RajyaSabha News: राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद में रखी मांग
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद में मांग रखी थी कि अपने देश में चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करनी चाहिए, क्योंकि इस समय भारत के लोगों की औसत उम्र केवल 29 साल है। देश की 65 फीसदी आबादी वर्तमान में 35 साल से कम उम्र की है। लगभग 50 प्रतिशत लोग 25 साल से कम आयु के हैं। उन्होंने तर्क दिया कि पहली बार लोकसभा चुनाव में चुनकर आए करीब 26 फीसदी सदस्यों की उम्र 40 साल से कम थी, जबकि 17वीं लोकसभा में इस उम्र के केवल 12 फीसदी सदस्य थे।

प्रतिनिधि बुजुर्ग होते जा रहे हैं
भारत वर्तमान में दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। फिर भी हम बुजुर्ग नेताओं वाले देश में रहते हैं। जैसे-जैसे देश युवा हो रहा है, हमारे चुने प्रतिनिधि बुजुर्ग होते जा रहे हैं, जबकि असल में हमें युवा नेता चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब कोई युवा 18 साल की उम्र में वोट देकर सरकार चुन सकता है तो वह 21 साल की उम्र में चुनाव लड़ने के योग्य क्यों नहीं हो सकता।
Read more: Parliament Session Highlights: मुगल 330 साल रहे, आपके हटाने से नहीं हटेंगे

18वीं लोस के सदस्यों की औसत उम्र
इस साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद चार जून को घोषित किए गए नतीजों में चुने गए सदस्यों की औसत उम्र 53 वर्ष है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार, 17वीं लोकसभा के मुकाबले इन सदस्यों की औसत उम्र में थोड़ी गिरावट आई है। 17वीं लोकसभा में सदस्यों की औसत उम्र 59 साल थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार 11 फीसदी सांसद 40 साल या इससे कम उम्र के हैं। 38 फीसदी की उम्र 41 से 55 साल है। करीब 52 फीसदी सांसद 55 साल से अधिक उम्र के हैं, जबकि सबसे बुजुर्ग सांसद की उम्र 82 साल है।

पुष्पेंद्र सरोज सबसे युवा MP
यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट से चुने गए पुष्पेंद्र सरोज इस बार सबसे कम उम्र के सांसद चुने गए हैं। उनकी उम्र 25 साल कुछ महीने हैं। ऐसे ही यूपी की ही मछलीशहर लोकसभा सीट से जीतीं प्रिया सरोज की उम्र पुष्पेंद्र से कुछ महीने ज्यादा है। ये दोनों सपा से सांसद हैं। बिहार की समस्तीपुर सांसद बनीं शांभवी चौधरी की उम्र भी 25 साल और प्रिया सरोज से कुछ महीने ज्यादा है।
Read more: Supreme Court: विकास परियोजनाओं में बाधक हैं जनहित याचिकाएं

26 साल की हैं संजना जाटव
राजस्थान में भरतपुर सीट से 26 साल की संजना जाटव जीती हैं। कर्नाटक की बीदर लोकसभा सीट से 26 साल के सागर ईश्वर खांद्रे ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की है। कर्नाटक से कांग्रेस की 27 वर्षीय प्रियंका सतीश जारकीहोली संसद पहुंची हैं। कैराना सीट से सपा की इकरा हसन की उम्र 29 साल है। भाजपा के बहुचर्चित नेता ब्रजभूषण शरण सिंह के 33 वर्षीय बेटे करण भूषण सिंह सांसद बने हैं। बेंगलुरु दक्षिण सीट से भाजपा के 33 साल के तेजस्वी सूर्या ने चुनाव जीता है। बदायूं सीट से जीते सपा के आदित्य यादव की उम्र 35 वर्ष है।

पार्टियों में इतने हैं युवा और बुजुर्ग सांसद :
उम्र भाजपा कांग्रेस सपा
25 से 35 04 06 04
36 से 45 25 19 05
46 से 55 73 26 11
56 से 65 91 30 09
66 से 75 47 71 07
(76 साल या इससे अधिक उम्र का कोई भी सांसद भाजपा के टिकट पर नहीं चुना गया है। जबकि 76 साल से अधिक उम्र का एक सांसद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से चुना गया है।)
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025