Ram Mandir Inauguration: आमंत्रण ठुकराने से खुश नहीं कई नेता
Ram Mandir Inauguration: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा’ को लेकर कांग्रेस में फूट दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने इस समारोह में नहीं शामिल होने का फैसला किया है और इसका आंमत्रण ठुकरा दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय है। कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली है और कहा है कि यह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम है और वह इस संदर्भ में आए आमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करती है। हालांकि कांग्रेस के इस फैसले से उसकी अपनी ही पार्टी के कई नेता नाखुश हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय है, लेकिन वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजन बना दिया है। जयराम रमेश ने कहा कि एक ‘अर्द्धनिर्मित मंदिर’ का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। बता दें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए इस समारोह को भाजपा और आरएसएस का इवेंट करार दिया है।
आज दिल टूट गया’ – प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस की यूपी इकाई के नेता प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आज दिल टूट गया। उन्होंने लिखा- श्रीराम मंदिर के “निमंत्रण” को ठुकराना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण और आत्मघाती फ़ैसला है, आज दिल टूट गया।
आस्था और विश्वास का विषय – कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का इस फैसले से पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। गुजरात के कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने आलाकमान के फैसले पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”भगवान श्रीराम आराध्य देव हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है। कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से दूर रहना चाहिए था।
मेरे जैसे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं निराशा, ‘जय सियाराम’ – अंबरीश डेरे
कई कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी करते हुए कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर आपत्ति जताई है। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आराध्य देव हैं इसलिए यह स्वाभाविक है कि भारत भर में अनगिनत लोगों की आस्था इस नवनिर्मित मंदिर से वर्षों से जुड़ी हुई है। उन्होंने लिखा,”कांग्रेस के कुछ लोगों को उस खास तरह के बयान से दूरी बनाए रखनी चाहिए और जनभावना का दिल से सम्मान करना चाहिए। इस तरह के बयान से मेरे जैसे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के लिए निराशा है। जय सियाराम।
Read more: Ram Mandir Inauguration: ‘राम लला की प्राण प्रतिष्ठा’ को लेकर कांग्रेस में फूट
जिसके दिल में राम नहीं वो अफसोस करेगा – मां पवित्रा नंद गिरी कांग्रेस के इस फैसले पर किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर मां पवित्रा नंद गिरी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिसके दिल में राम वो रामनगरी में होगा। जिसके दिल में राम नहीं वो अफसोस करेगा कि क्यों नहीं गये। ये विरोधी सोच के हैं। ये कहानी बना ली गई है कि बीजेपी का इवेंट है। ये उनकी सोच है।हम राम लला को महल में ला रहे हैं।
ये लोग राम द्रोही हैं – महंत राजू दास
वहीं हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि इन लोगों न्योता ही भेजा जाना चाहिए था। ये लोग राम द्रोही हैं। इन्हें बुलाना ही नहीं चाहिए था। क्या भगवान राम बीजेपी के हैं? अगर ये कभी आये तो इनको जूतों की माला पहनायेंगे।
वे नहीं जाएंगे तो खुद पछताएंगे – मंत्री हरदीप सिंह
कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “।।।उन्हें गंभीरता से क्यों लें? अगर वे नहीं जाएंगे तो खुद पछताएंगे।।।
कार्यक्रम न्यास का है – मनोज तिवारी
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं बड़े स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि जो लोग राम को मानते ही नहीं थे वो बहाना कुछ भी बना सकते हैं। ये कार्यक्रम न्यास का है। न्यास ने राम मंदिर के उद्घाटन के लिए पीएम साहब को आमंत्रित किया है। उदघाटन तो उनके हाथ से होना ही चाहिए था।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024