर्नाटक के हासन जिले में अपना घर छोड़ दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रज्वल का पदुवलहिप्पे गांव में 8 फुट की दीवार से घिरा एक बड़ा फार्महाउस है। इसको SIT की टीम ने देखा था, प्रज्वल अक्सर फार्महाउस जाता था, यहीं पर कथित तौर पर कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। प्रज्वल दोस्तों के साथ यहां पर आता था और पार्टी करता था। ये भी बताया जा रहा है कि सबसे पहले प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को पेन ड्राइव शेयर की थी।

Read more: Womens Skill: महिलाओं को आगे बढ़ाएंगी नई स्किल
विपक्षी दलों ने साधा निशाना
उधर, विपक्षी दलों ने न केवल JDS, बल्कि भाजपा और प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस राजनीतिक विवाद के बीच JDS की कोर समिति ने रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया है। हालांकि इन मामलों के बारे में जानकारी लोगों को बहुत पहले से थी। भाजपा के एक नेता ने तो कहा है कि उन्हें एक वर्ष पहले ही ये वीडियो उपलब्ध हो गए थे और उन्होंने प्रज्वल को चुनावी टिकट देने से केंद्रीय समिति को रोका था, मगर उस पर ध्यान नहीं दिया गया। यह भी जानकारी आई है कि प्रज्वल खुद करीब एक वर्ष पहले इसी मामले में अदालत से स्थगन आदेश ले आए थे… यानी मामला बिल्कुल ताजा नहीं है। हैरानी की बात है कि न केवल इस प्रकरण को दबा-छिपा कर रखा गया, बल्कि रेवन्ना को फिर से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया गया। आपको जानकारी देना जरूरी है कि प्रज्वल के पिता और विधायक एचडी रेवन्ना को भी एक महिला के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया..इसकी जांच चल रही है। हालांकि बाद में एचडी रेवन्ना को भी जमानत मिल गई है।
एचडी देवेगौड़ा ने पोते को दी कड़ी चेतावनी
ताज्जुव की बात ये है कि जिसके दादा पीएम, चाचा सीएम और पिता मंत्री रहे चुके हैं, उनके खिलाफ लगे इस तरह के संगीन आरोप वाकई सवालिया निशान खड़ी करती है। हालांकि यह किसी राजनेता या रसूखदार व्यक्ति का पहला और अकेला मामला नहीं है, मगर चिंताजनक बात यह है कि एक व्यक्ति खुद सांसद रहते हुए ऐसा वीभत्स कृत्य कर रहा था। प्रज्वल का नवीनतम आश्चर्यजनक वीडियो कुछ दिनों बाद सामने आया जब जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह जहां भी हों, वापस आ जाएं और पुलिस के सामने सरेंडर कर दें। पूर्व प्रधानमंत्री ने दो पन्नों के पत्र में लिखा, ‘उन्हें खुद को कानूनी प्रक्रिया के अधीन करना चाहिए। यह एक अपील नहीं है जो मैं कर रहा हूं, यह एक चेतावनी है जो मैं जारी कर रहा हूं।
अगर वह इस चेतावनी पर ध्यान नहीं देता है, तो उसे मेरे गुस्से और अपने परिवार के सभी सदस्यों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। कानून उसके खिलाफ आरोपों का ध्यान रखेगा, लेकिन परिवार की बात न सुनने से उसका पूरी तरह से बहिष्कार होगा। अगर उनके मन में मेरे लिए कोई सम्मान बचा है, तो उन्हें तुरंत वापस लौटना होगा। राजनेता सार्वजनिक मंचों से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बातें करते नहीं थकते, मगर जब उन्हीं के बीच ऐसा कोई व्यक्ति नजर आने लगता है, तो उसे बचाने या ढंक-छिपा कर रखने का प्रयास करने लगते हैं। अब देखना है कि केंद्र और राज्य सरकार किस तरह मामले की निष्पक्ष जांच कराती तथा रेवन्ना को वापस लाकर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करती हैं।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025